*जिला सत्र न्यायालय बुरहानपुर ने बलात्संग के आरोपी को 10 वर्ष के कारावास एवं 5000 रुपए के अर्थदंड से किया दंडित**
बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी)थाना खकनार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रगई के निवासी नानसिंग चंगड पिता भोला भिलाला आयु 35 वर्ष द्वारा महिला के साथ जोर जबरजस्ती कर उसके साथ बलात्संग का कृत्य जान से मारने की धमकी दी गई थी। जिस पर आरोपी के विरुद्ध थाना खकनार पर अपराध क्रमांक336/2025 धारा 74, 64(2) (1), 64 (2) (j) 351 (3) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया था। अपराध की *विवेचना निरीक्षक अभिषेक जाधव एवं उप निरीक्षक श्री बिहारी लाल मंडलोई* द्वारा की गई थी। अपराध में विवेचना उपरांत दिनांक 23.08.25 को माननीय न्यायालय में अभियोग पत्र पेश किया गया था। उक्त अपराध में
*आरोपी*- *नानसिंग चंगड पिता भोला, भिलाला उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम रगई थाना खकनार, जिला बुरहानपुर*
को माननीय न्यायालय, द्वारा धारा 74, 64(2) (1), 64 (2) (j) 351 (3) बीएनएस के तहत आरोपी को 10 वर्ष का कारावास व 5000/- रुपये का अर्थदंड से दण्डित किया गया है। है। प्रकरण में शासन की ओर से सफलतापूर्वक पैरवी विशेष लोक अभियोजक श्री दीपक उमाले द्वारा की गई।

केशरसिह पालवी
दैनिक बैतूल न्युज
संपादक. 9424615699
Rni.no.2024/73678/2023


