*उर्दू अकादमी दिल्ली सरकार के सहयोग से समाज सुधार ट्रस्ट के तत्वाधान में अब्बासी हाल (चौपाल) अज़ीम डेयरी, जामिया नगर,
नई दिल्ली में आयोजित हुआ शानदार “ऑल इंडिया मशायरा”*
नई दिल्ली (इकबाल अंसारी) दिल्ली के प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त उर्दू शायर एवं नाज़िम ए मुशायरा (मंच संचालक) की कोशिशें से उर्दू साहित्य प्रेमियों के लिए 14 फरवरी 2026 का दिन एक दम खास रहा, और इसका संपूर्ण श्रेय जनाब एजाज़ अंसारी को समर्पित होता है। जनाब एजाज अंसारी के प्रयासों से नई दिल्ली के अब्बासी हॉल (चौपाल), अज़ीम डेयरी, जामिया नगर में एक भव्य ऑल इंडिया मुशायरा, उर्दू अकादमी दिल्ली सरकार के आर्थिक सहयोग से एवं समाज सुधार ट्रस्ट नामक एनजीओ के तत्वाधान में आयोजित किया गया। यह आयोजन समाज सुधार ट्रस्ट नामक एनजीओ के आठवें स्थापना दिवस के अवसर पर संपन्न हुआ, जिसमें उर्दू अकादमी दिल्ली सरकार का भी आर्थिक सहयोग रहा।इस मशायरे के आयोजन में अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त शायर और नाज़िम ए मुशायरा जनाब एजाज़ अंसारी देहलवी की जुनून की हद तक की गई कोशिशों से यह भव्य आयोजन संभव हो सका। इस अवसर पर मुशायरे की अध्यक्षता भारत की अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शख्सियत, उर्दू साहित्य के प्रखर हस्ताक्षर, इस्लामिक स्कॉलर पद्मश्री प्रोफेसर अख्तरूल वासेअ साहब ने की। आयोजकगण ने इस मुशायरा को कौमी एकता के नाम समर्पित किया था।कार्यक्रम की शुरुआत एक प्राचीन परंपरा के अनुसार मंच पर उपस्थित सभी प्रमुख अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से शमा रोशन (दीप प्रज्वलित) करके की गई। अध्यक्ष प्रोफेसर अख्तरूल वासे ने अपने उद्घाटन भाषण में ज्ञान की आवश्यकता और उसके महत्व पर ज़ोर देते हुए आयोजकों की प्रशंसा की।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय पार्षद शोएब दानिश मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे, जबकि सम्मानित अतिथि के रूप में डॉ. शहजादा सिद्दीकी (दुबई) ने भाग लिया। काउंसलर शोएब दानिश ने इस मुशायरा के आयोजक एजाज़ अंसारी की उर्दू भाषा, साहित्य और मुशायरा आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की और भविष्य में सहयोग का आश्वासन दिया।
मशायरे की निज़ामत(मंच संचालन) का कार्य स्वयं एजाज़ अंसारी ने किया, जबकि प्रारंभिक संचालन असलम बेताब(दिल्ली) ने संभाला। समाज सुधार ट्रस्ट के अध्यक्ष मोहम्मद सगीर अब्बासी और मुशायरा संयोजक एजाज़ अंसारी ने सभी अतिथियों और शायरों का स्वागत पुष्पगुच्छ भेंट कर किया।
इस अवसर पर मुशायरे में उत्कृष्ट योगदान देने वाले को सम्मानित भी किया गया। सबसे पहले मसरूर अहमद को सर्वश्रेष्ठ बी.एल.ओ. अवॉर्ड प्रदान किया गया। इसके अलावा, ट्रस्ट की ओर से सभी प्रतिभागी शायरों को मौमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
मुशायरे में हिस्सा लेने वाले प्रमुख शायरों में शेदा अमरोही, डॉक्टर अना दहली, डॉ. जलील बुरहानपुरी (बुरहानपुर), नफ़ीस कानपुरी (कानपुर), इकबाल अंसारी (मुंबई), हामिद अली अख्तर, राम श्याम हसीन, अस्लम बेताब, सबा अज़ीज़, जावेद अब्बासी, मुशफिक बछरायूनी, इब्राहीम अल्वी, एहतेराम सिद्दीकी और संयोजक एजाज़ अंसारी शामिल थे।
कार्यक्रम के समापन पर समाज सुधार ट्रस्ट के अध्यक्ष मोहम्मद सगीर अब्बासी ने सभी अतिथियों, कवियों और श्रोताओं का धन्यवाद करते हुए इस सफल मुशायरे के समाप्त होने की घोषणा की। कार्यक्रम के आरंभ में ही ट्रस्ट अध्यक्ष मोहम्मद सगीर अब्बासी ने एनजीओ के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इस क्षेत्र में नशा मुक्ति और आधार कार्ड सुधार के लिए उनकी संस्था जन हित में लगातार प्रयासरत है और सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। इस अवसर पर दूसरे राज्यों से आए अब्बासी समुदाय के प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों का भी मंच पर आदर पूर्वक सम्मान किया गया।
इस भव्य आयोजन में समाज सुधार ट्रस्ट की पूरी टीम, अध्यक्ष मोहम्मद सगीर अब्बासी और अन्य सदस्य गण एवं पदाधिकारीगण भी उपस्थित रहे, जिसने इस साहित्यिक महोत्सव को यादगार और सार्थक बनाया।

राष्ट्रीय पेपर संपादक सुनील कुमार तिवारी और जो मेरे चैनल से संपादक बनकर रहना और दैनिक बैतूल से वह संपर्क करें मेरे नंबर पर_9336477592


