Breaking news
बिम्ट्स खेल महोत्सव 2026‘‘ का 11 को भव्य शुभारंभ, 17 फरवरी तक होंगी विविध खेल प्रतियोगिताएं* - Spread the love*‘‘बिम्ट्स खेल महोत्सव 2026‘‘ का 11 को भव्य शुभारंभ, 17 फरवरी तक होंगी विविध खेल प्रतियोगिताएं* बुरहानपुर(इक़बाल अंसारी) ग्राम झिरी स्थित ईस्वम एकेडमी ऑफ टेक्निकल एण्ड जनरल एजुकेशन द्वारा पूर्व विधान सभा अध्यक्ष के नाम से संचालित शैक्षणिक संस्थान प्रो. बृजमोहन मिश्रा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एण्ड टेक्निकल साईेंस(BIMTS)महाविद्यालय बुरहानपुर में विद्यार्थियों के सर्वांगीण...कोकण की आवाज़’ अख़बार की 25वीं वर्षगांठ पर भव्य रजत जयंती समारोह का आयोजन”* - Spread the love*”कोकण की आवाज़’ अख़बार की 25वीं वर्षगांठ पर भव्य रजत जयंती समारोह का आयोजन”* मुंबई (इक़बाल अंसारी) महाराष्ट्रके कोकण क्षेत्र से प्रकाशित प्रतिष्ठित उर्दू समाचार पत्र ‘कोकण की आवाज़’ के प्रकाशन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एक भव्य, गरिमामय और यादगार रजत जयंती समारोह का आयोजन मुंबई के बायखला स्थित...जिला सत्र न्यायालय बुरहानपुर ने बलात्संग के आरोपी को 10 वर्ष के कारावास एवं 5000 रुपए के अर्थदंड से किया दंडित** - Spread the love*जिला सत्र न्यायालय बुरहानपुर ने बलात्संग के आरोपी को 10 वर्ष के कारावास एवं 5000 रुपए के अर्थदंड से किया दंडित**   बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी)थाना खकनार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रगई के निवासी नानसिंग चंगड पिता भोला भिलाला आयु 35 वर्ष द्वारा महिला के साथ जोर जबरजस्ती कर उसके साथ बलात्संग का कृत्य जान...खकनार पुलिस को वांटेड अवैध हथियार तस्करी के फ़रार 10,000 के ईनामी आरोपी को किया गिरफ्तार* - Spread the love*खकनार पुलिस को वांटेड अवैध हथियार तस्करी के फ़रार 10,000 के ईनामी आरोपी को किया गिरफ्तार*   बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी)पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री देवेन्द्र पाटीदार द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अवैध हथियार निर्माण, क्रय-विक्रय, परिवहन करने वाले आरोपियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है । पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर के...कोकण की आवाज़’ अख़बार की 25वीं वर्षगांठ पर भव्य रजत जयंती समारोह का आयोजन”* - Spread the love*”कोकण की आवाज़’ अख़बार की 25वीं वर्षगांठ पर भव्य रजत जयंती समारोह का आयोजन”* मुंबई (इक़बाल अंसारी) महाराष्ट्रके कोकण क्षेत्र से प्रकाशित प्रतिष्ठित उर्दू समाचार पत्र ‘कोकण की आवाज़’ के प्रकाशन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एक भव्य, गरिमामय और यादगार रजत जयंती समारोह का आयोजन मुंबई के बायखला स्थित...

बिम्ट्स खेल महोत्सव 2026‘‘ का 11 को भव्य शुभारंभ, 17 फरवरी तक होंगी विविध खेल प्रतियोगिताएं*

  • Home
  • बुरहानपुर
  • बिम्ट्स खेल महोत्सव 2026‘‘ का 11 को भव्य शुभारंभ, 17 फरवरी तक होंगी विविध खेल प्रतियोगिताएं*
बुरहानपुर
Spread the love

*‘‘बिम्ट्स खेल महोत्सव 2026‘‘ का 11 को भव्य शुभारंभ, 17 फरवरी तक होंगी विविध खेल प्रतियोगिताएं*

बुरहानपुर(इक़बाल अंसारी) ग्राम झिरी स्थित ईस्वम एकेडमी ऑफ टेक्निकल एण्ड जनरल एजुकेशन द्वारा पूर्व विधान सभा अध्यक्ष के नाम से संचालित शैक्षणिक संस्थान प्रो. बृजमोहन मिश्रा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एण्ड टेक्निकल साईेंस(BIMTS)महाविद्यालय बुरहानपुर में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए “बिम्ट्स खेल महोत्सव-2026” का आयोजन 11 फरवरी से किया जा रहा है, जो 17 फरवरी 2026 तक आयोजित रहेगा।

संस्थान के जनसंपर्क अधिकारी जनाब मिर्जा राहत बेग ने जानकारी देते हुए बताया कि संस्थान में प्रतिवर्ष विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक, बौद्धिक एवं शारीरिक गतिविधियों का आयोजन किया जाता है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी एक सप्ताह तक खेल महोत्सव आयोजित किया जा रहा है, जिसमें अप्लाइड एवं सामाजिक विज्ञान, पैरामेडिकल, नर्सिंग एवं फार्मेसी पाठ्यक्रमों के विद्यार्थी भाग लेंगे।

खेल महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर विद्यार्थियों की टीमों द्वारा भव्य मार्च पास्ट किया जाएगा तथा खेल मशाल प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया जाएगा।

खेल सप्ताह के दौरान छात्र एवं छात्राओं के लिए अंदरूनी एवं बाहरी खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, जिनमें शतरंज, कैरम, बैडमिंटन, खो-खो, वॉलीबॉल, कबड्डी, दौड़ प्रतियोगिता, लगोरी एवं क्रिकेट शामिल हैं।

संस्था अध्यक्ष श्रीमती राखी अमित मिश्रा, उपाध्यक्ष अनिल जैन, सचिव अमित स्वर्ग. प्रोफेसर बृजमोहन मिश्रा, प्राचार्य सैय्यद आसिफ़ अली एवं प्रशासनिक अधिकारी विशाल गोजरे सहित समस्त प्राध्यापक एवं कर्मचारीगण ने विद्यार्थियों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर खेल महोत्सव को सफल बनाने का आह्वान किया है।

संस्थान प्रबंधन ने बताया कि खेल गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों में अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता एवं शारीरिक सुदृढ़ता का विकास होता है। यह आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण क़दम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *