*”जंगल रहेगा तो हम रहेंगे”* *”हम सब ने ये ठाणा है जंगल को आग से बचाना है”* नारों के साथ वन परिक्षेत्र मोहदा के ग्राम पिपरिया में
किया गया अग्नि सुरक्षा जागरुकता बैठक का आयोजन
श्री मधु वी. राज प्रधान मुख्य वन संरक्षक महोदय एवं श्री एल. के. वासनिक वनमंडल अधिकारी पश्चिम बैतूल के सानिध्य में श्री जितेंद्र अवासे उपवनमंडल अधिकारी तावङी व परिक्षेत्र अधिकारी मोहदा रवीन्द्र पाटीदार के द्वारा परिक्षेत्र मोहदा की वन चौकी पिपरिया में ग्राम पिपरिया, जीरूढाना, बटकी, गुरूवा, पडार, कासमारखण्डी के लोगो की बैठक लेकर आगामी फायर सीजन में जंगलों में आग ना लगाने, महुआ पेड़ के नीचे आग ना लगाने, आग बुझाने और जंगल बचाने में विभाग का सहयोग करने, खेतों में नरवाई ना जलाने, अतिक्रमण का प्रयास ना करने हेतु प्रेरित किया l
बैठक में वन सुरक्षा समिति के अध्यक्ष व सदस्य, अजबसिंह चौहान सरपंच पिपरिया, झूमकलाल बारस्कर सरपंच काबरा, सुनीता पांसे सरपंच कासमारखण्डी, बुधिया बारस्कर सरपंच गुरुवा, बब्बू सोनी रतनपूर मंडल अध्यक्ष, बब्बू सिंह पदम जनपद सदस्य एवं अन्य वनकर्मी उपस्थित हुए l
उपस्थित सभी लोगों के मोबाइल नंबर का रजिस्ट्रेशन विभाग के Forest fire portal पर किया गया ताकि जंगल में कहीं भी आग लगने की सूचना सभी को SMS के माध्यम से प्राप्त हो सके l

संपादक केशर पालवी दैनिक बैतूल न्यूज चैनल सम्पर्क नम्बर 9424615699

