*बुरहानपुर पुलिस ने गरबा पांडाल एवं स्कूल कॉलेज में “मै अभिमन्यु” अभियान के अन्तर्गत चलाया जागरूकता अभियान।*
बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) पुलिस मुख्यालय मध्य प्रदेश,भोपाल के निर्देशन अनुसार दिनांक 23/09/25 से 02/10/25 तक महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध हो रहे अपराधों एवं घरेलू हिंसा की रोकथाम तथा सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विशेषकर पुरुषों को जागरूक करने हेतु विशेष जागरूकता अभियान “मै अभिमन्यु “जिले में संचालित किया जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक श्री देवेंद्र पाटीदार के मार्गदर्शन एवम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश, नगर पुलिस अधीक्षक गौरव पाटिल, महिला सुरक्षा शाखा डीएसपी श्री प्रीतमसिंह ठाकुर के पर्यवेक्षण में यह कार्यक्रम जिले में निरन्तर संचालित हो रहे हैं।
*मैं अभिमन्यु अभियान* पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा के हित में एक परिवर्तन कारी पहल है। जिसका उद्देश्य हमारे समाज में महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों के खिलाफ जागरूकता बढ़ाना है | महिलाओं के खिलाफ अपराध अक्सर नशे की लत दहेज प्रथा और पुरानी रूढ़िवादिता जैसी खतरनाक प्रथाओं में निहित होते हैं, जो सामूहिक रूप से हिंसा और उत्पीड़न को बढ़ावा देते हैं *मैं अभिमन्यु* के माध्यम से इन गहरी जड़ों वाली बुराइयों के बीच में एक ऐसे समाज को बढ़ावा देना है |जहां महिलाओं के साथ सम्मान और समानता का व्यवहार किया जाता है |
*मैं अभिमन्यु अभियान* के तहत बुरहानपुर जिले के समस्त थाना प्रभारी /चौकी प्रभारी द्वारा स्कूलों एवं कॉलेज में जाकर इस अभियान के तहत महिलाएं, बच्चों,पुरुषों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में जाकर जागरूक करने की समझाइश दी जा रही है।
*थाना खकनार* दिनांक 29.09.2025 को थाना प्रभारी खकनार श्री अभिषेक जाधव एवं स्टाफ द्वारा गरबा पांडाल में जाकर किया जा रहा है जागरूक। मैं अभिमन्यु अभियान के अन्तर्गत उपस्थित जन को इस अभियान के अंतर्गत लिंग ,भेद ,भ्रुण हत्या अशिक्षा, अश्लिलता,पाक्सो एक्ट,दहेज प्रथा,नशा व रुढीवादीता के संबध में विस्तृत जानकारी दी गयी ।
*थाना निंबोला* –थाना प्रभारी श्री राहुल कांबले एवं स्टाफ द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय निंबोला में मैं अभिमन्यु अभियान अंतर्गत छात्राओं को आयोजित कार्यक्रम में सुरक्षा, आत्मरक्षा एवं सामाजिक जागरूकता संबंधी जानकारी दी गई।

केशरसिह पालवी
दैनिक बैतूल न्युज
संपादक. 9424615699


