*थाना गणपति नाका बुरहानपुर के अधिकारियों और कर्मचारियों को तनाव से मुक्ति दिलाने के लिए थाना गणपति नाका में हार्टफुलनेस ध्यान सत्र शिविर का आयोजन*
बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) देश भक्ति और जन सेवा की भावना के साथ जनता की सेवा में लगे पुलिस सेवकों को पुलिस मुख्यालय भोपाल के आदेशानुसार पुलिस अधीक्षक श्री देवेंद्र पाटीदार के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटिल के मार्गदर्शन में पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारीयों के लिए थाना गणपति नाका बुरहानपुर में हार्टफुलनेस ध्यान सत्र शिविर का आयोजन 22/10/2025 को थाना गणपति नाका बुरहानपुर के पुलिस कर्मियों के लिए किया गया। उक्त शिविर का आयोजन का उद्देश्य पुलिस कर्मियों के स्वस्थ्य और तनाव मुक्त जीवन ‚ काम एवं पारिवारिक जीवन में संतुलन बनाए रखने के साथ ही एकाग्रता बढ़ाने एवं कार्य कुशलता में वृद्धि के लिए अत्यंत लाभदायक है।इस ध्यान सत्र शिविर में प्रशिक्षक सूबेदार श्री नागेंद्र सिंह ठाकुर द्वारा ध्यान योग करवाया गया,जिसमें थाना गणपति नाका पुलिस स्टाफ द्वारा बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया गया।

केशरसिह पालवी
दैनिक बैतूल न्युज
संपादक. 9424615699


