*आल इज़ वेल हॉस्पिटल बुरहानपुर द्वारा ग्राम पंचायत रग़ई में आयोजित किया गया नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर* बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी)ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल बुरहानपुर द्वारा खकनार में 24 फरवरी 2026 मंगलवार को ग्राम पंचायत रगई में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 50 से अधिक मरीजों ने शिविर का लाभ उठाया।
शिविर में ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का परामर्श दिया गया।
सभी मरीजों को मौसमी विकारों से बचने एवं सुरक्षित रखने की सलाह दी गई। सभी मरीजों का नि:शुल्क जनरल चेकअप, ब्लड प्रेशर की जाँच की गई। ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के संचालक श्री कबीर चौकसे के दिशा निर्देशन में एवं ऑल इज वेल हॉस्पिटल स्टाफ के सहयोग से स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया।

संपादक केशर पालवी दैनिक बैतूल न्यूज चैनल सम्पर्क नम्बर 9424615699


