*कोल्हापुर महाराष्ट्र में लोक जनशक्ति पार्टी(आर) की बैठक में महिला सशक्तिकरण पर हुई चर्चा* बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) लोक जनशक्ति पार्टी के क़द्दावर नेता शकील खान (बुरहानपुर) ने बताया कि महाराष्ट्र के ज़िला कोल्हापुर में हाल ही में लोक जनशक्ति पार्टी की महाराष्ट्र राज्य महिला अध्यक्ष कुमारी नूतन द्वारा पार्टी का विस्तार करते हुए एवं पार्टी की रीति नीति को जन जन तक पहुंचाने के लिए नियुक्त महिला पदाधिकारियों की एक बैठक आयोजित की। इस बैठक में महिला सशक्तिकरण के मुद्दे पर जोरदार चर्चा हुई।
इस बैठक में पार्टी की महिला अध्यक्ष कुमारी नूतन और उनकी कोर कमेटी की सदस्य उपस्थित थीं। पार्टी की जनरल सेक्रेटरी उज्ज्वला ताई जाधव, महासचिव कोमल ताई भोसले, सचिव सुवर्णा ताई कांबळे, बिजनेस एडवाइज़र सीमा ताई बागड़ी पाटिल और पार्टी की चिकित्सा विभाग महाराष्ट्र अध्यक्ष डॉ. शारदा त्र्यंबके भी मौजूद थीं।
इस अवसर पर कुमारी नूतन ताई ने महिलाओं को संबोधित किया और उनके रोज़गार से जुड़ी समस्याएं तथा पार्टी की नीतियाँ सभी के सामने प्रस्तुत कीं।
इस कार्यक्रम में माननीय सांसद वीणादेवी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से उपस्थिति दर्ज कराई। केंद्रीय मंत्री श्री चिराग पासवान ने महिला सशक्तिकरण के लिए ठोस भूमिका ली है और महाराष्ट्र में इसकी जिम्मेदारी कुमारी नूतन को सौंपी गई है।

केशरसिह पालवी
दैनिक बैतूल न्युज
संपादक. 9424615699


