*दानिश हाई स्कूल, बुरहानपुर में हज टीकाकरण कैंप संपन्न हुआ* बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) दानिश हाई स्कूल,चंद्रकला,
दाउदपुरा, बुरहानपुर के कैंपस में मध्य प्रदेश स्टेट हज कमेटी भोपाल द्वारा नियुक्त जिला हज कमेटी प्रभारी 2026 एवं वरिष्ठ अधिवक्ता फ़रीद अहमद द्वारा हज 2026 पर जा रहे आज़ेमीन हज के लिए पुरानी परंपरा अनुसार हज तरबियती और टीकाकरण कैंप बुरहानपुर की मशहूर मारूफ़ शख्सियत, और मक्का और मदीना सहित बुरहानपुर में बरसों से अल्लाह की रज़ा के लिए इंतेहाई खामोशी के साथ हज और उमरा पर जा रहे लोगों की खिदमत कर रहे सच्चे खादिम, कोका-कोला कंपनी मदीना मुनव्वरा में एक्स मैनेजर रहे अलहाज शेख अब्दुल क़ादिर इब्ने मरहूम डॉ शेख महबूब (QTS ग्रुप) की सदारत और शाही जामा मस्जिद बुरहानपुर के खतीब व ईमाम हज़रत सैयद इकराम उल्लाह बुखारी साहब क़िबला के चश्मे चिराग़, शाही जामा मस्जिद बुरहानपुर के युवा मुतवल्ली, हर दिल अज़ीज़ युवा धार्मिक विद्वान हज़रत सैयद मोहम्मद अनवार उल्लाह बुखारी साहब की सरपरस्ती में मुनअक़िद हुआ। इस प्रोग्राम में मुख्य वक्ता के रूप में शाही ईदगाह सिंधी बस्ती बुरहानपुर और मस्जिद बाबुल हक @ पानदरी मस्जिद लोहार मंडी रोड बुरहानपुर के खतीब व इमाम हाफ़िज़ रईस साहब ने हज के ताल्लुक से अहम मालूमात फराहम की।हज कमेटी ऑफ इंडिया मुंबई के ट्रेनर मोहम्मद मोईन मतीन ने हज 2026 में हज कमेटी द्वारा दी जाने वाली ख़िदमात और हज की गाइडलाईन से अवगत कराया। प्रोग्राम में दिलीप श्रॉफ, पूर्व ज़िला अध्यक्ष भाजपा, नरेंद्र शिंदे, खंडवा सांसद श्री ज्ञानेश्वरपाटिल के प्रतिनिधि,डॉ एस एम तारिक,दानिश हाई स्कूल बुरहानपुर के संचालक एडवोकेट सैयद जावेद मीर, खानक़ाह मस्जिद, बुरहानपुर के सदर हाजी सैय्यद शहज़ाद अली, ऑल इंडिया हज वेलफेयर सोसाइटी बुरहानपुर के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद अली अंसारी उर्फ दादा, ऑल इंडिया हाई जे वेलफेयर समिति के सचिव अब्दुल रज़्ज़ाक सिद्दीकी, रियाज़ुल हक़ अंसारी, मोहम्मद क़दीर तेली, मोमिन जमात बुरहानपुर के पूर्व सचिव एडवोकेट हाजी शाहिद मोहम्मद अंसारी, दाउदपुरा वार्ड के पार्षद प्रतिनिधि हमीद उल्लाह खान डायमंड, अल्पसंख्यक कांग्रेस बुरहानपुर के जिला अध्यक्ष डॉ. इमरान खान, आल इंडिया हज वेलफेयर सोसाइटी बुरहानपुर के समस्त सदस्यगण मौजूद थे। प्रोग्राम की शुरुआत तिलावते कुरआन ए पाक से हाफ़िज़ रईस साहब ने की, उसके बाद नआत ए पाक का नज़राना क़ारी अब्दुल रशीद साहब(इमाम मस्जिद हिंदुस्तानी, बुरहानपुर) ने पेश किया। आज़मीन हज का मेडिकल चेकअप डॉ मुमताज़ अंसारी और डॉ हुस्ना फहमी ने किया। पुरुष वर्ग में टीकाकरन का कार्य पूर्व वर्षों के अनुसार डॉ एस एम सादिक,डॉ शाहिद हुसैन, डॉ जावेद खान,डॉ ज़फ़र इक़बाल की टीम ने किया, वहीं महिला वर्ग में टीकाकरण का काम वरिष्ठ महिला चिकित्सक हज्जिन डॉक्टर नसरीन खानम खान, डॉक्टर हिना शेख, डॉक्टर तंजीमा शेख आदि की टीम ने संपन्न किया। कार्यक्रम का संचालन भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा पूर्व जिला अध्यक्ष हिदायत उल्लाह ने किया और स्वागत भाषण और आभार प्रदर्शन जिला हज प्रभारी 2026 एडवोकेट फरीद अहमद ने किया। एडवोकेट फरीद अहमद ने टीकाकरण कार्य में विशेष रूप से सहयोग के लिए हज़रत सैयद अनवार अल्लाह बुखारी साहब और उनकी टीम का आभार प्रदर्शित किया है। एडवोकेट फरीद अहमद ने बताया कि टीकाकरण कैंप में 64 महिलाओं को और 66 पुरुषों का टीकाकरण संपन्न हुआ। टीकाकरण में सबसे बुजुर्ग हाजी 75 वर्षीय डॉ क़मरुद्दीन और सबसे युवा हाजी के रूप में ज़िया भाई ईनामदार लोधी पुरा बुरहानपुर के 21 साला युवा पुत्र उज़ैर रज़ा का टीकाकरण संपन्न हुआ। इस प्रकार कुल 130 लोगों का टीकाकरण संपन्न हुआ।

राष्ट्रीय पेपर संपादक सुनील कुमार तिवारी और जो मेरे चैनल से संपादक बनकर रहना और दैनिक बैतूल से वह संपर्क करें मेरे नंबर पर_9336477592


