*वर्ष 2021 & 2023 के 02 प्रकरणों में फ़रार चल रहे स्थाई वारंटी को पकड़ने में लालबाग पुलिस को मिली सफलता।*
बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी)पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री देवेंद्र पाटीदार द्वारा सभी थाना प्रभारियों को लंबे समय से फ़रार चल रहे आरोपियों को गिरफ्तार कर अधिक से अधिक स्थाई वारंट तामील करने हेतु निर्देशित किया गया है।
निर्देशों के पालन में थाना प्रभारियों द्वारा पुलिस टीमों का गठन कर स्थाई वारंट तामील किए जा रहे है। पुलिस अधीक्षक महोदय बुरहानपुर के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटिल के मार्गदर्शन में थाना लालबाग पुलिस को वर्ष 2021 के (1)प्रकरण क्रमांक 520/21 धारा 294,323,506,34,325 भादवि एवं
(2)प्रकरण क्रमांक 315/23 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट दो प्रकरणों में फ़रार चल रहे स्थाई फ़रारी वारंटी को गिरफ्तार करने में लालबाग पुलिस टीम को सफलता मिली है।
*नाम आरोपी*-
*आर्यशील उर्फ सोनू पिता दिलीप अहीरे उम्र 25 वर्ष निवासी इंदिरा कॉलोनी थाना लालबाग जिला बुरहानपुर*
को वर्ष 2021 के प्रकरण क्रमांक 520/21 धारा 294,323,506,34,325 भादवी एवं
प्रकरण क्रमांक 315/23 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट में गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।
*वारंट तामिली में सराहनीय योगदान रहा।*
थाना प्रभारी लालबाग श्री अमित सिंह जादौन प्रधान आरक्षक 06 शादाब अली, आरक्षक नितेश सपकाडे

केशरसिह पालवी
दैनिक बैतूल न्युज
संपादक. 9424615699
Rni.no.2024/73678/2023

