Breaking news
निगम महापौर के निर्देश पर स्व सहायता समूह अमृत मित्रों द्वारा घर-घर जाकर पानी का सैंपल लेकर टेस्टिंग की जा रही है* - Spread the love*निगम महापौर के निर्देश पर स्व सहायता समूह अमृत मित्रों द्वारा घर-घर जाकर पानी का सैंपल लेकर टेस्टिंग की जा रही है* बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार अमृत 2.0 योजना अन्तर्गत निकाय के सभी वार्डों मे जलावर्धन योजना के अन्तर्गत जलापूर्ति का कार्य किया जा रहा है। नगर निगम द्वारा स्व...अर्चना चिटनिस के प्रयासों से ज़िला चिकित्सालय में एक एनेस्थीसिया चिकित्सक की पदस्थापना* - Spread the love*अर्चना चिटनिस के प्रयासों से ज़िला चिकित्सालय में एक एनेस्थीसिया चिकित्सक की पदस्थापना* बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) ज़िला चिकित्सालय बुरहानपुर में स्वास्थ्य सेवाओं के स्तर को सुदृढ़ बनाने की दिशा में बुरहानपुर विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) के सतत प्रयासों से जिला चिकित्सालय को एक और स्थायी एनेस्थीसिया चिकित्सा अधिकारी...ग्राम पतोंडा में आल इज़ वेल हॉस्पिटल बुरहानपुर ने आयोजित किया स्वास्थ्य शिविर* बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल बुरहानपुर द्वारा 07 नवम्बर 2025 शुक्रवार को किडनी - Spread the love*ग्राम पतोंडा में आल इज़ वेल हॉस्पिटल बुरहानपुर ने आयोजित किया स्वास्थ्य शिविर* बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल बुरहानपुर द्वारा 07 नवम्बर 2025 शुक्रवार को किडनी सुरक्षा अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत पटोंडा में स्त्री एवं प्रसूति रोग एवं नेत्र रोग विभाग के स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में...*न्यू फ़्यूचर फ़ाउंडेशन और आदिल पब्लिकेशन पुणे के तत्वावधान में 8 नवंबर 2025 को ख़िलाफ़त हाउस मुंबई में वर्कशॉप का आयोजन* - Spread the love*न्यू फ़्यूचर फ़ाउंडेशन और आदिल पब्लिकेशन पुणे के तत्वावधान में 8 नवंबर 2025 को ख़िलाफ़त हाउस मुंबई में वर्कशॉप का आयोजन*   मुंबई (इक़बाल अंसारी) न्यू फ़्यूचर फ़ाउंडेशन मुंबई और आदिल पब्लिकेशन पुणे, महाराष्ट्र के संयुक्त तत्वावधान में एक भव्य टी.ई.टी. (T.E.T) वर्कशॉप का आयोजन शनिवार, 8 नवंबर 2025 को दोपहर 2 बजे...*भारत के मशहूर व मारूफ़ शायर अब्दुल जब्बार शारिब (झांसी) की बड़ी बहन ऱफ़ीक़ बानो (75) का लंबी बीमारी से निधन ** - Spread the love*भारत के मशहूर व मारूफ़ शायर अब्दुल जब्बार शारिब (झांसी) की बड़ी बहन ऱफ़ीक़ बानो (75) का लंबी बीमारी से निधन **   झांसी। (इक़बाल अंसारी मुंबई) भारत के जाने-माने शायर अब्दुल जब्बार शारिब झांसी उत्तर प्रदेश के कुटुंब में अत्यंत दुख के साथ यह शोक संदेश दिया जाता है कि आप की...

*सीएसपी श्री गौरव पाटिल ने ली अनुभाग बुरहानपुर के चारों थाना प्रभारियों की अपराध समीक्षा बैठक।*

  • Home
  • बुरहानपुर
  • *सीएसपी श्री गौरव पाटिल ने ली अनुभाग बुरहानपुर के चारों थाना प्रभारियों की अपराध समीक्षा बैठक।*
बुरहानपुर
Spread the love

**सीएसपी श्री गौरव पाटिल ने ली अनुभाग बुरहानपुर के चारों थाना प्रभारियों की अपराध समीक्षा बैठक।*

 

◆ *अपराधिक तत्वों पर सख्त कार्यवाही एवं जनता की शिकायतों एवं लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण करने, आगामी त्योहारों के लिए तैयारी करने सहित विभिन्न बिंदुओं पर समीक्षा कर कार्यवाही करने हेतु किया निर्देशित।*

 

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटिल द्वारा नगर पुलिस अधीक्षक कार्यालय बुरहानपुर में अनुभाग बुरहानपुर के अंतर्गत आने वाले चारों थाना प्रभारियों की अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिसमें थाना प्रभारी कोतवाली, शिकारपुरा, लालबाग, गणपति नाका उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा करना तथा लंबित प्रकरणों के शीघ्र और प्रभावी निराकरण एवं आगामी त्यौहारों को लेकर दिशा-निर्देश प्रदान करना था।

 

*अपराध समीक्षा में सीएसपी बुरहानपुर द्वारा दिए प्रमुख निर्देश*

 

1.अपराध समीक्षा बैठक में उपस्थित अनुभाग बुरहानपुर के चारों थाना प्रभारियों को उनके थाना क्षेत्र में होने वाली अवैध गतिविधियों, जुआ सट्टा, अवैध शराब, गौवंश तस्करी के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही करने हेतु किया निर्देशित।

 

2) मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन भोपाल के मंशानुरूप प्रभारियों को जनता की समस्याओं का विधिसंगत एवं त्वरित रूप से निराकरण करे। जिससे आमजन के मध्य उचित संदेश जाए।

 

3.आगामी त्योहारों की तैयारी करने हेतु किया निर्देशित। शांति समिति एवं नगर सुरक्षा समिति की मदद से त्योहारों को शांति पूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु किया निर्देशित।त्योहारों को देखते हुए समस्त थाना प्रभारियों को थाना क्षेत्र के गुंडा बदमाशो, अपराधिक तत्वों पर सख्त कार्यवाही करने हेतु किया गया निर्देशित।

 

4.लंबित अपराधों की समीक्षा कर उनका त्वरित निराकरण करने हेतु किया निर्देशित।

 

5.संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु किया निर्देशित। चोरी की घटनाओं को रोकने हेतु रात्रि गश्त को प्रभावी बनाने एवं चोरी संभावित स्थानों को हॉट स्पॉट बनाकर लगातार सतत निगरानी रखने हेतु किया निर्देशित।

 

6.थाना क्षेत्र के आदतन अपराधियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करने हेतु किया निर्देशित।

 

7.ऑपरेशन मुस्कान अभियान के तहत गुम नाबालिक बालक/ बालिका की तलाश कर दस्तयाबी करने हेतु किया निर्देशित।

 

8.वर्तमान समय में हो रहे सायबर फ्रॉड की शिकायतों को प्राथमिकता में लेकर तत्काल आवश्यक कार्यवाही करने हेतु किया निर्देशित।

 

9.नियमित रूप से क्षेत्र के गुंडा, निगरानी बदमाशों, जिला बदर की चेकिंग की कार्यवाही करने हेतु किया निर्देशित।

 

10.लंबित अपराध, चालान,लंबित मर्ग, लंबित गुम इंसान, खात्मा, खारजी, मामलों का त्वरित निराकरण करने। समन्स, वारंट की तामिली समय सीमा में करने, सीसीटीएनएस पर रिकॉर्ड अपडेट रखने हेतु दिशा निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *