*ग्राम सागफाटा,घाघरला, निम्ना, हिवरा और पांच ईमली में सफलता पूर्वक शिविर आयोजित रहे* बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) जिले में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत जिले के चयनित 116 ग्रामों में निर्धारित तिथिवार आयोजित शिविरों की श्रृंखला में 29 जून को सागफाटा, घाघरला, निम्ना, हिवरा और पांच ईमली में सफलतापूर्वक शिविर आयोजित रहे। ग्रामों में शिविरों का शुभारंभ माल्यार्पण कर किया जा रहा है। इस दौरान ग्रामीण जनों में भी उत्साह दिखाई दे रहा है।
ग्राम निम्ना संकुल नेपानगर में आयोजित शिविर में कुल 68 जनजातीय वर्ग के बच्चों को ग्राम पंचायत चांदनी के सरपंच द्वारा अभियान अंतर्गत बने जाति प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
विदित है कि, भारत सरकार जनजातीय कार्य मंत्रालय एवं मध्यप्रदेश शासन, जनजातीय कार्य विभाग द्वारा प्रधानमंत्री जनमन अंतर्गत एवं कलेक्टर श्री हर्ष सिंह के मार्गदर्शन में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत 15 जून से 30 जून, 2025 तक बुरहानपुर के चिन्हित 116 ग्रामों में निवासरत जन जातीय वर्ग के पात्र हितग्राहियों को जमीनी स्तर पर लाभ प्रदान किये जाने हेतु विशेष शिविरों का आयोजन किया गया है। ग्राम निम्ना संकुल नेपानगर में आयोजित शिविर में जनजातीय वर्ग के 68 बच्चों को जाति प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

केशरसिह पालवी
दैनिक बैतूल न्युज
संपादक. 9424615699


