*अन्तर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वृद्धजनों को फलों का वितरण एवं वृद्धजनो का क्या स्थान है घर में दिया सन्देश l
बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) माय भारत केन्द्र बुरहानपुर (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) व्दारा दिनांक 01अक्टुम्ब 2025 अटल रेन बसेरा बुरहानपुर में निवास कर रहे आदरणीय वृद्धजनों को फलों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाज सेवी , नगर निगम बुरहानपुर के पूर्व स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर श्री महेंद्र जैन ने संबोधित करते हुए कहा कि वृद्धजनों का गृहस्थ जीवन में एक महत्वपूर्ण स्थान होता है।जिस घर में भी वृद्धजनों का निवास है, उस घर में सुख शांति का वास है। श्री जैन ने उन के जीवन संघर्ष पर चर्चा कर केन्द्र व शासन का संदेश का वाचन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिथि एवं बुरहानपुर बोहरा समाज की अग्रणी महिला समाज सेविका डॉ.फौज़िया फरहाना सोडा वाला ने कहा कि आज हमें ख़ुशी इस लिए महसूस हो रही है कि हम उन लोगों के बीच आए हैं, जो इस देश को दिशा और दशा दोनों दिखाने का माद्दा रखते हैं।जिला युवा अधिकारी मोहतरमा मोनिका चौधरी ने बताया कि समाज में वृद्धजनों की सेवा को ईश्वर की सेवा माना जाता है, क्यों कि समाज एवं परिवार में वह मुख्य सदस्य होते हैं। इस अवसर पर वरिष्ठ समाज सेवी महेंद्र जैन, डॉक्टर फौज़िया फरहाना सोडा वाला , अध्यक्ष – रोटी बैंक संजय शिंदे, एवं माय भारत केंद्र बुरहानपुर के एजाज़ अंसारी उपस्थित रहे।

केशरसिह पालवी
दैनिक बैतूल न्युज
संपादक. 9424615699


