Breaking news
बिम्ट्स खेल महोत्सव 2026‘‘ का 11 को भव्य शुभारंभ, 17 फरवरी तक होंगी विविध खेल प्रतियोगिताएं* - Spread the love*‘‘बिम्ट्स खेल महोत्सव 2026‘‘ का 11 को भव्य शुभारंभ, 17 फरवरी तक होंगी विविध खेल प्रतियोगिताएं* बुरहानपुर(इक़बाल अंसारी) ग्राम झिरी स्थित ईस्वम एकेडमी ऑफ टेक्निकल एण्ड जनरल एजुकेशन द्वारा पूर्व विधान सभा अध्यक्ष के नाम से संचालित शैक्षणिक संस्थान प्रो. बृजमोहन मिश्रा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एण्ड टेक्निकल साईेंस(BIMTS)महाविद्यालय बुरहानपुर में विद्यार्थियों के सर्वांगीण...कोकण की आवाज़’ अख़बार की 25वीं वर्षगांठ पर भव्य रजत जयंती समारोह का आयोजन”* - Spread the love*”कोकण की आवाज़’ अख़बार की 25वीं वर्षगांठ पर भव्य रजत जयंती समारोह का आयोजन”* मुंबई (इक़बाल अंसारी) महाराष्ट्रके कोकण क्षेत्र से प्रकाशित प्रतिष्ठित उर्दू समाचार पत्र ‘कोकण की आवाज़’ के प्रकाशन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एक भव्य, गरिमामय और यादगार रजत जयंती समारोह का आयोजन मुंबई के बायखला स्थित...जिला सत्र न्यायालय बुरहानपुर ने बलात्संग के आरोपी को 10 वर्ष के कारावास एवं 5000 रुपए के अर्थदंड से किया दंडित** - Spread the love*जिला सत्र न्यायालय बुरहानपुर ने बलात्संग के आरोपी को 10 वर्ष के कारावास एवं 5000 रुपए के अर्थदंड से किया दंडित**   बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी)थाना खकनार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रगई के निवासी नानसिंग चंगड पिता भोला भिलाला आयु 35 वर्ष द्वारा महिला के साथ जोर जबरजस्ती कर उसके साथ बलात्संग का कृत्य जान...खकनार पुलिस को वांटेड अवैध हथियार तस्करी के फ़रार 10,000 के ईनामी आरोपी को किया गिरफ्तार* - Spread the love*खकनार पुलिस को वांटेड अवैध हथियार तस्करी के फ़रार 10,000 के ईनामी आरोपी को किया गिरफ्तार*   बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी)पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री देवेन्द्र पाटीदार द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अवैध हथियार निर्माण, क्रय-विक्रय, परिवहन करने वाले आरोपियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है । पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर के...कोकण की आवाज़’ अख़बार की 25वीं वर्षगांठ पर भव्य रजत जयंती समारोह का आयोजन”* - Spread the love*”कोकण की आवाज़’ अख़बार की 25वीं वर्षगांठ पर भव्य रजत जयंती समारोह का आयोजन”* मुंबई (इक़बाल अंसारी) महाराष्ट्रके कोकण क्षेत्र से प्रकाशित प्रतिष्ठित उर्दू समाचार पत्र ‘कोकण की आवाज़’ के प्रकाशन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एक भव्य, गरिमामय और यादगार रजत जयंती समारोह का आयोजन मुंबई के बायखला स्थित...

अर्चना चिटनिस के प्रयासों से केला किसानों को बड़ी सुविधा, उर्वरक वितरण व्यवस्था में केला फसल शामिल*

  • Home
  • बुरहानपुर
  • अर्चना चिटनिस के प्रयासों से केला किसानों को बड़ी सुविधा, उर्वरक वितरण व्यवस्था में केला फसल शामिल*
बुरहानपुर
Spread the love

*अर्चना चिटनिस के प्रयासों से केला किसानों को बड़ी सुविधा, उर्वरक वितरण व्यवस्था में केला फसल शामिल*

बुरहानपुर(इक़बाल अंसारी) ज़िले के केला फ़सल उत्पादक किसानों को बड़ी राहत मिली है। बुरहानपुर विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) के सतत प्रयासों के बाद शासन स्तर पर आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं, जिससे केला फसल के लिए उर्वरक एवं कृषि आदानों की आपूर्ति व्यवस्था को सुव्यवस्थित किया गया है। अब उर्वरक वितरण व्यवस्था में केला फसल भी पोर्टल पर प्रदर्शित की जा रही है।

बुरहानपुर ज़िला प्रदेश में केला उत्पादन का प्रमुख केंद्र है, जहां हजारों हेक्टेयर क्षेत्र में केला की खेती की जाती है। किसानों द्वारा लंबे समय से उर्वरक की समय पर उपलब्धता और वितरण व्यवस्था को लेकर समस्याएं सामने रखी जा रही थीं। विधायक श्रीमती चिटनिस ने किसानों की इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों से समन्वय कर समाधान के लिए ठोस पहल की। अब ई-टोकन प्रणाली एवं निर्धारित मात्रा में उर्वरक वितरण व्यवस्था को लागू किया गया है, जिससे किसानों को समय पर उचित मात्रा में उर्वरक प्राप्त होगा और कालाबाज़ारी पर प्रभावी नियंत्रण रहेगा। इससे केला फसल की उत्पादकता बढ़ाने में किसानों को सीधा लाभ मिलेगा।

ज्ञात हो कि किसानों के लिए ई-टोकन प्रणाली प्रारंभ कर गई है। जिस में केला फसल के किसान इस सुविधा से वंचित हो रहे थे। अब केला फसल को भी ई-टोकन प्रणाली में सम्मिलित कर लिया गया है।

विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि केला किसान निमाड़ क्षेत्र की पहचान हैं। किसानों की सुविधा और फसल सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। उन्हें समय पर खाद, बीज और तकनीकी सहायता उपलब्ध कराना सरकार की ज़िम्मेदारी है। केला उत्पादक किसानों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि अब उन्हें उर्वरक के लिए भटकना नहीं पड़ेगा और फसल प्रबंधन में आसानी होगी। किसानों ने विधायक श्रीमती चिटनिस के प्रयासों के लिए आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *