Breaking news
निगम महापौर के निर्देश पर स्व सहायता समूह अमृत मित्रों द्वारा घर-घर जाकर पानी का सैंपल लेकर टेस्टिंग की जा रही है* - Spread the love*निगम महापौर के निर्देश पर स्व सहायता समूह अमृत मित्रों द्वारा घर-घर जाकर पानी का सैंपल लेकर टेस्टिंग की जा रही है* बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार अमृत 2.0 योजना अन्तर्गत निकाय के सभी वार्डों मे जलावर्धन योजना के अन्तर्गत जलापूर्ति का कार्य किया जा रहा है। नगर निगम द्वारा स्व...अर्चना चिटनिस के प्रयासों से ज़िला चिकित्सालय में एक एनेस्थीसिया चिकित्सक की पदस्थापना* - Spread the love*अर्चना चिटनिस के प्रयासों से ज़िला चिकित्सालय में एक एनेस्थीसिया चिकित्सक की पदस्थापना* बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) ज़िला चिकित्सालय बुरहानपुर में स्वास्थ्य सेवाओं के स्तर को सुदृढ़ बनाने की दिशा में बुरहानपुर विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) के सतत प्रयासों से जिला चिकित्सालय को एक और स्थायी एनेस्थीसिया चिकित्सा अधिकारी...ग्राम पतोंडा में आल इज़ वेल हॉस्पिटल बुरहानपुर ने आयोजित किया स्वास्थ्य शिविर* बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल बुरहानपुर द्वारा 07 नवम्बर 2025 शुक्रवार को किडनी - Spread the love*ग्राम पतोंडा में आल इज़ वेल हॉस्पिटल बुरहानपुर ने आयोजित किया स्वास्थ्य शिविर* बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल बुरहानपुर द्वारा 07 नवम्बर 2025 शुक्रवार को किडनी सुरक्षा अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत पटोंडा में स्त्री एवं प्रसूति रोग एवं नेत्र रोग विभाग के स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में...*न्यू फ़्यूचर फ़ाउंडेशन और आदिल पब्लिकेशन पुणे के तत्वावधान में 8 नवंबर 2025 को ख़िलाफ़त हाउस मुंबई में वर्कशॉप का आयोजन* - Spread the love*न्यू फ़्यूचर फ़ाउंडेशन और आदिल पब्लिकेशन पुणे के तत्वावधान में 8 नवंबर 2025 को ख़िलाफ़त हाउस मुंबई में वर्कशॉप का आयोजन*   मुंबई (इक़बाल अंसारी) न्यू फ़्यूचर फ़ाउंडेशन मुंबई और आदिल पब्लिकेशन पुणे, महाराष्ट्र के संयुक्त तत्वावधान में एक भव्य टी.ई.टी. (T.E.T) वर्कशॉप का आयोजन शनिवार, 8 नवंबर 2025 को दोपहर 2 बजे...*भारत के मशहूर व मारूफ़ शायर अब्दुल जब्बार शारिब (झांसी) की बड़ी बहन ऱफ़ीक़ बानो (75) का लंबी बीमारी से निधन ** - Spread the love*भारत के मशहूर व मारूफ़ शायर अब्दुल जब्बार शारिब (झांसी) की बड़ी बहन ऱफ़ीक़ बानो (75) का लंबी बीमारी से निधन **   झांसी। (इक़बाल अंसारी मुंबई) भारत के जाने-माने शायर अब्दुल जब्बार शारिब झांसी उत्तर प्रदेश के कुटुंब में अत्यंत दुख के साथ यह शोक संदेश दिया जाता है कि आप की...

विश्व पर्यटन दिवस पर बुरहानपुर में पर्यटन संभावनाओं पर विचार गोष्ठी का आयोजन*

  • Home
  • बुरहानपुर
  • विश्व पर्यटन दिवस पर बुरहानपुर में पर्यटन संभावनाओं पर विचार गोष्ठी का आयोजन*
बुरहानपुर
Spread the love

*विश्व पर्यटन दिवस पर बुरहानपुर में पर्यटन संभावनाओं पर विचार गोष्ठी का आयोजन*

 

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) पर्यटन उद्योग एवं पर्यटन विकास के संकल्प को लेकर मुमताज़ महल फेस्टिवल बुरहानपुर के रुहे रवा शहजादा मोहम्मद आसिफ खान गौरी ने जो शमा जलाई थी, उस शमा के अनेक परवाने इसे नगर हित में अपने बैनर तले बढ़ाने के लिए अग्रसर हैं। इस क्रम में विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर ताप्ती सेवा समिति एवं सर्व सेवा संकल्प समिति के संयुक्त तत्वावधान में नगर में “बुरहानपुर में पर्यटन की संभावनाएं” विषय पर एक विचार गोष्ठी एवं परिचर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ताओं, नागरिकों एवं बुद्धिजीवियों ने सहभागिता की।

 

बुरहानपुर अति प्राचीन धार्मिक, सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक नगरी है। यहाँ फारुकी, मुग़ल और मराठा शासकों का शासन रहा है, जिनकी स्मृतियों में लगभग 160 धार्मिक एवं ऐतिहासिक महत्व के स्मारक आज भी विद्यमान हैं। बावजूद इसके पर्यटन मानचित्र पर इस तारीखी शहर बुरहानपुर को अपेक्षित महत्व एवं महत्व न दिया जाना अत्यंत खेदजनक बताया गया।

 

कार्यक्रम में वक्ताओं ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि स्मारकों का संरक्षण, उनकी ओर जाने वाले मार्गों की सुविधा और प्रचार-प्रसार से बुरहानपुर निश्चित ही पर्यटकों का प्रमुख आकर्षण बन सकता है।

 

जिला पुरातत्व समिति सदस्य डॉ. मनोज अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि “बुरहानपुर में कुंडी भंडारा, असीरगढ़ का किला, शाही किला, मुमताज का मकबरा (ताजमहल की प्रेरणा स्थल) जैसी अनमोल धरोहरें हैं। महाकाल एवं ओंकारेश्वर दर्शन के उपरांत अजंता-एलोरा जाने वाले पर्यटकों को यदि बुरहानपुर की जानकारी होगी तो वे यहां रुककर भ्रमण अवश्य करेंगे, जिससे रोज़गार के नए अवसर भी सृजित होंगे।”

 

ताप्ती सेवा समिति बुरहानपुर की अध्यक्ष श्रीमती सरिता राजेश भगत ने कहा कि “बुरहानपुर में राम झरोखा, सीता नहानी, सीता गुफा जैसी प्राचीन धरोहरें हैं। भगवान श्रीराम वनवास के दौरान यहां ठहरे थे। लगभग 450 वर्ष पुराना बालाजी मंदिर भी यहां आस्था का अद्वितीय केंद्र है, जहाँ आज भी श्रद्धालुओं की मनोकामनाएँ पूर्ण होती हैं।”

 

अन्य वक्ताओं ने भी यहां के ऐतिहासिक एवं पुरातत्वीय स्मारकों के संरक्षण एवं पर्यटन विकास को लेकर अपने सुझाव प्रस्तुत किए।कार्यक्रम का संचालन श्री राजेश भगत ने किया तथा आभार प्रदर्शन सचिव श्री धर्मेंद्र सोनी ने व्यक्त किया।इस अवसर पर सचिव धर्मेंद्र सोनी, उपाध्यक्ष अता उल्लाह खान, राजकुमार बछवानी ,नंदकिशोर वाणे, अभय बालापुरकर, राजेश भगत आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *