*सामाजिक सरोकार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से थाना खकनार पुलिस द्वारा ग्राम चिड़ियामाल में बच्चों के साथ मनाई दीपावली।*
बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री देवेंद्र पाटीदार के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतरसिंह कनेश एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटिल, एसडीओपी नेपानगर निर्भय सिंह अलावा के मार्गदर्शन में थाना खकनार द्वारा यह सराहनीय पहल की गई।
*मुख्य बिंदु*:
◆ थाना प्रभारी खकनार द्वारा ग्राम चिड़ियामाल पहुंचकर बच्चों के साथ दीपावली मनाई गई।
◆ बच्चों को कॉपी, पेंसिल, मिठाइयाँ और दीपावली उपहार वितरित किए गए।
◆ एक दिव्यांग व्यक्ति की सहायता करते हुए उसे किराना दुकान हेतु आवश्यक सामान उपलब्ध करवाया गया।
◆ एक असहाय माता-पिता को दीपावली उपहार स्वरूप मिठाई प्रदान की गई।
◆ इस अवसर पर ग्रामीणों ने पुलिस के इस संवेदनशील पहल की सराहना की और आभार व्यक्त किया।
◆.*कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में पुलिस और आमजन के बीच सौहार्द एवं विश्वास संबंध को और मजबूत करना।*

केशरसिह पालवी
दैनिक बैतूल न्युज
संपादक. 9424615699


