*सिरसोदा में पड़ोसी विवाद में पांच
घायलों को देखने पहुंचे भीम आर्मी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दत्तू मेढ़े*
बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) बुरहानपुर ज़िले के ग्राम सिरसोदा में दो पड़ोसियों का आपस में विवाद होने का मामला प्रकाश में आया है। इस में फरियादी पक्ष के 5 लोग, जिनके नाम मोहित संतोष बेहडे,संतोष काशीनाथ बेहडे,अक्षय रघुनाथ बेहडे, सुभांगी प्रवीण बेहडे,प्रवीण रघुनाथ बेहडे घायल हुए हैं, जिन्हें शासकीय जिला चिकत्सालय बुरहानपुर में भर्ती किया गया है। भीम आर्मी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दत्तू मेढ़े के अनुसार कहा सूनी में विवाद इतना बढ़ा कि फरियादी दंपति पर सार्वजनिक रूप से हमला बोल दिया गया, जिसमें फरियादी पक्ष के 5 लोग घायल होने पर पूरा गांव बौद्ध समाज ने शाहपुर थाने पर पहुंचे। यहां आरोपित लोगों के खिलाफ़ एट्रोसिटी एक्ट में आठ लोगों पर नामजद और अन्य साथियों के साथ मुक़दमा दर्ज कर लिया गया। घटना की सूचना मिलने पर घायलों को देखने भीम आर्मी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दत्तू मेढ़े यहां पहुंचे। उपचारित मरीजों के इलाज की जानकारी के लिए उन्हों ने डॉ दर्पण टोके से बात की।
शाहपुर थाना प्रभारी अखिलेश मिश्रा से निष्पक्ष जांच कर दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के लिए फोन पर चर्चा की गई। थाना प्रभारी अखिलेश मिश्रा ने बताया कि आज सारा फोर्स मेले में लगा है। जल्दी ही उनकी गिरफ्तारी हो जाएगी, ऐसा आश्वासन दिया गया। भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष विजय कुमार मेढ़े के साथ साथ जिला पद अधिकारी भी उपस्थित थे।

केशरसिह पालवी
दैनिक बैतूल न्युज
संपादक. 9424615699


