Breaking news
निगम महापौर के निर्देश पर स्व सहायता समूह अमृत मित्रों द्वारा घर-घर जाकर पानी का सैंपल लेकर टेस्टिंग की जा रही है* - Spread the love*निगम महापौर के निर्देश पर स्व सहायता समूह अमृत मित्रों द्वारा घर-घर जाकर पानी का सैंपल लेकर टेस्टिंग की जा रही है* बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार अमृत 2.0 योजना अन्तर्गत निकाय के सभी वार्डों मे जलावर्धन योजना के अन्तर्गत जलापूर्ति का कार्य किया जा रहा है। नगर निगम द्वारा स्व...अर्चना चिटनिस के प्रयासों से ज़िला चिकित्सालय में एक एनेस्थीसिया चिकित्सक की पदस्थापना* - Spread the love*अर्चना चिटनिस के प्रयासों से ज़िला चिकित्सालय में एक एनेस्थीसिया चिकित्सक की पदस्थापना* बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) ज़िला चिकित्सालय बुरहानपुर में स्वास्थ्य सेवाओं के स्तर को सुदृढ़ बनाने की दिशा में बुरहानपुर विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) के सतत प्रयासों से जिला चिकित्सालय को एक और स्थायी एनेस्थीसिया चिकित्सा अधिकारी...ग्राम पतोंडा में आल इज़ वेल हॉस्पिटल बुरहानपुर ने आयोजित किया स्वास्थ्य शिविर* बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल बुरहानपुर द्वारा 07 नवम्बर 2025 शुक्रवार को किडनी - Spread the love*ग्राम पतोंडा में आल इज़ वेल हॉस्पिटल बुरहानपुर ने आयोजित किया स्वास्थ्य शिविर* बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल बुरहानपुर द्वारा 07 नवम्बर 2025 शुक्रवार को किडनी सुरक्षा अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत पटोंडा में स्त्री एवं प्रसूति रोग एवं नेत्र रोग विभाग के स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में...*न्यू फ़्यूचर फ़ाउंडेशन और आदिल पब्लिकेशन पुणे के तत्वावधान में 8 नवंबर 2025 को ख़िलाफ़त हाउस मुंबई में वर्कशॉप का आयोजन* - Spread the love*न्यू फ़्यूचर फ़ाउंडेशन और आदिल पब्लिकेशन पुणे के तत्वावधान में 8 नवंबर 2025 को ख़िलाफ़त हाउस मुंबई में वर्कशॉप का आयोजन*   मुंबई (इक़बाल अंसारी) न्यू फ़्यूचर फ़ाउंडेशन मुंबई और आदिल पब्लिकेशन पुणे, महाराष्ट्र के संयुक्त तत्वावधान में एक भव्य टी.ई.टी. (T.E.T) वर्कशॉप का आयोजन शनिवार, 8 नवंबर 2025 को दोपहर 2 बजे...*भारत के मशहूर व मारूफ़ शायर अब्दुल जब्बार शारिब (झांसी) की बड़ी बहन ऱफ़ीक़ बानो (75) का लंबी बीमारी से निधन ** - Spread the love*भारत के मशहूर व मारूफ़ शायर अब्दुल जब्बार शारिब (झांसी) की बड़ी बहन ऱफ़ीक़ बानो (75) का लंबी बीमारी से निधन **   झांसी। (इक़बाल अंसारी मुंबई) भारत के जाने-माने शायर अब्दुल जब्बार शारिब झांसी उत्तर प्रदेश के कुटुंब में अत्यंत दुख के साथ यह शोक संदेश दिया जाता है कि आप की...

नेपानगर पुलिस को नागरिक साख सहकारी समिति मर्यादित नेपानगर 420 के प्रकरण में फरार चल आरोपी को गिरफ्तार करने में मिली सफलता*

  • Home
  • मध्य प्रदेश
  • नेपानगर पुलिस को नागरिक साख सहकारी समिति मर्यादित नेपानगर 420 के प्रकरण में फरार चल आरोपी को गिरफ्तार करने में मिली सफलता*
मध्य प्रदेश
Spread the love

*नेपानगर पुलिस को नागरिक साख सहकारी समिति मर्यादित नेपानगर 420 के प्रकरण में फरार चल आरोपी को गिरफ्तार करने में मिली सफलता*

*पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर द्वारा 3000/- रुपये का ईनाम आरोपी की गिरफ्तारी पर घोषित किया गया था।*

*आरोपी विजय प्रकाश शर्मा पिता स्वं बाबुलाल शर्मा उम्र 59 साल निवासी टीचर कालोनी नेपानगर को नेपानगर पुलिस में किया गिरफ्तार।*

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री देवेन्द्र पाटीदार,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश एवं एसडीओपी नेपानगर श्री निर्भय सिंह अलावा द्वारा लंबित धारा 173 (8) ज़ाब्ता फ़ौजदारी के अपराधो में आरोपियो की गिरफ्तारी एवं त्वरित निराकरण संबंध मे निर्देश दिये गये थे।

*घटना का विवरण*

दिनांक 29/12/2022 को फरियादी पांडुरंग पिता माणिकराव सोनवने उम्र 59 वर्ष निवासी गुलाब गंज लालबाग बुरहानपुर सहकारी निरीक्षक कार्यालय उपआयुक्त सहकारीता जिला बुरहानपुर की शिकायत पर आरोपीगण 1.सुरेश वानखेडे, केशियर 2. सुभाष यादव वर्तमान प्रबंधक 3. मुकेश तायडे लेखापाल 4. शैलेष माण्डले तत्कालीन प्रबंधक 5. सुधीर महाजन लेखापाल 6. सुभाष पाटील उपाध्यक्ष, 7. अशोक चौधरी संचालक, 8. राजेन्द्र महोदय संचालक, 9. श्रीमती सुमन बाई महिला उपाध्यक्ष, 10. रमेश सिंह संचालक 11. विजय प्रकाश शर्मा लिपिक 12. भीमराव वानखेडे संचालक 13. वसंत पवार संचालक 14. श्रीमती संध्यासिंह संचालक 15. योगेश महाजन लिपिक 16. राकेश जाधव लिपिक के विरुद्ध -नेपानगर नागरिक साख सहकारी समिति मर्यादित नेपानगर में वर्ष 2017-18, 2018-19, 2019-20, 2020-21 एवं 2021-22 मे हुई वित्तीय अनियमितताओं के चलते सहकारी निरीक्षक एवं अंकेक्षण दल प्रभारी, नागरिक साख सहकारी समिति मर्या. नेपानगर फरियादी की रिपोर्ट थाना नेपानगर के अपराध क्र. 879/2022 धारा 420,409,406,34 भादवि एवं 58 (B) म.प्र. सहकारी सोसाइटी अधि 1960 का कायम कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण में सभी आरोपीगण ने नागरिक साख सहकारी समिति मर्यादित नेपानगर मे मिलकर कुल राशी रू. 88583329.65 (अक्षरी रू. आठ करोड़ पिच्यासी लाख त्रियासी हजार तीन सौ उन्नतीस रूपये पैसठ पैसे) का गबन किया हैं। प्रकरण मे अब तक आरोपीगण. 1.सुरेश वानखेडे, केशियर 2. मुकेश तायडे लेखापाल 3 सुधीर महाजन लेखापाल 4 सुभाष पाटील उपाध्यक्ष, 5 अशोक चौधरी संचालक, राजेन्द्र महोदय संचालक, 7 श्रीमती सुमन बाई महिला उपाध्यक्ष, 8 रमेश सिंह संचालक 9 भीमराव वानखेडे संचालक 10 वसंत पवार संचालक 11 श्रीमती संध्यासिंह संचालक 12. योगेश महाजन लिपिक 13. राकेश जाधव लिपिक की गिरफ्तारी हो चुकी है। सुभाष पिता लायक सिंह यादव (प्रबंधक) की मृत्यु 2023 में हो गई है।

आज दिनांक 30/10/2025 को फरार ईनामी बदमाश जिस पर पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर द्वारा 3000/- रुपये का ईनामी घोषित किया गया था। *आरोपी विजय प्रकाश शर्मा पिता स्वं बाबुलाल शर्मा उम्र 59 साल निवासी टीचर कालोनी नेपानगर* की गिरफ्तारी की गई है।

प्रकरण मे एक आरोपी शैलेष मांडले (तत्कालीन प्रबंधक) फरार है जिसकी तलाश जारी है।

प्रकरण धारा 173 (8) जा फौ के अंतर्गत विवेचना में है। आरोपी की गिरफ्तारी में निरीक्षक ज्ञानु जायसवाल, उनि कलीराम मौर्य, उनि शहाबुद्दीन कुरैशी, आर 346 गजेन्द्र रावत की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *