Breaking news
निगम महापौर के निर्देश पर स्व सहायता समूह अमृत मित्रों द्वारा घर-घर जाकर पानी का सैंपल लेकर टेस्टिंग की जा रही है* - Spread the love*निगम महापौर के निर्देश पर स्व सहायता समूह अमृत मित्रों द्वारा घर-घर जाकर पानी का सैंपल लेकर टेस्टिंग की जा रही है* बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार अमृत 2.0 योजना अन्तर्गत निकाय के सभी वार्डों मे जलावर्धन योजना के अन्तर्गत जलापूर्ति का कार्य किया जा रहा है। नगर निगम द्वारा स्व...अर्चना चिटनिस के प्रयासों से ज़िला चिकित्सालय में एक एनेस्थीसिया चिकित्सक की पदस्थापना* - Spread the love*अर्चना चिटनिस के प्रयासों से ज़िला चिकित्सालय में एक एनेस्थीसिया चिकित्सक की पदस्थापना* बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) ज़िला चिकित्सालय बुरहानपुर में स्वास्थ्य सेवाओं के स्तर को सुदृढ़ बनाने की दिशा में बुरहानपुर विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) के सतत प्रयासों से जिला चिकित्सालय को एक और स्थायी एनेस्थीसिया चिकित्सा अधिकारी...ग्राम पतोंडा में आल इज़ वेल हॉस्पिटल बुरहानपुर ने आयोजित किया स्वास्थ्य शिविर* बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल बुरहानपुर द्वारा 07 नवम्बर 2025 शुक्रवार को किडनी - Spread the love*ग्राम पतोंडा में आल इज़ वेल हॉस्पिटल बुरहानपुर ने आयोजित किया स्वास्थ्य शिविर* बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल बुरहानपुर द्वारा 07 नवम्बर 2025 शुक्रवार को किडनी सुरक्षा अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत पटोंडा में स्त्री एवं प्रसूति रोग एवं नेत्र रोग विभाग के स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में...*न्यू फ़्यूचर फ़ाउंडेशन और आदिल पब्लिकेशन पुणे के तत्वावधान में 8 नवंबर 2025 को ख़िलाफ़त हाउस मुंबई में वर्कशॉप का आयोजन* - Spread the love*न्यू फ़्यूचर फ़ाउंडेशन और आदिल पब्लिकेशन पुणे के तत्वावधान में 8 नवंबर 2025 को ख़िलाफ़त हाउस मुंबई में वर्कशॉप का आयोजन*   मुंबई (इक़बाल अंसारी) न्यू फ़्यूचर फ़ाउंडेशन मुंबई और आदिल पब्लिकेशन पुणे, महाराष्ट्र के संयुक्त तत्वावधान में एक भव्य टी.ई.टी. (T.E.T) वर्कशॉप का आयोजन शनिवार, 8 नवंबर 2025 को दोपहर 2 बजे...*भारत के मशहूर व मारूफ़ शायर अब्दुल जब्बार शारिब (झांसी) की बड़ी बहन ऱफ़ीक़ बानो (75) का लंबी बीमारी से निधन ** - Spread the love*भारत के मशहूर व मारूफ़ शायर अब्दुल जब्बार शारिब (झांसी) की बड़ी बहन ऱफ़ीक़ बानो (75) का लंबी बीमारी से निधन **   झांसी। (इक़बाल अंसारी मुंबई) भारत के जाने-माने शायर अब्दुल जब्बार शारिब झांसी उत्तर प्रदेश के कुटुंब में अत्यंत दुख के साथ यह शोक संदेश दिया जाता है कि आप की...

बुरहानपुर का खामनी बना कटरा, भक्तों का लगा तांता, विधायक अर्चना चिटनिस ने आरती कर की लोकमंगल की कामना*

  • Home
  • बुरहानपुर
  • बुरहानपुर का खामनी बना कटरा, भक्तों का लगा तांता, विधायक अर्चना चिटनिस ने आरती कर की लोकमंगल की कामना*
बुरहानपुर
Spread the love

*बुरहानपुर का खामनी बना कटरा, भक्तों का लगा तांता, विधायक अर्चना चिटनिस ने आरती कर की लोकमंगल की कामना*

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) शारदीय नवरात्रि में बुरहानपुर का ग्राम खामनी कटरा बन गया है। यहां भव्य मां वैष्णो देवी धाम में माता रानी की घट स्थापना के साथ मां वैष्णोदेवी कटरा की प्रतिकृति को आकार दिया गया है। खामनी गांव भक्ति का केन्द्र बना हुआ है। अनोखा मां वैष्णोदेवी का दरबार सजाया गया है। इसमें तीन किलोमीटर लंबा मां वैष्णोदेवी मंदिर की तरह ही ट्रैक बनाया गया है। यहां मां वैष्णोदेवी की गुफा और देवी दर्शन के लिए भक्तों का तांता लगा हुआ है। भक्तों को 3 किलोमीटर पैदल यात्रा के बाद मां वैष्णोदेवी के दर्शन हो रहे है। एक किलोमीटर की पांच गुफाएं बनाई गई है। इसमें पवित्र गुफा, बाण गंगा, चरण पादुका, गर्भग्रह गुफा, अर्धकुंवारी, मां वैष्णोदेवी और भैरव बाबा के दर्शन हो रहे है। विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) ने भक्तों के साथ मां वैष्णोदेवी धाम की पवित्र गुफा और माता की पूजा-अर्चना, आरती कर लोकमंगल की कामना की।

इस अवसर पर श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि इस प्रतिकृति को छोटे गांव में आकार दे कर खामनी ग्रामवासियों ने धार्मिक आस्था और अटूट संकल्प का एक अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया है। खामनी गाँव वासियों में कटरा स्थित माता वैष्णो देवी धाम की प्रतिकृति बनाने का एक बड़ा और पवित्र संकल्प लिया था। इस पवित्र कार्य को पूरा करने के लिए पूरे गाँव की एक जुटता और हर व्यक्ति द्वारा इस पवित्र कार्य में अपना पूरा पूरा समय सहयोग दिया। इस धार्मिक यात्रा की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी थी माता रानी की चरण पादुकाओं को वैष्णो देवी धाम से खामनी गाँव तक लाना। ग्रामवासियों का एक समूह पूरी श्रद्धा के साथ वैष्णांे देवी धाम गया, जहाँ उन्होंने विधि-विधान के साथ माता रानी की चरण पादुकाओं को प्राप्त किया। आज, दर्शन के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। यह दृश्य गाँव के लोगों की आस्था और भक्ति का प्रमाण है।

श्रीमती चिटनिस ने कहा कि खामनी के ग्रामवासियों ने यह साबित कर दिया है कि जब धर्म और संस्कृति की उपासना का संकल्प लिया जाता है, तो ईश्वर भी उस कार्य को पूरा करने में मदद करते हैं। इस कार्य में न केवल खामनी गाँव के लोग शामिल है, बल्कि आस-पास के सभी गाँवों ने भी अपना अमूल्य योगदान दिया। यह एक अद्वितीय उदाहरण है जहाँ एक पूरा समुदाय एक साझा धार्मिक लक्ष्य के लिए एकजुट हुआ है। यह पहल हम सभी के लिए एक बड़ी प्रेरणा है। यह हमें सिखाती है कि सच्ची आस्था, समर्पण, और सामूहिक प्रयासों से किसी भी बड़े कार्य को सफलतापूर्वक पूरा किया जा सकता है। यह सिर्फ एक मंदिर का निर्माण नहीं है, बल्कि यह आपसी भाईचारे, सहयोग और दृढ़ संकल्प की एक मिसाल है। खामनी गाँव के लोगों की यह अद्भुत भक्ति भाव और उनका समर्पण वास्तव में सराहनीय है।

किशोर पाटिल ने कहा कि शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर बुरहानपुर का ग्राम खामनी कटरा बना हुआ है और यहां मां वैष्णोदेवी प्रकट हुई है। जहां श्रद्धालुओं को माता वैष्णो देवी के दर्शन करने भीड़ उमड़ पड़ी है। सुंदर और भव्य वैष्णोदेवी का दरबार सजा हुआ है। पहाड़ी की तरह सुंदरता के लिए गांव के लोगों ने 18 हजार से ज्यादा झेंडु के पौधे लगाए है और इन्हीेें से ट्रैक को सजाया जा रहा है। 700 से अधिक ग्रामीण और सेवादार भक्तों की सेवा सहायता से दर्शनार्थी आसानी से मां के दरबार में दर्शन कर पा रहे हैं। 22 सितंबर से शुरू हुए यह दिव्य आयोजन 6 अक्टूबर 2025 तक चलेगा। जिसमें विभिन्न स्थानों से श्रद्धालु दर्शनार्थ आ रहे है। इस दौरान लाखों लोग खामनी में वैष्णो माता दरबार का दर्शन लाभ ले सकेंगे। यह 15 दिवसीय आयोजन पूर्णतः प्लॉस्टिक मुक्त रखने का प्रयास किया गया है, जिससे पर्यावरण संरक्षण भी हो सके।

आयोजन से जुड़े ग्रामीणों ने कहा कि यह दिव्य और भव्य आयोजन लोकप्रिय नेत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस दीदी के सहयोग और मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा है। उनके द्वारा समय-समय पर दिए जा रहे मार्गदर्शन और सहयोग से ही यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हो सकेगा।

इस दिव्य आयोजन के लिए श्री मां वैष्णो देवी समिति बनाई गई है। इसके अध्यक्ष योगेश मोतेकर है। समिति में विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) मार्गदर्शक है। वहीं समिति में ईश्वर पाटिल, जिला पंचायत सदस्य किशोर पाटिल, लक्ष्मण महाजन, घनश्याम पाटिल, चेतन महाजन, उमाकांत केलकर, सुभाष पाटिल, सुनिल महाजन, भूषण महाजन, प्रमोद राजपूत एवं कन्हैया प्रजापति सहित अन्य सेवादार शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *