“बापू की जयंती पर एसडीएम स्कूल परिवार ने शत-शत नमन किया, जाकिर की कलम”
“विजयादशमी और दशहरा की एसडीएम स्कूल पाथाखेड़ा, शोभापुर के प्राचार्य एवं संस्थापक श्री अशोक कुमार सिंह ने शुभकामनाएं प्रेषित की हैं”
“पाथाखेड़ा:” श्री अशोक कुमार सिंह ने कहा 2 अक्टूबर को देशभर में प्रतिवर्ष महात्मा गांधी जी की जयंती के रूप में मनाया जाता है। चुके इस दिन गांधी जयंती के साथ ही 2 अक्तूबर को अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में भी जाना जाता है। जबकि इस वर्ष विश्वभर में गांधी जी की 156वीं जयंती मनाई जा रही है, जिसे एसडीएम स्कूल परिवार शत शत नमन करता है। वही श्री अशोक कुमार सिंह ने विजयादशमी और दशहरा पर रोशनी डालते हुए शुभकामनाएं एवं बधाइयां प्रेषित की है। श्री सिंह ने कहा विजयादशमी और दशहरा एक ही दिन मनाए जाने वाले दो अलग-अलग त्योहार हैं। चुकी दशहरा भगवान राम द्वारा रावण के वध और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है, वही विजयादशमी देवी दुर्गा द्वारा महिषासुर के वध और सत्य पर असत्य की जीत का प्रतीक है। दोनों त्योहारों का अर्थ बुराई पर अच्छाई की विजय है, किंतु यह अलग-अलग पौराणिक कथाओं पर आधारित बताया जाता हैं।

केशरसिह पालवी
दैनिक बैतूल न्युज
संपादक. 9424615699


