Breaking news
*कलेक्टर (वरिष्ठ नागरिक अपीलीय अधिकरण) बुरहानपुर के आदेश के खिलाफ, वरिष्ठ अंसारी बहने पहुंची हाईकोर्ट*  - Spread the love*कलेक्टर (वरिष्ठ नागरिक अपीलीय अधिकरण) बुरहानपुर के आदेश के खिलाफ, वरिष्ठ अंसारी बहने पहुंची हाईकोर्ट*   बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) जलेबी की पुरानी दुकान बुरहानपुर जलेबी सेंटर के दो संचालक सर्वश्री हाजी करीम खत्री और मोहम्मद अशफाक के द्वारा बुरहानपुर जिले की दो अंसारी बहनों से, जो के वरिष्ठ नागरिक हैं, से एक संपत्ति...फ़र्ज़ी विकास के लिए मुख्यमंत्री का फ़र्ज़ी स्वागत…..? विधायक पहले बुधवारा रोड का दौरा करे, फिर करे सेल्यूट….. *रघुवंशी* - Spread the love*फ़र्ज़ी विकास के लिए मुख्यमंत्री का फ़र्ज़ी स्वागत…..? विधायक पहले बुधवारा रोड का दौरा करे, फिर करे सेल्यूट….. *रघुवंशी*     *बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) *जिले में समस्याओं का अंबार है,रोड के नाम पर गड्डो का राज है,शुद्ध पानी के नाम पर गंदा और दूषित पानी आम जनता को पिलाया जा रहा है। गंदगी...आइडियल एजुकेशनल मूवमेंट, बांद्रा में दसवीं कक्षा के स्टूडेंट का विदाई समारोह आयोजित* - Spread the love*आइडियल एजुकेशनल मूवमेंट, बांद्रा में दसवीं कक्षा के स्टूडेंट का विदाई समारोह आयोजित*   मुंबई:(इक़बाल अंसारी)आइडियल एजुकेशनल मूवमेंट के तत्वावधान में नेशनल गर्ल्स हाई स्कूल, बांद्रा मुंबई में गुरुवार, 12 फरवरी 2026 को दसवीं कक्षा के स्टूडेंट का गरिमामय विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रसिद्ध शिक्षाविद, रिसर्च स्कॉलर, पत्रकार एवं...CM डॉ. मोहन यादव का 14 फरवरी 2026 को बुरहानपुर आगमन, विधायक अर्चना चिटनिस दीदी ने प्रशासनिक - Spread the love*CM डॉ. मोहन यादव का 14 फरवरी 2026 को बुरहानपुर आगमन, विधायक अर्चना चिटनिस दीदी ने प्रशासनिक अधिकारियों संग किया स्थल निरीक्षण* बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कल 14 फरवरी 2026 शनिवार को प्रस्तावित बुरहानपुर आगमन को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज़ कर दी गई हैं। कार्यक्रम...जिसे अब तक न समझे वह कहानी हु मैं, मुझे बर्बाद मत करो पानी हू मैं, जाकीर कि रिपोर्ट” - Spread the love “जिसे अब तक न समझे वह कहानी हु मैं, मुझे बर्बाद मत करो पानी हू मैं, जाकीर कि रिपोर्ट” “नल जल योजना को चार वर्ष बीत चुके, कागजों पर पहुंच रहा पानी जीरूढाना, ग्राम पंचायत पिपरिया” “भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय द्वारा जल जीवन मिशन के तहत 2019 में शुरू की...

CM डॉ. मोहन यादव का 14 फरवरी 2026 को बुरहानपुर आगमन, विधायक अर्चना चिटनिस दीदी ने प्रशासनिक

  • Home
  • बुरहानपुर
  • CM डॉ. मोहन यादव का 14 फरवरी 2026 को बुरहानपुर आगमन, विधायक अर्चना चिटनिस दीदी ने प्रशासनिक
बुरहानपुर
Spread the love

*CM डॉ. मोहन यादव का 14 फरवरी 2026 को बुरहानपुर आगमन, विधायक अर्चना चिटनिस दीदी ने प्रशासनिक अधिकारियों संग किया स्थल निरीक्षण*
बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कल 14 फरवरी 2026 शनिवार को प्रस्तावित बुरहानपुर आगमन को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज़ कर दी गई हैं। कार्यक्रम को भव्य, सुव्यवस्थित एवं सफल बनाने के उद्देश्य से विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) ने कलेक्टर हर्ष सिंह, पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पाटीदार सहित विभिन्न विभागों के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल एवं प्रस्तावित स्थलों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान सभा स्थल, हैलीपैड, यातायात व्यवस्था, पार्किंग स्थल, सुरक्षा व्यवस्था एवं आम नागरिकों की सुविधाओं को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई। श्रीमती अर्चना चिटनिस ने अधिकारियों को मुख्यमंत्री के नगर प्रवास दौरान आम जन को कार्यक्रम स्थल पहुंचने में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और नगर में आम जनता को आवागमन में भी किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। ऐसी पूर्व नियोजित कार्य योजना बनाई जाए।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था तथा कार्यक्रम स्थल पर आने वाली जनता की सुविधाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की। श्रीमती चिटनिस ने निर्देशित किया कि कार्यक्रम स्थल पर बैठने की पर्याप्त व्यवस्था, पेयजल, चिकित्सा सुविधा, स्वच्छता एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। साथ ही शहर में कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा के पुख्ता इंतेज़ाम करने के निर्देश भी दिए गए।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों ने लोक निर्माण विभाग, नगर पालिका तथा पुलिस विभाग के अधिकारियों को समय-सीमा के भीतर सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा घेरे एवं पार्किंग व्यवस्था का विस्तृत प्लान तैयार करने की बात कही, ताकि आम नागरिकों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
विकास की सौगात-करोड़ों के *विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण*
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आगमन दौरान जिले को विकास की बड़ी सौगात मिलने जा रही है। इस अवसर पर शिक्षा, स्वास्थ्य, आयुष, आधारभूत संरचना एवं प्रशासनिक सुविधाओं से जुड़े करोड़ों रुपए की लागत के अनेक विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण प्रस्तावित है। इन परियोजनाओं से जिले में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और बुनियादी ढांचे को नई गति मिलेगी तथा नागरिकों को बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी।
विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि मुख्यमंत्री जी का यह दौरा बुरहानपुर एवं निमाड़ क्षेत्र के विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण रहेगा। इस अवसर पर क्षेत्र के लिए नई विकास घोषणाएं भी होने की संभावना है, जिससे जिले के समग्र विकास को नई दिशा मिलेगी।
*जनता एवं कार्यकर्ताओं में उत्साह*
मुख्यमंत्री के आगमन एवं विकास कार्यों के शुभारंभ को लेकर स्थानीय नागरिकों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। जनप्रतिनिधियों एवं संगठन के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया है और व्यापक जनसहभागिता सुनिश्चित करने के लिए तैयारियां की जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *