*महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष पद के लिए की दावेदारी, पर्यवेक्षक बोली— सर्वे कर तय करेंगे अध्यक्ष*
बुरहानपुर(इक़बाल अंसारी) मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी महिला विभाग में प्रदेशभर में विभिन्न पदों पर नियुक्तियों को लेकर पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। बुरहानपुर जिले की पर्यवेक्षक के रूप में खंडवा जिले की श्रीमती सुनीता सकरगाय को नियुक्त किया गया है। शुक्रवार को पर्यवेक्षक मोहतरमा सुनीता सकरगाय शहर के एक दिन के प्रवास पर पहुंचीं। उन्होंने जिला कांग्रेस कमेटी बुरहानपुर के पदाधिकारियों से मुलाक़ात की।
महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव श्रीमती सरिता राजेश भगत ने पर्यवेक्षक श्रीमती सुनीता सकरगाय का स्वागत किया। लालबाग रोड स्थित जिला कांग्रेस कमेटी बुरहानपुर के कार्यालय में संगठनात्मक बैठक हुई। जिसमें पर्यवेक्षक ने जिले में महिला कांग्रेस अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों की नियुक्ति की प्रोसेस बताई। जिसके बाद उन्होंने जिले की वरिष्ठ महिला नेत्रियों से सक्रिय महिला कार्यकर्ताओं को लेकर चर्चा की। इस दौरान कई कार्यकर्ताओं ने महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष पद के लिए अपनी दावेदारी की। उन्होंने पर्यवेक्षक को अपने कार्यों का लेखा—जोखा सौंपा।
*संगठन में मजबूती लाने जमीनी स्तर पर काम करना होगा*
पर्यवेक्षक सुनीता सकरगाय ने कहा कि प्रदेशभर में महिला कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी का गठन किया जाना है। इसके लिए सक्रिय कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम रहेगी। संगठन में मजबूती लाने के लिए ज़मीनी स्तर पर काम करना होगा। प्रदेश स्तर पर हर जिले में सर्वे शुरू किया जाना है।
*सर्वे में जो नाम आएंगे, उनमें एक जिलाध्यक्ष चुना जाएगा*
पर्यवेक्षक सुनीता सकरगाय ने कहा कि सर्वे में जो भी नाम आएंगे,उनमें से एक को महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष चुना जाएगा। बैठक को महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव श्रीमती सरिता राजेश भगत, नगर निगम अध्यक्ष अनिता अमर यादव ने भी संबोधित किया। इस दौरान महिला कांग्रेस की रजनी चौहान, पूर्व निगमध्यक्ष गौरी दिनेश शर्मा, आरती लांडे, मीनाक्षी महाजन, संगीता पंडित, रजनी चौहान, जिला कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक अध्यक्ष संजय चौकसे, आशीष भगत, पार्षद प्रतिनिधि विनोद मोरे,आसिफ़ ख़ान,शेख आरिफ,असगर भाई,रफीक भाई समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

केशरसिह पालवी
दैनिक बैतूल न्युज
संपादक. 9424615699


