Breaking news
निगम महापौर के निर्देश पर स्व सहायता समूह अमृत मित्रों द्वारा घर-घर जाकर पानी का सैंपल लेकर टेस्टिंग की जा रही है* - Spread the love*निगम महापौर के निर्देश पर स्व सहायता समूह अमृत मित्रों द्वारा घर-घर जाकर पानी का सैंपल लेकर टेस्टिंग की जा रही है* बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार अमृत 2.0 योजना अन्तर्गत निकाय के सभी वार्डों मे जलावर्धन योजना के अन्तर्गत जलापूर्ति का कार्य किया जा रहा है। नगर निगम द्वारा स्व...अर्चना चिटनिस के प्रयासों से ज़िला चिकित्सालय में एक एनेस्थीसिया चिकित्सक की पदस्थापना* - Spread the love*अर्चना चिटनिस के प्रयासों से ज़िला चिकित्सालय में एक एनेस्थीसिया चिकित्सक की पदस्थापना* बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) ज़िला चिकित्सालय बुरहानपुर में स्वास्थ्य सेवाओं के स्तर को सुदृढ़ बनाने की दिशा में बुरहानपुर विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) के सतत प्रयासों से जिला चिकित्सालय को एक और स्थायी एनेस्थीसिया चिकित्सा अधिकारी...ग्राम पतोंडा में आल इज़ वेल हॉस्पिटल बुरहानपुर ने आयोजित किया स्वास्थ्य शिविर* बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल बुरहानपुर द्वारा 07 नवम्बर 2025 शुक्रवार को किडनी - Spread the love*ग्राम पतोंडा में आल इज़ वेल हॉस्पिटल बुरहानपुर ने आयोजित किया स्वास्थ्य शिविर* बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल बुरहानपुर द्वारा 07 नवम्बर 2025 शुक्रवार को किडनी सुरक्षा अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत पटोंडा में स्त्री एवं प्रसूति रोग एवं नेत्र रोग विभाग के स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में...*न्यू फ़्यूचर फ़ाउंडेशन और आदिल पब्लिकेशन पुणे के तत्वावधान में 8 नवंबर 2025 को ख़िलाफ़त हाउस मुंबई में वर्कशॉप का आयोजन* - Spread the love*न्यू फ़्यूचर फ़ाउंडेशन और आदिल पब्लिकेशन पुणे के तत्वावधान में 8 नवंबर 2025 को ख़िलाफ़त हाउस मुंबई में वर्कशॉप का आयोजन*   मुंबई (इक़बाल अंसारी) न्यू फ़्यूचर फ़ाउंडेशन मुंबई और आदिल पब्लिकेशन पुणे, महाराष्ट्र के संयुक्त तत्वावधान में एक भव्य टी.ई.टी. (T.E.T) वर्कशॉप का आयोजन शनिवार, 8 नवंबर 2025 को दोपहर 2 बजे...*भारत के मशहूर व मारूफ़ शायर अब्दुल जब्बार शारिब (झांसी) की बड़ी बहन ऱफ़ीक़ बानो (75) का लंबी बीमारी से निधन ** - Spread the love*भारत के मशहूर व मारूफ़ शायर अब्दुल जब्बार शारिब (झांसी) की बड़ी बहन ऱफ़ीक़ बानो (75) का लंबी बीमारी से निधन **   झांसी। (इक़बाल अंसारी मुंबई) भारत के जाने-माने शायर अब्दुल जब्बार शारिब झांसी उत्तर प्रदेश के कुटुंब में अत्यंत दुख के साथ यह शोक संदेश दिया जाता है कि आप की...

*प्रदेश में 20 करोड़ में से बुरहानपुर विधानसभा के किसानों को मिला 5 करोड़ से अधिक का मुआवजा-अर्चना चिटनिस*

  • Home
  • बुरहानपुर
  • *प्रदेश में 20 करोड़ में से बुरहानपुर विधानसभा के किसानों को मिला 5 करोड़ से अधिक का मुआवजा-अर्चना चिटनिस*
बुरहानपुर
Spread the love

*प्रदेश में 20 करोड़ में से बुरहानपुर विधानसभा के किसानों को मिला 5 करोड़ से अधिक का मुआवजा-अर्चना चिटनिस*

( दैनिक बैतूल न्यूज बुरहानपुर )

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) बुरहानपुर में मई और जुुलाई 2025 को प्राकृतिक आपदा से हुई फसल क्षति के लिए राशि राशि वितरण अवसर पर विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने वीडियों कॉफ्रेसिंग के माध्यम प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से 20 करोड़ से अधिक की राहत राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से सीधे उनके खातों में अंतरण किया। यह राहत राशि प्रदेश के 11 जिलों के 17 हजार 500 से अधिक कृषकों को दी गई है। इसमें बुरहानपुर विधानसभा के 33 गांवों के 433 प्रभावित किसानों को फसल नुकसानी (केला एवं अन्य फसलों) के लिए 5 करोड़ 1 लाख 47 हजार 671 रूपए की राहत राशि प्रदान की गई। यह मुआवज़ा न केवल किसानों की अगली फसल की तैयारी में सहारा बनेगा बल्कि यह भाजपा सरकार की किसान-हितैषी सोच का प्रतीक भी है।

श्रीमती अर्चना चिटनिस ने बताया कि बुरहानपुर जिले के 38 ग्रामों के 456 प्रभावित किसानों के खातें में 5 करोड़ 21 लाख 84 हजार 571 रूपए फसल नुकसानी (केला एवं अन्य फसलों) राहत राशि का अंतरण किया गया है। इसमें बुरहानपुर विधानसभा के 33 ग्रामों के 433 किसानों के खातें में 5 करोड़ 1 लाख 47 हजार 671 रूपए तथा नेपानगर विधानसभा के 5 ग्रामों के 23 किसानों के खातें में 20 लाख 36 हजार 900 रूपए की राशि वितरित की गई। बुरहानपुर के एनआईसी कक्ष वीडियो कॉन्फ्रेसिंग अवसर पर कलेक्टर हर्षसिंह, महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ.मनोज माने, जिला उपाध्यक्ष वीरेन्द्र तिवारी, जिला पंचायत सदस्य किशोर पाटिल, किशोर शाह, अधिवक्ता आदित्य प्रजापति एवं मनोज टंडन सहित अन्य जनप्रतिनिधि व किसान उपस्थित थे।

श्रीमती चिटनिस ने किसानों की ओर से मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि संवेदनशील मुख्यमंत्री ने किसानों का दर्द समझा और उन्हें राहत राशि प्रदान की। प्रभावित किसानों को आर्थिक सहायता राशि जारी होने से किसान काफी खुश है। श्रीमती चिटनिस ने उन सभी जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों का भी आभार व्यक्त किया जिन्होंने इस कार्य को समय पर पूरा किया।

ज्ञात हो कि बुरहानपुर जिले में 27 मई और 29 जुलाई 2025 में अंधड़, आंधी, तूफान से नुकसान हुआ था। जिसके बाद विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस ने प्रभावित क्षेत्रों एवं खेतों में जाकर किसानों के हालचाल जाने थे। जिसके बाद मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव से मुलाक़ात कर वस्तु स्थिति से अवगत कराया था और शीघ्रता-शीघ्र प्रभावित क्षेत्रों में नुकसानी का सर्वे कर मुआवज़ा दिए जाने की मांग रखी थी। आंधी से बनी परिस्थिति से बुरहानपुर के किसानों के हालात चिंताजनक थे।

*वर्ष 2024 में 65 करोड़ का मुआवजा किया था वितरित*

श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि मई-जून वर्ष 2024 में भी बुरहानपुर जिले में अंधड़, आंधी-तूफान से प्रभावित केला फसल को जुलाई 2024 में लगभग 65 करोड़ रूपए का मुआवज़ा वितरित किया गया था। श्रीमती चिटनिस ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने गांव, गरीब और किसानों की चिंता की है। कृषि कल्याण को प्राथमिकता दी गई है। हमारी कथनी और करनी में अंतर नहीं होना चाहिए। केन्द्र और राज्य सरकार ने जो कहा वह किया है। पूर्व सरकार और वर्तमान सरकार के कार्यों में ज़मीन-आसमान का अंतर है।

*मई-जुलाई 2025 को बुरहानपुर में आई थी प्राकृतिक आपदा*

श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि, बुरहानपुर जिले में माह मई-जुलाई 2025 में आयी आंधी तूफान के चलते केला फसल को काफी नुकसान हुआ था। इस दौरान तत्काल सर्वे दल का गठन कर फसल नुकसानी का सर्वे कार्य किया गया तथा आरबीसी 6-4 के तहत फसल नुकसानी के प्रकरण तैयार करते हुए शासन स्तर पर प्रकरणों को प्रेषित करने की कार्यवाही की गई। जिसके फलस्वरूप प्रभावित किसानों के खातो में राशि का वितरण किया जा सका।

श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि, दिन-रात मेहनत करने के बाद प्राकृतिक आपदा से फसल बर्बाद हो जाए, तो ऐसे में किसान के दर्द का अंदाजा कोई और नहीं लगा सकता है। संकट की इस घड़ी में, भारतीय जनता पार्टी की सरकार हमेशा किसानों के साथ रहती है। केले की फसल की 50 प्रतिशत से अधिक क्षति होने पर 2 लाख रुपए प्रति हेक्टेयर की दर से राहत राशि दी जा रही है। हमने केला फसल की हानि पर अधिकतम दी जाने वाली राशि की सीमा को रूपए 3 लाख से बढ़ाकर रूपए 6 लाख किया है। यह किसानों की सरकार है। श्रीमती चिटनिस ने कहा कि, हमारी सरकार ने हमेशा किसानों की चिंता की है। किसानों पर जब भी संकट आया, भारतीय जनता पार्टी की सरकार किसानों के संकट में उनके साथ खड़े रहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *