लोक जनशक्ति पार्टी(आर) के राष्ट्रीय सचिव की उपस्थिति में कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक इंदौर में 05 अप्रैल 2026 को

*लोक जनशक्ति पार्टी(आर) के राष्ट्रीय सचिव की उपस्थिति में कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक इंदौर में 05 अप्रैल 2026 को आयोजित होगी* बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) लोकजनशक्ति पार्टी (रा) के कार्यकर्ताओं के महत्वपूर्ण बैठक मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में 05 अप्रैल 2026 को आहुत की गई है, जिस में पार्टी के राष्ट्रीय सचिव शामिल होंगे।
प्रदेश अध्यक्ष हाजी नूर उल्लाह साहब ने जानकारी देते हुए बताया कि लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के निर्देश अनुसार लोक जनशक्ति पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की मीटिंग का आयोजन इंदौर में 05 अप्रैल 2026 को शिमला फार्म हाउस, गौमठ गिरी, एयरपोर्ट रोड, गांधीनगर इंदौर में किया गया है। जनाब नूर उल्लाह साहब ने बताया कि संगठन विस्तार के साथ केंद्रीय मंत्री एवं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय चिराग पासवान के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने पर परस्पर विचार विमर्श एवं चर्चा हेतु पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं की इस महत्वपूर्ण बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय सचिव शकील तिजोरी वाला एवं मध्य प्रदेश प्रभारी विशेष रूप से रहेंगे। इस मीटिंग की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष हाजी नूरू उल्लाह साहब करेगे। प्रदेश सचिव आशीष मौर्य ने प्रदेश के कार्यकर्ता और पदाधिकारीगण से पुरज़ोर अपील की है कि ज्यादा से ज्यादा तादाद में इंदौर पहुंचे।
बुरहानपुर में पार्टी के आधार स्तंभ ख्याति प्राप्त पत्रकार आली जनाब शकील खान ने कहा मजबूत कार्यकर्ताओं की टीम तैयार करके पार्टी को हर स्तर पर मज़बूत बनाना है गांव से लेकर शहर तक लोजपा को घर घर तक पहुंचाना है।
इंदौर जिला अध्यक्ष राहुल मालाकार ने कहा इंदौर आने वाले कार्यकर्ताओं पदाधिकारी का स्वागत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING NEWS
00:00:00
● Dainik Betul News par aapka swagat hai... ● Tajatarin khabron ke liye jude rahiye hamare saath... ● Breaking: Desh-duniya ki badi khabrein ab ek click par... ● Dainik Betul: Har khabar par hamari nazar...