Breaking news
निगम महापौर के निर्देश पर स्व सहायता समूह अमृत मित्रों द्वारा घर-घर जाकर पानी का सैंपल लेकर टेस्टिंग की जा रही है* - Spread the love*निगम महापौर के निर्देश पर स्व सहायता समूह अमृत मित्रों द्वारा घर-घर जाकर पानी का सैंपल लेकर टेस्टिंग की जा रही है* बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार अमृत 2.0 योजना अन्तर्गत निकाय के सभी वार्डों मे जलावर्धन योजना के अन्तर्गत जलापूर्ति का कार्य किया जा रहा है। नगर निगम द्वारा स्व...अर्चना चिटनिस के प्रयासों से ज़िला चिकित्सालय में एक एनेस्थीसिया चिकित्सक की पदस्थापना* - Spread the love*अर्चना चिटनिस के प्रयासों से ज़िला चिकित्सालय में एक एनेस्थीसिया चिकित्सक की पदस्थापना* बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) ज़िला चिकित्सालय बुरहानपुर में स्वास्थ्य सेवाओं के स्तर को सुदृढ़ बनाने की दिशा में बुरहानपुर विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) के सतत प्रयासों से जिला चिकित्सालय को एक और स्थायी एनेस्थीसिया चिकित्सा अधिकारी...ग्राम पतोंडा में आल इज़ वेल हॉस्पिटल बुरहानपुर ने आयोजित किया स्वास्थ्य शिविर* बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल बुरहानपुर द्वारा 07 नवम्बर 2025 शुक्रवार को किडनी - Spread the love*ग्राम पतोंडा में आल इज़ वेल हॉस्पिटल बुरहानपुर ने आयोजित किया स्वास्थ्य शिविर* बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल बुरहानपुर द्वारा 07 नवम्बर 2025 शुक्रवार को किडनी सुरक्षा अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत पटोंडा में स्त्री एवं प्रसूति रोग एवं नेत्र रोग विभाग के स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में...*न्यू फ़्यूचर फ़ाउंडेशन और आदिल पब्लिकेशन पुणे के तत्वावधान में 8 नवंबर 2025 को ख़िलाफ़त हाउस मुंबई में वर्कशॉप का आयोजन* - Spread the love*न्यू फ़्यूचर फ़ाउंडेशन और आदिल पब्लिकेशन पुणे के तत्वावधान में 8 नवंबर 2025 को ख़िलाफ़त हाउस मुंबई में वर्कशॉप का आयोजन*   मुंबई (इक़बाल अंसारी) न्यू फ़्यूचर फ़ाउंडेशन मुंबई और आदिल पब्लिकेशन पुणे, महाराष्ट्र के संयुक्त तत्वावधान में एक भव्य टी.ई.टी. (T.E.T) वर्कशॉप का आयोजन शनिवार, 8 नवंबर 2025 को दोपहर 2 बजे...*भारत के मशहूर व मारूफ़ शायर अब्दुल जब्बार शारिब (झांसी) की बड़ी बहन ऱफ़ीक़ बानो (75) का लंबी बीमारी से निधन ** - Spread the love*भारत के मशहूर व मारूफ़ शायर अब्दुल जब्बार शारिब (झांसी) की बड़ी बहन ऱफ़ीक़ बानो (75) का लंबी बीमारी से निधन **   झांसी। (इक़बाल अंसारी मुंबई) भारत के जाने-माने शायर अब्दुल जब्बार शारिब झांसी उत्तर प्रदेश के कुटुंब में अत्यंत दुख के साथ यह शोक संदेश दिया जाता है कि आप की...

*भाजपा भीमपुर मंडल की सेवा पखवाड़ा को लेकर बैठक* *{पीएम मोदी के जन्मदिन से गांधी जयंती तक चलेगा विशेष अभियान}*

  • Home
  • बैतूल
  • *भाजपा भीमपुर मंडल की सेवा पखवाड़ा को लेकर बैठक* *{पीएम मोदी के जन्मदिन से गांधी जयंती तक चलेगा विशेष अभियान}*
बैतूल
Spread the love

*भाजपा भीमपुर मंडल की सेवा पखवाड़ा को लेकर बैठक*

 

  • *{पीएम मोदी के जन्मदिन से गांधी जयंती तक चलेगा विशेष अभियान}*

 

भीमपुर:- भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा का आयोजन करेगी। इस संबंध में भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल भीमपुर में जनपद सभा हाल में भाजपा के वरिष्ठ जनप्रतिनिधि, बूथ अध्यक्ष,महामंत्री,बीएलए व समस्त कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई।कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित श्यामप्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के छायाचित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ किया गया भीमपुर मंडल प्रभारी जिला पंचायत उपाध्यक्ष हंसराज धुर्वे को पार्टी संगठन ने भीमपुर मंडल का प्रभारी नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति को कार्यकर्ताओं ने संगठनात्मक मजबूती और सक्रिय नेतृत्व का परिणाम बताया।

*कार्यकर्ताओं में उत्साह*

नियुक्ति की खबर मिलते ही भीमपुर मंडल के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल बना रहा प्रभारी नियुक्त होने के बाद भीमपुर मंडल में जिला पंचायत अध्यक्ष हंसराज धुर्वे का स्वागत तिलक लगाकर किया गया

 

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुनील अडलक ने बताया कि जिला पंचायत उपाध्यक्ष हंसराज धुर्वे के अनुभव और कार्यशैली से संगठन को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी स्वागत समारोह के बाद आयोजित प्रथम बैठक में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य एजेंडा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस (17 सितंबर) से 2 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा पखवाड़े को लेकर रहा।

सेवा पखवाड़े के कार्यक्रम

बैठक में बताया गया कि सेवा पखवाड़े के दौरान भीमपुर मंडल स्तर पर विविध सामाजिक और जनजागरण गतिविधियाँ चलेंगी। स्वच्छता अभियान भीमपुर विकासखंड सहित गाँव-गाँव सफाई और जनजागरूकता नमो उपवन : पौधारोपण और मां के नाम एक पौधा लगाए और पेड़ बनाएं हरियाली बढ़ाने का अभियान, स्वास्थ्य शिविर : ग्रामीणों को निःशुल्क परामर्श और उपचार प्रधानमंत्री डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शन : उपलब्धियों की जानकारी प्रबुद्ध वर्ग संवाद : समाज के विभिन्न वर्गों से संवाद

सांसद खेलकूद प्रतियोगिता : युवाओं में खेल भावना और फिटनेस को प्रोत्साहन देना

इन कार्यक्रमों के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ता सीधे जनता से जुड़ेंगे और सेवा भाव के साथ संगठन को मजबूत बनाएंगे

 

*भाजपा की जिम्मेदारी और भरोसा*

श्री हंसराज धुर्वे ने अपनी नियुक्ति पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जिम्मेदारी संगठन के भरोसे का प्रतीक है। वे कार्यकर्ताओं के साथ हमेशा मिलकर सेवा पखवाड़े को सफल बनाएँगे।

प्रथम बैठक में भाजपा मंडल भीमपुर में मंडल कार्यशाला संपन्न हुई जिसमे मंडल प्रभारी हंसराज धुवै जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी और जनपद अध्यक्ष भैयालाल इरपाचे ने भी संबोधित कर सभी कार्यकर्ताओं से संगठन कार्य करने का आग्रह किया कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष अनिल उईके पूर्व मंडल अध्यक्ष रमेश राठौर सेवा पखवाड़ा के संयोजक संतोष बडोदे महामंत्री निरंजन उपासे हरिशंकर धुर्वे मंडल उपाध्यक्ष देवीराम यादव सुनीता उईके वीनोद वटी विकास बीसोने सुरेश यादव केशरी यादव श्याम जी यादव गणेश यादव श्याम आर्य राधेश्याम यादव विजय बीसोने निखील आर्य मनोज बैस संतोष यादव गंगाराम यादव सहित मंडल कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन प्रदेश युवा मोर्चा कार्यकारिणी सदस्य सुनील अड़लक ने और आभार महामंत्री हरीशंकर धुवै ने किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *