*बुरहानपुर की 12 देवियों द्वारा 84 कोसी ब्रज यात्रा पूर्ण कर लौटने पर मध्य रेलवे के बुरहानपुर स्टेशन पर हुआ भव्य स्वागत*
बुरहानपुर(इक़बाल अंसारी) भारतीय संस्कृति के उच्च मूल्यों और सनातन परंपरा को अक्षुण्ण बनाए रखने के उद्देश्य से बुरहानपुर की 12 महिलाओं के समूह ने 84 कोसी ब्रज परिक्रमा पैदल पूरी कर एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है।
40 दिनों की यह कठिन और पवित्र यात्रा पूर्ण कर 28/10/2025 को ये सभी धार्मिक प्रवृत्ति की महिलाएं कर्नाटक एक्सप्रेस से बुरहानपुर वापस लौटीं, जहां भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं, ताप्ती सेवा समिति के सदस्यों और विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा उनका भव्य और आत्मीय स्वागत किया गया।
*भक्ति और आस्था का 40 दिवसीय सफर*
यह प्रेरणादायक यात्रा बुरहानपुर से श्रीमती अनीता श्रॉफ, मोना शाह, यामा नागेश, आरती कपड़िया, मेघा नागर, अंजलि शाह, पूनम दलाल, हंसा शाह, शोभा शाह, सीमा शाह, अलका कापड़िया और विभा श्रॉफ द्वारा संपन्न की गई। मोनिका बेन शाह ने बताया कि उन्होंने यह ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा पंचम पीठाधीश्वर अनिरुद्ध बाबा श्री (सूरत) वालों के साथ 40 दिवसीय परिक्रमा के रूप में पूरी की। यह परिक्रमा मथुरा से शुरू होकर विभिन्न पवित्र स्थलों के दर्शन करते हुए पुनः मथुरा में ही संपन्न होती है। इस दौरान अनिरुद्ध बाबा श्री के सानिध्य में विभिन्न मनोरथों और धार्मिक आयोजनों का भी लाभ मिला। 40 दिनों तक पैदल चलकर ब्रज के कण-कण में बसी भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का अनुभव करना और भारतीय संस्कृति के गौरवशाली इतिहास को जीना अपने आप में एक अद्भुत अनुभव रहा। इस यात्रा ने न केवल इन महिलाओं की आस्था को मज़बूत किया, बल्कि दूसरों को भी धर्म और संस्कृति के प्रति प्रेरित किया है।
*भव्य स्वागत से गूंज उठा स्टेशन*
इन 12 पुण्यात्मा महिलाओं के बुरहानपुर लौटने पर रेलवे स्टेशन पर एक धार्मिक आध्यात्मिक उत्सव जैसा माहौल था। धार्मिक यात्रा पूर्ण कर लौटने वाली देवियों के स्वागत के लिए भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष दिलीप श्रॉफ, विनय मेहता, ताप्ती सेवा समिति बुरहानपुर की जिलाध्यक्ष श्रीमती सरिता राजेश भगत, राजेश भगत, भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा के पूर्व जिला महामंत्री गोविंद पाटिल, पूर्व जिला उपाध्यक्ष वामन मोटे, दिनेश श्रॉफ, विजय नागर, राजेंद्र शाह, परेश शाह, ललित जरीवाला, अनिल शाह सहित अनेक गणमान्य नागरिक और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे। ताप्ती सेवा समिति की ओर से अध्यक्ष श्रीमती सरिता राजेश भगत, उपाध्यक्ष प्रेमलता सांकले, सचिव धर्मेंद्र सोनी, अभय बेलापुरकर, परेश शाह और अन्य सदस्यों ने इन महिलाओं का पुष्पहारों से स्वागत वंदन और अभिनंदन किया।
*इन्होंने किया महिलाओं का स्वागत*
इस अवसर पर उपस्थित अन्य प्रमुख महिलाओं में श्रीमती मोनिका परेश शाह, श्रीमती सुधा राजेंद्र शाह, श्रीमती अलका महेंद्र कापड़िया, श्रीमती सीमा अनिल शाह, श्रीमती उर्मिला हेमंत शाह, श्रीमती सरोज अशोक दिसावल, श्रीमती अंजलि प्रदीप शाह, श्रीमती विभा दिनेश श्रॉफ, श्रीमती अनिता दिलीप श्रॉफ, श्रीमती मेधा विजय नागर और कु. हंसा नागर सहित समाज के अन्य सम्मानित जन भी मौजूद थे। सभी ने इन महिलाओं के साहस, भक्ति और समर्पण की सराहना की और उन्हें शुभकामनाएं दीं।
*संस्कृति और आस्था का प्रतीक*
मोनिका बेन शाह ने बताया यह ब्रज यात्रा केवल एक धार्मिक परिक्रमा नहीं, बल्कि भारतीय नारियों की अदम्य इच्छाशक्ति, भक्ति और भारतीय संस्कृति के प्रति उनकी गहरी निष्ठा का प्रतीक है। बुरहानपुर की इन 12 महिलाओं ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि आस्था और लगन से किसी भी चुनौती को पार किया जा सकता है। उनकी यह यात्रा आने वाली पीढ़ियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी और उन्हें अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित करेगी।

केशरसिह पालवी
दैनिक बैतूल न्युज
संपादक. 9424615699


