**राष्ट्र के लिए मध्यस्थता के 90 दिवसीय विशेष अभियान के माध्यम से 165 प्रकरणों का आपसी सुलह से निराकरण*
बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं मध्यस्थता एवं सुलह परियोजना समिति
(एमसीपीरसी) तथा मप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार 01 जुलाई 2025 से
30 सितंबर 2025 तक “राष्ट्र के लिए मध्यस्थता” द्वारा एक विशेष अखिल भारतीय अभियान शुरू किया
गया। इस 90 दिवसीय अभियान का उद्देश्य जिला एवं तहसील न्यायालयों से लेकर उच्च न्यायालयों
तक न्यायपालिका के सभी स्तरों पर मध्यस्थता के माध्यम से समझौता योग्य लंबित मामलों को निराकृत करना था।
उक्त अभियान के तहत माननीय प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बुरहानपुर श्रीमती आशिता श्रीवास्तव के मागर्दशन तथा प्रेरणा से एवं श्री प्रेमदीप सांकला
सचिव/ व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खंड के समन्वयन से यह अभियान न्यायालयों में लंबित प्रकरणों को उचित ढंग से सुलझाने तथा मध्यस्थता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाया गया। अभियान के दौरान मध्यस्थता के माध्यम से जिला प्राधिकरण स्तर पर 165 प्रकरणों का सफलतापूर्वक निराकरण किया
गया, जिनमें पूर्व समय से लंबित समझौता योग्य पूर्व के मामले सम्मिलित किये गए। उक्त निराकृत मामलों में वैवाहिक, विवाद दुर्घटना दावे, घरेलू हिंसा, चैक बाउंस, आपराधिक समझौता योग्य मामले एवं अन्य संबंधित दीवानी प्रकरण सम्मिलित किए गए। प्रकरणों को आपसी समझौते के आधार पर
मध्यस्थता के माध्यम से निराकृत किया गया।
मध्यस्थता फॉर द नेशन अभियान नालसा एवं सुप्रीम कोर्ट की मध्यस्थता और सुलह
परियोजना समिति द्वारा 01 जुलाई 2025 से शुरू की गई एक राष्ट्रव्यापी 90 दिवसीय पहल है। उक्त अभियान का उद्देश्य मध्यस्थता के माध्यम से लंबित प्रकरणों के समाधान में तेज़ी लाना एवं मध्यस्थता से होने वाले लाभों के बारे में जन-जागरूता प्रसारित करना है। यह अभियान विवादों को सुलझाने
अदालतों पर बोझ कम करने और सामजिक सदभाव को बढ़ावा देने में मध्यस्थता, संवाद और सहयोग की
शक्ति को प्रदर्शित करना है।

केशरसिह पालवी
दैनिक बैतूल न्युज
संपादक. 9424615699


