*भाई भाई की भुजा होती हैं आज चंद जमीन मकान के लिए भाई भाई के रिश्ते बिखर रहे है।*

पंडित श्री कृष्ण कुमार चौबे
घोड़ा डोंगरी नगर के मुख्य बस स्टैंड पर पटेल कॉलोनी बजरंग मंदिर में आयोजित श्री शिव महापुराण के पंचम दिवस पर आदरणीय गुरुदेव ने घर-घर में भाई-भाई जमीन जायजाद को लेकर महाभारत मचा हुआ है जो भाई-भाई की भुजा होता है वह आज जमीन मकान के लिए एक दूसरे का मुंह तक नहीं देखना चाहते एक दूसरे से बात नहीं करते एक दूसरे से चर्चा नहीं करते एक दूसरे को ठीक से नहीं देखना चाहते आज जितने भी शिव महापुराण कथा सुनने इस प्रांगण में पधारे हैं उनसे हम प्रार्थना करना चाहते हैं विनती है पूरे समाज से तुम्हारा जीवन जब तक ठीक नहीं है जब तक तुम्हारे जीवन में एकता नहीं है और हम हिंदू एकता की बात करते हैं हिंदुओं की एकता बाद में होगी हम लोगों को अपने भाइयों में एकता करनी पड़ेगी भक्तों भाई-भाई होता है कितना भी कुछ हो भाई तो भाई ही होता है भाई से बड़ा कुछ नहीं होता भाई-भाई की भुजा होती है।
*राम नाम सत्य है बोला गया शब्द वह भी मुझे प्यारा है कि मैं उसे मृत शरीर की भस्म को अपने ऊपर धारण कर लेता हूं*
राम नाम की इतनी महिमा बताई कि मुर्दे के साथ चलने वाले के द्वारा बोला गया राम नाम रूपी शब्द जो राम नाम सत्य है कहने से वह शरीर पवित्र हो जाता है पार्वती मैं उस मृत शरीर को अपने ऊपर भस्म स्वरूप धारण करता हूं
गुरुदेव ने नौ भक्ति है
जो भगवान ने शबरी को बताई है
प्रथम संतों का संग दूसरी कथा से प्रेम तीसरी ईमानदार बन कर रहना
चौथी मंत्रों का जप
पंचम भजन। छठवां मनुष्य का हृदय शीतल नर्म होना चाहिए
सप्तम मुझे देखो मुझ से प्रीत रखो
आठवां संतोषी रहना
नवमी सरल बनकर जीना
*पीपल का इतना महत्व बताया की एक दीपक से शनि दशा दूर भाग जाती है*
पीपल का इतना महत्व बताया यदि शनि की दशा यदि लग जाए तो एक दीपक ,एक लोटा जल,एक परिक्रमा करे तो शनि की दशा नहीं लगती इतना प्रताप है पीपल पूजन का इतना महत्व आज भी इस कलयुग में है

दैनिक बैतूल मध्य प्रदेश संपादक के सतपाल सिंह हेल्पलाइन नंबर न्यूज़ विज्ञापन के लिए संपर्क करें+91-9424615699
