“दया, उदारता और भक्ति का महीना, माहे रमजान, श्रीमती मुमताज शेख”
“सारणी:” “चांद ने आसमान से यह ऐलान भेजा है, फरिश्तों ने अर्से से पैगाम भेजा है, हासिल कर लो, जितनी नोकिया हासिल कर सको, चुके अल्लाह ने हम सबके लिए रमजान भेजा है” समाज सेविका एवं नवनिर्माण अध्यक्ष श्रीमती मुमताज शेख ने नवनिर्माण परिवार की ओर से समस्त देशवासियों को ढेर सारी शुभकामनाओ के हार्दिक बधाईयां प्रेषित कर कहा कि रमज़ान का मुख्य अनुष्ठान पूरे महीने चलता है। जिसमें रोजदार “उपवास कर्ता” पूरे माह रोजा “बिना खान पान के निर्जला उपवास” रखते है। उपवास से पहले सुबह 5:38 तक भोजन “सेहरी” करना वही “इफ्तारी” भोजन श्याम 6:15 पर जायज़ है। श्रीमती मुमताज शेख ने कहा कि रमज़ान के साथ ही इस्लाम के बारे में अध्ययन हर देशवासी ने करना चाहिए, जिस से कई तरह की गलत फ़हमिया दूर हों सकती हैं। वही इस महीने में उदारता और दान पर ज्यादा ज़ोर दिया जाता है। चुके माहे रमजान समाज में सिर्फ और सिर्फ इन्सान बनने की शिक्षा देता है। वही इंसानियत का एक नियम यह भी है कि सभी खाने पीने की दुकानें और “रेस्तरां” दिन में खुली रहने पर रेस्तरां के द्वार पर पर्दे डाल दिए जाते है, के किसी रोजदार “उपवास कर्ता” को कोई खान पान कर्ता नजर न आए साथ ही माहे रमजान की खूबसूरती भाईचारे और एकता के साथ इंसान को इंसान बनाने कि भावना और उससे भी बढ़कर ज़रूरतमंद लोगों के प्रति करुणा की भावना रखना, सीखने, समझने व देखने लायक, वही समस्त देश वासियों को माहे रमजान का पहला “रोजा” उपवास मुबारक की शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

राष्ट्रीय पेपर संपादक सुनील कुमार तिवारी और जो मेरे चैनल से संपादक बनकर रहना और दैनिक बैतूल से वह संपर्क करें मेरे नंबर पर_9336477592


