*सतत फुट पेट्रोलिंग के साथ नवरात्रि पर्व पर जिलेभर में नवदुर्गा पंडाल, गरबा पंडाल एवं बालाजी रथ यात्रा में पुलिस का पुख़्ता इंतजाम*
बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) नवरात्रि पर्व पर ज़िले भर में नवदुर्गा पंडाल,गरबा पंडाल एवं आगामी बालाजी रथ यात्रा को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री देवेंद्र पाटीदार के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतरसिंह कनेश एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटिल के मार्गदर्शन में थाना क्षेत्रों में सतत फुट पेट्रोलिंग की जा रही है।
थाना प्रभारियों एवं बीट स्टाफ द्वारा प्रतिदिन अलग-अलग क्षेत्रों में भ्रमण कर सक्रिय पुलिस उपस्थिति दर्ज की जा रही है, जिससे आमजन में सुरक्षा का विश्वास एवं असामाजिक तत्वों में भय का वातावरण बने।
*नवरात्र, बालाजी रथ यात्रा त्यौहार को लेकर पुलिस के पुख़्ता इंतजाम।*
नवदुर्गा पंडाल, गरबा पंडाल एवं रथ यात्रा मार्ग पर सतत फुट पेट्रोलिंग।
महिला एवं पुरुष पुलिस बल की संयुक्त तैनाती।
भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस फोर्स की मौजूदगी।
ड्रोन कैमरा एवं सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी।
पंडाल आयोजकों एवं समिति सदस्यों के साथ सतत संपर्क व समन्वय।
किसी भी प्रकार की अफवाह/अराजकता फैलाने वाले तत्वों पर कड़ी नजर।
यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने हेतु ट्रैफिक पुलिस की विशेष ड्यूटी।
बुरहानपुर पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि वे पर्व एवं यात्रा में शांति और सौहार्द बनाए रखें तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

केशरसिह पालवी
दैनिक बैतूल न्युज
संपादक. 9424615699

