*राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा बुरहानपुर, ताप्ती सेवा समिति ने पथ संचलन पर किया अभिनंदन*
बुरहानपुर(इक़बाल अंसारी) रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आर एस एस) @ 100 के पथ संचलन के अवसर पर समूचा बुरहानपुर शहर देशभक्ति के रंगों में रंग गया। इस अवसर पर ताप्ती सेवा समिति बुरहानपुर द्वारा पुष्पवर्षा कर संघ स्वयंसेवकों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। वातावरण “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के जयघोषों से गूंज उठा।
कार्यक्रम की रूपरेखा ताप्ती सेवा समिति बुरहानपुर के सचिव धर्मेन्द्र सोनी द्वारा तैयार की गई। वहीं अताउल्ला खान के नेतृत्व में समिति सदस्यों ने समर्पण और अनुशासन का परिचय देते हुए पथ संचलन मार्ग पर पुष्पवर्षा की। ताप्ती सेवा समिति के सदस्यों ने पुष्पों से सजे थालों के साथ स्वयंसेवकों पर श्रद्धा और सम्मान की वर्षा कर उनका उत्साह बढ़ाया।
समिति के पुनीत सांकले ने बताया कि “राष्ट्रभक्ति और संगठन का यह अनुपम दृश्य हमारे नगर के लिए गौरव का विषय है। संघ का पथ संचलन केवल अनुशासन का प्रदर्शन नहीं, बल्कि यह भारतीय संस्कृति, सेवा और एकता का संदेश देता है।”
कार्यक्रम में समिति के मोहन दलाल, अजय राठौर, राजकुमार वच्छानी, जैकी चड्डा, विनोद मंनचंदानी, रमेश शाह, दर्शन मोरे, नरेंद्र खुराना गजेंद्र शाह और सदस्य, युवा स्वयंसेवक एवं नागरिक उपस्थित रहे। पथ संचलन के दौरान शहरवासी अपने घरों और संस्थानों से इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बने।
अंत में समिति की ओर से अभय बालापुरकर ने सभी साथियों सहित यह संकल्प लिया गया कि “सेवा, सद्भावना और राष्ट्रहित के कार्यों में ताप्ती सेवा समिति सदैव अग्रणी भूमिका निभाएगी।

केशरसिह पालवी
दैनिक बैतूल न्युज
संपादक. 9424615699


