*आइडियल एजुकेशनल मूवमेंट, बांद्रा में दसवीं कक्षा के स्टूडेंट का विदाई समारोह आयोजित*
मुंबई:(इक़बाल अंसारी)आइडियल एजुकेशनल मूवमेंट के तत्वावधान में नेशनल गर्ल्स हाई स्कूल, बांद्रा मुंबई में गुरुवार, 12 फरवरी 2026 को दसवीं कक्षा के स्टूडेंट का गरिमामय विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रसिद्ध शिक्षाविद, रिसर्च स्कॉलर, पत्रकार एवं डायरेक्टर ऑफ एक्सपर्ट क्लासेस जनाब मोहम्मद अहमद शाह बरकाती ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
कार्यक्रम की शुरुआत पवित्र कुरआन की तिलावत से हुई। इसके पश्चात हम्द और नात पेश की गई। दसवीं कक्षा की छात्राओं ने पूरे आत्मविश्वास और सलीके के साथ मंच संचालन किया, जिसकी उपस्थित लोगों ने सराहना की।
इस अवसर पर छात्राओं ने एक शिक्षाप्रद नाटक प्रस्तुत किया, जिसमें शिक्षा के महत्व, शिक्षकों के त्याग तथा व्यावहारिक जीवन की जिम्मेदारियों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। अपने शिक्षकों को सम्मान अर्पित करने हेतु विदाई गीत, कविताएँ और शायरी भी प्रस्तुत की गईं। छात्राओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए संस्था और शिक्षकों से जुड़ी यादगार पलों का उल्लेख किया।
सेंटर के शिक्षक जनाब मोहम्मद रऊफ सर ने अपने संबोधन में कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को परिश्रम, ईमानदारी और उच्च नैतिक मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा दी तथा अतिथियों का स्वागत एवं परिचय प्रस्तुत किया।
मुख्य अतिथि जनाब मोहम्मद अहमद शाह बरकाती ने अपने संबोधन में छात्राओं को भविष्य की योजना, समय का सदुपयोग और निरंतर मेहनत प्रयास के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि सफलता केवल डिग्री प्राप्त करने का नाम नहीं, बल्कि श्रेष्ठ चरित्र, सकारात्मक सोच और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना का नाम है।
समारोह के अंत में मोहम्मद अहमद शाह बरकाती ने आइडियल एजुकेशनल मूवमेंट के पदाधिकारियों, विशेष रूप से सेंटर इंचार्ज एवं संरक्षक जनाब मोहम्मद इकबाल शेख साहब, जनाब मोहम्मद रऊफ सर तथा मोहतरमा शाज़िया शेख मैडम को सफल और सुव्यवस्थित आयोजन के लिए बधाई दी तथा छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ व्यक्त कीं। उपस्थित लोगों ने भी आयोजन की सराहना करते हुए इसे यादगार और सफल कार्यक्रम बताया।
आइडियल एजुकेशनल मूवमेंट के अंतर्गत संचालित सभी केंद्रों पर नए शैक्षणिक सत्र के लिए प्रवेश प्रारंभ हैं। प्रवेश संबंधी जानकारी और मार्गदर्शन हेतु सेंटर इंचार्ज शाज़िया शेख मैडम से संपर्क किया जा सकता है।

केशरसिह पालवी
दैनिक बैतूल न्युज
संपादक. 9424615699
Rni.no.2024/73678/2023


