*गैस बिजली बढ़ते दामो एवं आदिवासियों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ ब्लाक कांग्रेस ने खोला मोर्चा*

*गैस बिजली बढ़ते दामो एवं आदिवासियों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ ब्लाक कांग्रेस ने खोला मोर्चा*

 

घोड़ाडोंगरी – प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी एवं जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नीलय डागा के निर्देशानुसार सोमवार को पुराने हॉस्पिटल चौक पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष हरप्रीत सिंह खनूजा एवं पूर्व प्रत्याशी विधानसभा राहुल उईके के नेतृत्व में भाजपा सरकार की नीति एवं बढ़ती महंगाई के खिलाफ विशाल धरना दिया गया और महामहिम राज्यपाल महोदय मध्य प्रदेश को तहसीलदार संतोष पथोरिया एवं चौकी प्रभारी आम्रपाली दहात के द्वारा ज्ञापन सोपा गया धरना स्थल राहुल उईके ने अपने उद्बोधन में कहा कि घोड़ाडोंगरी क्षेत्र की आम जनता वर्तमान में गंभीर समस्याओं से जूझ रही है रसोई गैस बाजार में सरकार उपलब्ध नहीं करा पा रही है जिससे आम जनता बेहद परेशान है रसोई गैस की कीमतों में लगातार वृद्धि से गरीब एवं मध्यम वर्ग के परिवारों का बजट बिगड़ गया है ब्लॉक अध्यक्ष सोनू खनूजा ने अपने उद्बोधन में बिजली दरों में अप्रत्याशित वृद्धि से आम उपभोक्ता एवं व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पढ़ रहा है क्षेत्र में आदिवासी समाज पर हो रहे अत्याचार अत्यंत गंभीर विषय बन गए हैं जिससे क्षेत्र में असुरक्षा एवं असंतोष का माहौल बना हुआ है अन्य वक्ताओं में अप ब्लॉक चोपना अध्यक्ष निताई कर अप ब्लॉक पाढर अध्यक्ष नीरज राठौर श्यामू परते संजय साल्वे कमलेश झल्लारे स्पेंसर लाल चितरंजन खड़ा संतोष ऊईके‌ फौजी जीवन वर्मा पूर्व सरपंच नंद किशोरी उईके एवं अन्य वक्ताओं ने सरकार की नीति रीति के विरोध में अपने-अपने विचारों से जनता को अवगत कराया मंच संचालन ब्लॉक महामंत्री राजेश राजपूत ने किया ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से नगर कांग्रेस अध्यक्ष दुष्यंत महाले कन्हैया राठौर जनपद सदस्य दिलीप मिर्धा मिथुन मिर्धा विकास शाह संजय अग्रवाल दिलीप यादव राजा खान नगर परिषद सभापति योगेश कवडे मुकेश महोबिया शुभम साहू अनुराग हाथिया यश साहू युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष रूपेश भोरवंशी आदर्श राजपूत साहिल खान किशोर विश्वास रोहित इवने यश साहू कांग्रेस आदिवासी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष आजाद इरपाचे पूर्व प्रवक्ता कैलाश मालवीय आदि सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए जो सरकार निकम्मी हैं वह सरकार बदलनी है अभी तो यह अंगड़ाई है आगे और लड़ाई है कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाते हुए राजपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING NEWS
00:00:00
● Dainik Betul News par aapka swagat hai... ● Tajatarin khabron ke liye jude rahiye hamare saath... ● Breaking: Desh-duniya ki badi khabrein ab ek click par... ● Dainik Betul: Har khabar par hamari nazar...