Breaking news
बिम्ट्स खेल महोत्सव 2026‘‘ का 11 को भव्य शुभारंभ, 17 फरवरी तक होंगी विविध खेल प्रतियोगिताएं* - Spread the love*‘‘बिम्ट्स खेल महोत्सव 2026‘‘ का 11 को भव्य शुभारंभ, 17 फरवरी तक होंगी विविध खेल प्रतियोगिताएं* बुरहानपुर(इक़बाल अंसारी) ग्राम झिरी स्थित ईस्वम एकेडमी ऑफ टेक्निकल एण्ड जनरल एजुकेशन द्वारा पूर्व विधान सभा अध्यक्ष के नाम से संचालित शैक्षणिक संस्थान प्रो. बृजमोहन मिश्रा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एण्ड टेक्निकल साईेंस(BIMTS)महाविद्यालय बुरहानपुर में विद्यार्थियों के सर्वांगीण...कोकण की आवाज़’ अख़बार की 25वीं वर्षगांठ पर भव्य रजत जयंती समारोह का आयोजन”* - Spread the love*”कोकण की आवाज़’ अख़बार की 25वीं वर्षगांठ पर भव्य रजत जयंती समारोह का आयोजन”* मुंबई (इक़बाल अंसारी) महाराष्ट्रके कोकण क्षेत्र से प्रकाशित प्रतिष्ठित उर्दू समाचार पत्र ‘कोकण की आवाज़’ के प्रकाशन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एक भव्य, गरिमामय और यादगार रजत जयंती समारोह का आयोजन मुंबई के बायखला स्थित...जिला सत्र न्यायालय बुरहानपुर ने बलात्संग के आरोपी को 10 वर्ष के कारावास एवं 5000 रुपए के अर्थदंड से किया दंडित** - Spread the love*जिला सत्र न्यायालय बुरहानपुर ने बलात्संग के आरोपी को 10 वर्ष के कारावास एवं 5000 रुपए के अर्थदंड से किया दंडित**   बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी)थाना खकनार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रगई के निवासी नानसिंग चंगड पिता भोला भिलाला आयु 35 वर्ष द्वारा महिला के साथ जोर जबरजस्ती कर उसके साथ बलात्संग का कृत्य जान...खकनार पुलिस को वांटेड अवैध हथियार तस्करी के फ़रार 10,000 के ईनामी आरोपी को किया गिरफ्तार* - Spread the love*खकनार पुलिस को वांटेड अवैध हथियार तस्करी के फ़रार 10,000 के ईनामी आरोपी को किया गिरफ्तार*   बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी)पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री देवेन्द्र पाटीदार द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अवैध हथियार निर्माण, क्रय-विक्रय, परिवहन करने वाले आरोपियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है । पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर के...कोकण की आवाज़’ अख़बार की 25वीं वर्षगांठ पर भव्य रजत जयंती समारोह का आयोजन”* - Spread the love*”कोकण की आवाज़’ अख़बार की 25वीं वर्षगांठ पर भव्य रजत जयंती समारोह का आयोजन”* मुंबई (इक़बाल अंसारी) महाराष्ट्रके कोकण क्षेत्र से प्रकाशित प्रतिष्ठित उर्दू समाचार पत्र ‘कोकण की आवाज़’ के प्रकाशन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एक भव्य, गरिमामय और यादगार रजत जयंती समारोह का आयोजन मुंबई के बायखला स्थित...

कोकण की आवाज़’ अख़बार की 25वीं वर्षगांठ पर भव्य रजत जयंती समारोह का आयोजन”*

  • Home
  • बुरहानपुर
  • कोकण की आवाज़’ अख़बार की 25वीं वर्षगांठ पर भव्य रजत जयंती समारोह का आयोजन”*
बुरहानपुर
Spread the love

*”कोकण की आवाज़’ अख़बार की 25वीं वर्षगांठ पर भव्य रजत जयंती समारोह का आयोजन”*

मुंबई (इक़बाल अंसारी) महाराष्ट्रके कोकण क्षेत्र से प्रकाशित प्रतिष्ठित उर्दू समाचार पत्र ‘कोकण की आवाज़’ के प्रकाशन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एक भव्य, गरिमामय और यादगार रजत जयंती समारोह का आयोजन मुंबई के बायखला स्थित साबू सिद्दीक इंजीनियरिंग कॉलेज के अलमा-लतीफ़ी हॉल में किया गया।

इस रजत जयंती समारोह की अध्यक्षता कोकण की प्रसिद्ध शैक्षणिक व बौद्धिक शख्सियत, खतीब-ए-कोकण अली एम. शम्सी साहब ने की। वहीं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में अंजुमन-ए-इस्लाम मुंबई के अध्यक्ष और पद्मश्री से सम्मानित डॉ. ज़हीर आई क़ाज़ी विशेष रूप से उपस्थित रहे। डॉ. ज़हीर आई क़ाज़ी की मौजूदगी इस मायने में भी उल्लेखनीय और अर्थपूर्ण रही कि उसी दिन दिल्ली में उनके एक अन्य महत्वपूर्ण कार्यक्रम में उन्हें भाग लेना अनिवार्य था। इसके बावजूद वे मुंबई से उड़ान भरकर दिल्ली गए, वहाँ कार्यक्रम में शामिल हुए और फिर ‘कोकण की आवाज़’ के रजत जयंती समारोह के महत्व को समझते हुए मुंबई लौटकर एयरपोर्ट से सीधे इस समारोह में शरीक हुए। यह उनकी सराहनीय प्रतिबद्धता और अख़बार और कोकण समाज के प्रति उनके दिल में जो सम्मान है, उस सम्मान को दर्शाता है।

कार्यक्रम में महाराष्ट्र की कई प्रमुख राजनैतिक, धार्मिक, साहित्यिक और सामाजिक हस्तियों ने शिरकत कर मंच की शोभा बढ़ाई। इनमें प्रमुख रूप से महाराष्ट्र की मशहूर मारूफ सियासी शख्सियत और अंजुमन इस्लाम के वाइस चेयरमैन मुश्ताक अंतुले, मुंबई के प्रसिद्ध धार्मिक विद्वान एवं स्कॉलर मुफ्ती अशफ़ाक़ क़ाज़ी, लेखिका एवं कवयित्री तबस्सुम नाडकर, आंखों के नि:शुल्क ऑपरेशन के माध्यम से ख्याति अर्जित करने वाले माहिर नेत्र विशेषज्ञ डॉ. अनीस भावनगरवाला, हबीब फ़कीह, मुंबई के विश्व प्रसिद्ध कार्डियोलॉजिस्ट सर्जन में शामिल डॉ. नज़ीर जवाले, आसिफ़ ददान, मुफ्ती सुफियान विनु, दिलावर महाड़कर, जावेद परकार आदि शामिल रहे।

इसके अलावा दिलदार मोहम्मद शफ़ीअ पूरकर, मुफ्ती रफ़ीक़ पूरकर, हनीफ़ पूरकर तथा उनके परिवार के पुरुष एवं महिला सदस्यों ने भी विशेष रूप से कार्यक्रम में भाग लिया।

इस समारोह की एक खास विशेषता यह रही कि वर्षों बाद अलमा-लतीफ़ी हॉल बौद्धिक वर्ग और विद्वानों के जनसमूह से खचाखच भरा नज़र आया। यह दृश्य इस बात का प्रमाण था कि ‘कोकण की आवाज़’ बीते 25 वर्षों से जनता के दिलों पर राज करते हुए कोकण वासियों की सशक्त और प्रभावी आवाज़ बनकर अपनी भूमिका निभा रही है। मंच से उपस्थित सभी वक्ताओं ने अख़बार की इस ऐतिहासिक यात्रा और समाज सेवा की खुले दिल से सराहना की।

कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. हम्माद पूरकर की तिलावत-ए-क़ुरआन और मुफ़्ती सऊद महाड़कर की नात ए पाक से हुआ। इसके बाद मुफ़्ती मुज़फ़्फ़र सेन ने स्वागत एवं परिचय प्रस्तुत किया, जबकि दिलदार पूरकर ने उद्घाटन भाषण दिया।

‘कोकण की आवाज़’ के 25 वर्षीय सफ़र पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए हनीफ़ पूरकर ने अख़बार की विकास यात्रा और अपने क़िब्ला वालिद ए मोहतरम (पूज्य पिताजी) की सेवाओं का भावुक उल्लेख किया, जिसे उपस्थित अतिथियों ने मंच से याद करते हुए उनकी कुर्बानियों की सराहना करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर मुफ़्ती सुफ़यान वनू, मुफ़्ती अशफ़ाक़ क़ाज़ी, अली एम. शम्सी, प्रिंसिपल डॉ. सिराज चोगले, राष्ट्रीय उर्दू दैनिक इंकलाब के कालम नवीस सलीम अलवरे, पद्मश्री डॉ. ज़हीर आई क़ाज़ी, आसिफ़ ददान, दिलावर महाड़कर सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने इस समारोह को संबोधित किया। सभा के माननीय अध्यक्ष ख़तीब ए कोंकण अली एम शमसी ने अपने वक्तव्य के समय को विनम्रतापूर्वक पद्मश्री डॉ. ज़हीर क़ाज़ी को समर्पित कर दिया, जो कार्यक्रम का एक सराहनीय और आत्मीय क्षण रहा।

समारोह के दौरान मंच पर उपस्थित सभी विशिष्ट अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान सिपास नामा और गाउन पहना कर किया गया। साथ ही ‘कोकण की आवाज़’ सिल्वर जुबली कमेटी के सभी सदस्यों और अख़बार के सभी नुमाइंदों और ऑफ़िस स्टाफ को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन अमान पूरकर के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

कार्यक्रम की प्रथम पंक्ति में मौजूद प्रमुख हस्तियों में प्रसिद्ध शायरगण में डॉ. अंजुम बाराबंकवी, डॉ. क़ासिम इमाम, मुशीर अंसारी, शकील रशीद, फ़ारूक़ सैयद (गुलबूटे), शायर कमाल मांडलेकर, अध्यक्ष आईटा मुंबई खान इलियास दाऊद, जनाब शफी साहब एवं एक्सपर्ट क्लासेस मुम्बई के संचालक एवं कैरियर गाइडेंस संचालक मोहम्मद अहमद बरकाती आदि के नाम विशेष रूप से उल्लेखनीय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *