Breaking news
जंगल रहेगा तो हम रहेंगे”* *”हम सब ने ये ठाणा है जंगल को आग से बचाना है”* नारों के साथ वन परिक्षेत्र मोहदा के ग्राम पिपरिया में किया गया अग्नि सुरक्षा जागरुकता बैठक का आयोजन - Spread the love*”जंगल रहेगा तो हम रहेंगे”* *”हम सब ने ये ठाणा है जंगल को आग से बचाना है”* नारों के साथ वन परिक्षेत्र मोहदा के ग्राम पिपरिया में किया गया अग्नि सुरक्षा जागरुकता बैठक का आयोजन श्री मधु वी. राज प्रधान मुख्य वन संरक्षक महोदय एवं श्री एल. के. वासनिक वनमंडल अधिकारी पश्चिम बैतूल...अरुण जोशी महाराज बने बुरहानपुर जोशी समाज सेवा संघ के जिला अध्यक्ष* बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) बुरहानपुर जोशी - Spread the love*अरुण जोशी महाराज बने बुरहानपुर जोशी समाज सेवा संघ के जिला अध्यक्ष* बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) बुरहानपुर जोशी समाज सेवा संघ की एक बैठक श्री गौरी शंकर नवग्रह मंदिर में संपन्न हुई, जिसमें जोशी समाज के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने शिरकत की। समाज जन द्वारा सर्व सहमति से बुरहानपुर जिले के वरिष्ठ समाज...अरुण जोशी महाराज बने बुरहानपुर जोशी समाज सेवा संघ के जिला अध्यक्ष* बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) बुरहानपुर जोशी - Spread the love*अरुण जोशी महाराज बने बुरहानपुर जोशी समाज सेवा संघ के जिला अध्यक्ष* बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) बुरहानपुर जोशी समाज सेवा संघ की एक बैठक श्री गौरी शंकर नवग्रह मंदिर में संपन्न हुई, जिसमें जोशी समाज के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने शिरकत की। समाज जन द्वारा सर्व सहमति से बुरहानपुर जिले के वरिष्ठ समाज...मंगोलपुरी खुर्द, दिल्ली में अखिल भारतीय मुशायरे का भव्य आयोजन* - Spread the love*मंगोलपुरी खुर्द, दिल्ली में अखिल भारतीय मुशायरे का भव्य आयोजन* *खुशहाल एंड प्रियांगी फाउंडेशन केतत्वाधान में उर्दू अकादमी दिल्ली सरकार के सहयोग से सजी अदबी महफिल* नई दिल्ली (इक़बाल अंसारी, मुंबई): राजधानी दिल्ली के मंगोलपुरी खुर्द स्थित साहित्य सदन में खुशहाल एंड प्रियांगी फाउंडेशन के तत्वावधान में उर्दू अकादमी, दिल्ली सरकार, दिल्ली के...आल इज़ वेल हॉस्पिटल बुरहानपुर द्वारा ग्राम पंचायत रग़ई में आयोजित किया गया नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर* बुरहानपुर - Spread the love*आल इज़ वेल हॉस्पिटल बुरहानपुर द्वारा ग्राम पंचायत रग़ई में आयोजित किया गया नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर* बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी)ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल बुरहानपुर द्वारा खकनार में 24 फरवरी 2026 मंगलवार को ग्राम पंचायत रगई में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 50 से अधिक मरीजों ने शिविर का लाभ उठाया।...

विधायक अर्चना चिटनिस की पहल से भोपाल-भुसावल रेल सेवा का मार्ग प्रशस्त, विधानसभा में संकल्प सर्वसम्मति से

  • Home
  • मध्य प्रदेश
  • विधायक अर्चना चिटनिस की पहल से भोपाल-भुसावल रेल सेवा का मार्ग प्रशस्त, विधानसभा में संकल्प सर्वसम्मति से
मध्य प्रदेश
Spread the love

*विधायक अर्चना चिटनिस की पहल से भोपाल-भुसावल रेल सेवा का मार्ग प्रशस्त, विधानसभा में संकल्प सर्वसम्मति से पारित*

बुरहानपुर(इक़बाल अंसारी) बुरहानपुर विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) ने विधानसभा सत्र के दौरान एक दूरदर्शी और जनहितैषी पहल करते हुए भोपाल से भुसावल के मध्य नई ट्रेन अथवा मेमू रेल सेवा प्रारंभ करने का अशासकीय संकल्प प्रस्तुत किया। इस महत्वपूर्ण प्रस्ताव को सदन ने सर्वसम्मति से पारित कर रेल मंत्रालय, भारत सरकार को भेजने का निर्णय लिया, जिससे क्षेत्र के लाखों नागरिकों को बेहतर रेल सुविधा मिलने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है।

संकल्प प्रस्तुत करते हुए बुरहानपुर विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि भोपाल और भुसावल के बीच लंबी दूरी की कई ट्रेनें संचालित हैं, किंतु सामान्य श्रेणी के डिब्बों की कमी और आरक्षण के बिना यात्रा की कठिनाइयों के कारण आम नागरिकों, विद्यार्थियों, मरीजों तथा दैनिक यात्रियों को अत्यधिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। भोपाल, बुरहानपुर, हरदा, खंडवा, टिमरनी, खिड़किया और इटारसी जैसे महत्वपूर्ण शहरों के यात्रियों के लिए यह मार्ग अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि भोपाल प्रदेश की राजधानी होने के कारण शिक्षा, चिकित्सा और प्रशासनिक कार्यों हेतु प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन होता है। पूर्व में वर्ष 1975 से 1980 के बीच इस मार्ग पर एक ट्रेन संचालित थी, जिसे उस समय यात्रियों की कमी के कारण बंद कर दिया गया था, किंतु वर्तमान में यात्रियों की संख्या में कई गुना वृद्धि हो चुकी है और नई रेल सेवा की आवश्यकता अत्यंत महत्वपूर्ण हो गई है।

*मौजूदा ट्रेन को भोपाल तक बढ़ाने का व्यावहारिक सुझाव*

विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस दीदी ने व्यवहारिक समाधान प्रस्तुत करते हुए कहा कि यदि नई ट्रेन स्वीकृत करना संभव न हो, तो वर्तमान में संचालित ट्रेन संख्या 11115 और 11116 को भोपाल तक बढ़ाया जाए। उन्होंने बताया कि यह ट्रेन इटारसी पहुंचने के बाद लगभग 17 घंटे तक यार्ड में खड़ी रहती है, जबकि इसी अवधि में यह भोपाल जाकर पुनः इटारसी लौट सकती है। उन्होंने यह भी बताया कि वर्तमान में खंडवा से बुरहानपुर के लिए रात एक बजे ट्रेन चलती है, जिसमें यात्रियों की संख्या कम रहती है। यदि यह ट्रेन भोपाल तक बढ़ाकर पलटकर चलाई जाए तो सुबह पांच बजे खण्डवा से ट्रेन उपलब्ध हो सकेगी, जिससे आम नागरिकों को बड़ी सुविधा मिलेगी।

*ग्रामीण अंचलों और व्यापार को मिलेगा बड़ा लाभ*

विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस दीदी ने कहा कि इस रेल सेवा से मार्ग के छोटे-छोटे ग्रामीण स्टेशनों को भी सीधा लाभ मिलेगा, जिससे किसानों, व्यापारियों, विद्यार्थियों और आम नागरिकों का आवागमन सरल होगा। बुरहानपुर, भुसावल और भोपाल के बीच बेहतर रेल संपर्क स्थापित होने से क्षेत्र के आर्थिक, शैक्षणिक और सामाजिक विकास को नई गति मिलेगी।

*सरकार की ओर से पूर्ण समर्थन*

लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने प्रस्ताव का समर्थन करते हुए कहा कि श्रीमती अर्चना चिटनिस द्वारा पर्याप्त अध्ययन और जनहित को ध्यान में रखते हुए यह महत्वपूर्ण विषय सदन के समक्ष रखा गया है, जिससे पूरे क्षेत्र को निश्चित रूप से लाभ होगा। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से इस प्रस्ताव को विधि अनुसार केन्द्र सरकार को भेजा जाएगा।

*संकल्प सर्वसम्मति से पारित*

सभापति ने घोषणा की कि यह सदन केन्द्र शासन से अनुरोध करता है कि भोपाल से भुसावल के मध्य नई ट्रेन अथवा मेमू रेल सेवा प्रारंभ की जाए। इसके साथ ही यह संकल्प सर्वसम्मति से स्वीकृत हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *