*अरुण जोशी महाराज बने बुरहानपुर जोशी समाज सेवा संघ के जिला अध्यक्ष* बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) बुरहानपुर जोशी समाज सेवा संघ की एक बैठक श्री गौरी शंकर नवग्रह मंदिर में संपन्न हुई, जिसमें जोशी समाज के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने शिरकत की। समाज जन द्वारा सर्व सहमति से बुरहानपुर जिले के वरिष्ठ समाज सेवी एवं कई सामाजिक संगठन सहित व कांग्रेस पार्टी के कुशल कार्यकर्ता के रूप में जाने पहचाने जाने वाले अरुण जोशी महाराज को समाज का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया।जिसमें समाज के पूर्व अध्यक्ष सुरेश जोशी , समाज के वरिष्ठ जन सर्वश्री रविन्द्र महाराज,प्रभाकर जोशी,सुधाकर जोशी,दिलीप जोशी,भुवनेश जोशी के साथ साथ समाज के अन्य सम्मानीय सदस्य ईश्वर जोशी, गजानन जोशी,अजय जोशी, श्रवण जोशी,वीर जोशी के साथ साथ बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे। अरुण जोशी के अध्यक्ष बनने पर समाजजनों द्वारा भावभीना स्वागत कर बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की।अरुण जोशी ने भी कहा समाज के लोगों ने मुझ पर विश्वास जताया है मैं समाज के लिए हमेशा खड़ा रहूंगा।

संपादक केशर पालवी दैनिक बैतूल न्यूज चैनल सम्पर्क नम्बर 9424615699


