“कांग्रेस ने मांगा बैतूल सांसद और विधायक का इस्तीफा, जाकीर भारतीय”
( दैनिक बैतूल न्यूज )
“मनोज आर्य ने कहा संक्षेप में कहूं तो यह संघर्ष प्राकृतिक संसाधनों पर जनता के अधिकार को स्थापित करने और जनता के शोषण को रोकने के लिए जनहित में महत्वपूर्ण, सामाजिक और राजनीतिक लड़ाई”
“भोपाल :” बैतूल चिचोली से कांग्रेस नेता मनोज आर्य के नेतृत्व में सैकड़ो कांग्रेस के कार्यकर्ता पहुंचे राजधानी भोपाल। चुके सोशल मीडिया में प्रसारित हो रहा रक्षा मंत्रालय का एक पत्र जो की बैतूल कलेक्टर और नर्मदापुरम कलेक्टर के नाम से है। जिसमें पुराने प्रूफ एरिया का विस्तार एवं नए प्रूफ एरिया की स्थापना के बारे में लिखा है। जिसमें चिचोली तहसील के 11 गांव के साथ ही चिचोली शामिल है। इसको लेकर क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ साफ तौर पर दिखाईं दे रहा है। जिस कारण चिचोली की जनता ने कलेक्टर से संपर्क किया। किंतु कलेक्टर की कोई संतुष्ट जनक जवाबदेही दिखाई नहीं दी। जहां तक तक देखा जाए तो कलेक्टर क्षेत्रीय जनता के संघर्ष को शायद समझ नहीं पा रहा। जबकि यह लड़ाई क्षेत्रीय जनता जिसमे से प्राय प्राय आदिवासियों, महिलाओं, दलितों और अन्य वंचितों सहित सभीवर्ग के बीच संघर्ष का प्रतिनिधित्व करती है।
चुकी कलेक्टर के ढुलमुल रवैया को देखते हुए कांग्रेस का दल मनोज आर्य के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार से मुलाकात कर विस्थापन के उक्त गंभीर विषय पर चर्चा कर समस्या के निराकरण करने के लिए कहा गया। वही कांग्रेसियों ने प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता एवं सचिव डॉoविक्रम चौधरी को ज्वलंत मामले का ज्ञापन सौंपा। वरिष्ठ कांग्रेसियों मामले की गंभीरता को देखते हुए विश्वास दिलाया है, कि चाहे जनता के हक की लड़ाई हों या जल,जंगल,जमीन की लड़ाई पूरी कांग्रेस पार्टी क्षेत्रीय जनता
के साथ है। चुकी जनता के हक की लड़ाई में कांग्रेस पार्टी एवं कमेटी हमेशा से मजबूरो, लाचारों, पीड़ितों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। चाहे फिर जल, जंगल या ज़मीन की लड़ाई क्यों न हों। मनोज आर्य का कहना है कि सभी धर्म वर्ग की जनता के साथ ही आदिवासी समुदाय, अपने प्राकृतिक संसाधनों पर अपना अधिकार और सम्मान वापस पाने के लिए संघर्ष करता चला आ रहा है। यह संघर्ष संसाधनों के निजीकरण के खिलाफ है, कहो या विस्थापन और अधिकारों के हनन के विरोध। किंतु शासन प्रशासन के साथ ही सरकार को करना होगा चिचोली क्षेत्रीय जनता के साथ सार्थक न्याय, वही बैतूल सांसद और विधायक अपनी जिम्मेदारी लेते हुए अपने अपने पद से इस्तीफा देना होगा। चुके सरकार बेघर करने के मंशा को ताप्ती सरोवर में ठंडा करे। जनता अब समझ चुकी सरकार की कथनी और करनी जिसके विरोध में उक्त लड़ाई चल रही है।

केशरसिह पालवी
दैनिक बैतूल न्युज
संपादक. 9424615699


