*एनआरएमयू की बुरहानपुर ज़िला इकाई द्वारा आयोजित वार्षिक आमसभा में कॉमरेडो ने सर जोड़कर विभिन्न मुद्दों पर किया
मंथन* बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) दिनांक 17/02/ 2026 को मध्य रेलवे के बुरहानपुर स्टेशन पर पदस्थ सी टी आई कामरेड शकील अहमद सिद्दीकी की अध्यक्षता में नेशनल रेलवे मजदूर यूनियन शाखा बुरहानपुर का वार्षिक अधिवेशन संपन्न हुआ। इस वार्षिक अधिवेशन में मुख्यअतिथि के रूप में भुसावल मंडल से पधारे मंडल अध्यक्ष कामरेड इब्राहिम खान, कामरेड बापू पाटील भी उपस्थित हुए एवं खण्डवा के सचिव महेन्द्र भार्गव, अध्यक्ष गोपाल पांडे, पेंशनर एशोसिएशन के सचिव कामरेड महेश कुल्हारे एवं स्टेशन प्रबंधक कामरेड विनय मेहता सहित इन सभी महानुभावों को मंचासीन कर स्वागत किया गया।
कामरेड आकाश ठाकुर ने 2026 की अपनी सचिव रिपोर्ट पटल पर रखी। कोषाध्यक्ष कामरेड विनय मेहता द्वारा वर्ष 2025 का लेखा जोखा प्रस्तुत किया। सभी पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। कामरेड बापू पाटील ने सचिव रिपोर्ट की सराहना की और शाखा के अधीन रेलवे कर्मचारियों का कोई भी कार्य/कोई भी समस्या हो, तो उन्हें निराकृत करने के लिए कहा और शाखा में सदस्यता बढ़ाने पर ज़ोर दिया। पेंशनर्स एशोसिएशन के सचिव कामरेड महेश कुल्हारे ने युनियन की गतिविधियों पर एवं संगठन को मज़बूत करने के लिए सभी से सकारात्मक सहयोग प्रदान करने की अपेक्षा की। मंडल अध्यक्ष कामरेड इब्राहिम खान ने आपने संबोधन में मंडल के द्वारा कार्यों का एवं कर्मचारियों की समस्या निवारण करने एवं जी डी सी ट्रेकमेन्टनर की पेट्रोलिंग पर प्रमोशन पोस्टिंग पेमेंट आयटम एवं एल डी सी पर चर्चा की गई। मुख्यालय के आयटम पर चर्चा कर यूनियन के संगठन को मजबूत करने एवं यूनियन द्वारा पूर्व में हुई हड़ताल के बारे में बताया।
कामरेड संतोष यादव ने वर्ष में दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कामरेड जितेंद्र श्रीवास्तव ने गत वर्ष के मिनिट्स पढ़े। वार्षिक अधिवेशन में करीब 310 सदस्य उपस्थित हुए । अध्यक्ष कामरेड शकील अहमद द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया और इसके पश्चात सभी ने सह भोज का आनंद लिया।

राष्ट्रीय पेपर संपादक सुनील कुमार तिवारी और जो मेरे चैनल से संपादक बनकर रहना और दैनिक बैतूल से वह संपर्क करें मेरे नंबर पर_9336477592


