“प्रेमनगर नव युवा दुर्गा समिति द्वारा मां अंबे के दरबार में जागरण कार्यक्रम आज संपन्न होंगा, जाकीर की कलम”
।। सर्वमंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके, शरण्ये त्र्यंबके गौरी नारायणि नमोऽस्तुते, ॐ जयन्ती मंगला काली भद्रकाली कपालिनी, दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोऽस्तुते,, (साथ ही महत्वपूर्ण) नवार्ण मंत्र ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चै।।
“श्री मां अंबिका जागरण परासिया ग्रुप की प्रस्तुति 2 अक्टुबर को शाम 7बजे प्रेमनगर पाथाखेड़ा में आयोजित किया जाएंगा”
“सारनी:” बाबा मटार देव की कोलनगरी पाथाखेड़ा में बड़े ही हर्षौल्लाहस के साथ इन दिनों नवरात्रि पर्व में जगह जगह मातारानी को पूरी आस्था के साथ स्थापना भिन्न भिन्न समिति और मंडलों द्वारा कर मनाया जा रहा है। जैसे कि नवरात्रि के पावन पर्व पर सार्वजनिक नव युवा दुर्गा समिति प्रेमनगर पाथाखेड़ा द्वारा श्री मां अंबिका जागरण ग्रुप परासिया द्वारा आज शाम 7 बजे भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में ग्रुप संचालक एवं लक्खा फेम गायक संजय यादव के साथ ही महिला सिंगरो द्वारा भजन प्रस्तुत किए जाएंगे। मां अंबे के भक्तों से आयोजन समिति ने ज्यादा से ज्यादा जागरण कार्यक्रम में सम्मिलित होकर मातारानी का आशीर्वाद ग्रहण करने की अपील की है। वही मातारानी के संदर्भ में स्तुति की जाए तो बताया जाता हैं, की बंगाल में पूजी जाने वाली दुर्गा कात्यायनी “दस भुजाओं वाली हैं, इसे दुर्गा पूजा कहते हैं” जो कि नवरात्रि के अंतिम पाँच दिनों में मनाई जाती है। जबकि उत्तर, मध्य, पश्चिमी भारत में पूजी जाने वाली दुर्गा अम्बे या अंबिका “आठ भुजाओं” वाली माता हैं। जो कि अम्बा माँ, जिन्हें देवी दुर्गा के नाम से भी जाना जाता है, जो कि एक अत्यंत पूजनीय दिव्य शक्ति हैं। अम्बा की कथा ऐसी है कि उन्हें देवताओं की “त्रिमूर्ति” ब्रह्मा, विष्णु और शिव ने महिषासुर नामक एक शक्तिशाली राक्षस से युद्ध करने के लिए बनाया था। वही अम्बे माँ का आध्यात्मिक महत्व भी बताया जाता है। माँ अम्बे, माँ का सही अर्थ, सभी भक्तों को ज्ञात होंगा। चुकी अम्बे माँ को जगत अम्बा भी कहा जाता है, जिसे पूरे विश्व की माँ कहते हैं। जगत जननी को हमेशा एक माँ के रूप में दर्शाया भी जाता है, इसलिए यह बिना शर्त प्यार और स्वीकृति के साथ सभी का पाषण और पोषण करने के गुण दर्शाती है, तभी तों मां अंबे को जगदम्बे पूरे विश्व में कहा जाता है।

केशरसिह पालवी
दैनिक बैतूल न्युज
संपादक. 9424615699


