*उपभोक्ता अधिकार संगठन के पदाधिकारी ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर गांधी प्रतिमा को किया नमन*
बुरहानपुर(इक़बाल अंसारी) उपभोक्ता अधिकार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार तिवारी के निर्देश एवं मार्गदर्शन में जिला अध्यक्ष दिनेश पाटिल के नेतृत्व में जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष प्रीतम महाजन की सलाह से संगठन के सभी पदाधिकारीयो ने मिलकर बुरहानपुर शहर के मध्य स्थित गांधी चौक पर आज 2 अक्टूबर 2025 गुरुवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर गांधी जी की प्रतिमा को नमन किया।
उपभोक्ता अधिकार संगठन के जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष प्रीतम महाजन ने कहा कि यह दिन हमारे लिए दो महत्वपूर्ण संदेश लेकर आया है। आज हम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती मना रहे हैं और साथ ही दशहरा का पावन पर्व भी है।
सत्य और अहिंसा की ताकत से दुनिया बदली जा सकती है। जब हम सच्चाई के मार्ग पर चलते हैं और अपने कर्तव्य को ईमानदारी से निभाते हैं तो कोई भी चुनौती हमें रोक नहीं सकती। कहते हुए
संगठन के पदाधिकारीयो ने एक दूसरे को गले मिलकर बधाई देते हुए जिले के सभी उपभोक्ताओं को दशहरे की बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई।
*गांधी जी ने हमें सिखाया –*
सत्य और अहिंसा की ताकत से दुनिया बदली जा सकती है। उनका जीवन हमें यह संदेश देता है कि जब हम सच्चाई के मार्ग पर चलते रहें और अपने कर्तव्य को ईमानदारी से निभाते रहें तो कोई भी चुनौती हमें रोक नहीं सकती।
जिला अध्यक्ष दिनेश पाटील ने बताया दशहरा हमें सिखाता है – असत्य पर सत्य की, अंधकार पर प्रकाश की जीत होती है। यह पर्व हमें याद दिलाता है कि हमारे अंदर भी बुराई, आलस्य और डर को हराकर अच्छाई, मेहनत और साहस की शक्ति को जागृत करना चाहिए।
संगठन प्रवक्ता ममता कोरी ने कहा कि अपने अंदर के डर और नकारात्मकता को हटाएं, सच्चाई, न्याय और परिश्रम के मार्ग पर चलें। यही हमारे और हमारे देश की वास्तविक शक्ति है।हम संकल्प लें कि हम अपने जीवन में सत्य, अहिंसा और साहस को बनाएंगे और समाज और देश की उन्नति में अपना योगदान देंगे। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष दिनेश पाटील, जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष प्रीतम महाजन, उपाध्यक्ष संतोष पाटिल, कोषाध्यक्ष गोपाल कालेकर, प्रवक्ता ममता कोरी, अनिल महाजन, सुनील सोनी, अशोक भालेराव, अरमान चाचा आदि मौजूद रहे।

केशरसिह पालवी
दैनिक बैतूल न्युज
संपादक. 9424615699


