किसी बड़े शहर का नाम महारानी कर्णावती के नाम पर रखा जाए – स्वामी स्वदेशानन्द ब्रह्म गिरि ( देहरादून में विराट हिन्दू सम्मेलन सम्पन्न ) आर. एस. एस. के शताब्दी वर्ष पूरे होने पर पूरे भारत के हरेक प्रदेशों के प्रत्येक जिले के हरेक वार्डों में विराट हिन्दू सम्मेलन किया जा रहा है। जिसके लिए प्रत्येक वार्डों में कार्यक्रम संयोजक और सह संयोजक समिति का गठन कर आयोजन में अधिक से अधिक हिन्दू पहुंच कर कार्यक्रम को भव्य रूप दिया गया है। इसी के तहत उत्तराखंड के देहरादून में कार्यक्रम संयोजक उमेश कन्नौजिया के नेतृत्व में अंतर्राष्ट्रीय सन्त बौद्धिक मंच के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सनातनी अखाड़ा के संस्थापक संयोजक स्वामी स्वदेशानंद ब्रह्म गिरि महाराज के मुख्य आतिथ्य में तथा भारतीय मजदूर संघ के जिला संरक्षक प्रवीण मंगमई की अध्यक्षता में एवं अंतर्राष्ट्रीय सन्त बौद्धिक मंच के राष्ट्रीय महामंत्री निरंजन शर्मा, उत्तराखंड सरकार के कृषि मंत्री गणेश जोशी , देहरादून विधायक ब्रजकिशोर, समाज सेवी श्रीमती ममता बहन, समाज सेवी डॉ. ज्योति श्रीवास्तव के विशेष आतिथ्य में तथा हजारों सनातनी भाइयों एवं बहनों की गरिमामय उपस्तिथि में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। विराट हिन्दू सम्मेलन को संबोधित करते हुए स्वामी स्वदेशानंद ब्रह्म गिरि महाराज ने कहा कि भारत भूमि ऋषि मुनियों और साधु सन्तों की तापों भूमि है। जिसमें उत्तराखंड तो देव भूमि है यहां के कण – कण में देवों का वास है। इस भूमि में महारानी कर्णावती जैसी वीरांगना ने जन्म लिया जो टिहरी गढ़वाल की महारानी थी। जिन्होंने शाहजहां के सेनापति नजाबत खान सहित 35 हजार मुगलों के नाक और कान काटकर उन्हें शर्म से मरने के लिए छोड़ दिया था। ऐसी वीरांगना का आज इतिहास के पन्नों से नाम गोल है। स्वामी ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री से मांग की है कि उत्तराखंड के किसी बड़े शहर का नाम महारानी कर्णावती के नाम पर रखा जाए। स्वामी जी ने मुस्लिमों को आव्हान करते हुए कहा कि आपके पूर्वज हिन्दू थे। वे कोई अरब देश से नही आए थे । उन्हें बब्बर ने मारपीट कर, उन पर अत्याचार करके मुस्लिम धर्म अपनाने के लिए मजबूर किया और वे मुस्लिम बन गए। आपने सभी मुस्लिम भाइयों को आव्हान करते हुए कहा कि आप अपने घर वापसी हो जाइए आपका हम स्वागत करेगें। हम आपको विश्वास दिलाते हैं कि जहां आपका पसीना बहेगा हम अपना खून बहाएंगे और आपकी सुरक्षा करेंगे। और अपने ही घर वापसी में आपको तकलीफ है तो ये भारत है कोई पाकिस्तान नही हैं यहां ठीक से रहना होगा। नही तो गलत करने वालों को भारत का संविधान ठीक करना भी जनता है। आपने सनातनियों को एक मंच पर आकर एक रहने का आव्हान किया। विराट हिन्दू सम्मेलन को भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रवीण मंग़मई ने संघ की इतिहास पर प्रकाश डालते हुए संघ के प्रारंभ से अभी तक की जीवनी पर सनातनियों को अवगत कराया। कार्यक्रम में धर्मेन्द्र गुप्ता, कमल थापा, मोहित जयसवाल, अजीत कुमार सिंह, महेश पंवार, जयप्रकाश वंशपाल, हरीश डोरा, ऊर्मिला नौटियाल, अनीता ठाकुर, माया अत्री, भरत लाल, गम्भीर रावत, आदि पदाधिकारियों का सफल कार्यक्रम में विशेष योगदान रहा। मंच का संचालन सुचारू रूप से कार्यक्रम के सह संयोजक नरेश पुंज ने किया । आभार व्यक्त कार्यक्रम के संयोजक उमेश कन्नौजिया ने करते हुए कार्यक्रम समापन की घोषणा की।

संपादक केशर पालवी दैनिक बैतूल न्यूज चैनल सम्पर्क नम्बर 9424615699


