*गणेश पंडालों में विशेष स्वच्छता जागरूकता अभियान: प्लास्टिक का उपयोग नहीं करना है, की जानकारी दे रही है नगर निगम बुरहानपुर*
( दैनिक बैतूल न्यूज बुरहानपुर )
बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) नगर निगम बुरहानपुर आयुक्त संदीप श्रीवास्तव के निर्देशन में सहायक आयुक्त नगर निगम बुरहानपुर सुश्री स्वर्णिका वर्मा द्वारा IEC टीम के माध्यम से शहर में स्थित श्री गणेश पंडाल में प्रतिदिन नागरिकों के लिए स्वच्छता संबंधित जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है जिसके अंतर्गत नागरिकों को सिंगल यूज प्लास्टिक के नुकसान के बारे में बताया जा रहा है और उसके विकल्प की जानकारी देकर जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। गणेश पंडालों में सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नही करने के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है। इस में नागरिकों को अपने घर से निकलने वाले चार प्रकार का गिला-सूखा,सेनेटरी वेस्ट, घरेलू हानिकारक कचरे को अलग-अलग रखकर निगम द्वारा चलाई जा रहे कचरा वाहन में अलग-अलग डालने की भी समझाइश दी जा रही है। निगम द्वारा शहर में गणेश पंडालों पर सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग नहीं करने के लिए बैनर भी लगाए गए है जो पूर्णतः फ्रेबिक कपड़े से बने हुए हैं। इस गतिविधि में वार्ड पार्षद के साथ में वार्ड के नागरिक भी बड़ी संख्या में उपस्थित होते है ।
नगर निगम द्वारा स्वच्छ भारत मिशन एवं स्वच्छता अभियान के अंतर्गत गणेश उत्सव के अवसर पर विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। निगम क्षेत्र अंतर्गत स्थापित सभी गणेश पंडालों में साफ-सफाई, कचरा प्रबंधन एवं प्लास्टिक उपयोग पर नियंत्रण हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा हैं ।
प्रत्येक गणेश पंडाल में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए, श्रमदान के माध्यम से पंडाल की दैनिक साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए, सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग पूरी तरह प्रतिबंधित रहे और प्रत्येक पंडाल एवं उसके आसपास डस्टबिन की अनिवार्य व्यवस्था की जाए।
सहायक निगम आयुक्त सुश्री वर्मा ने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य स्वच्छ, सुंदर और पर्यावरण अनुकूल गणेश उत्सव मनाना है। इसके लिए सभी पंडाल समितियों एवं नागरिकों का सहयोग आवश्यक है।
उन्होंने आमजन से यह अपील की है कि स्वच्छता अभियान को सफल बनाने में सक्रिय योगदान दें तथा स्वच्छ शहर बने। इस मुहिम में सभी भागीदार बनें।

केशरसिह पालवी
दैनिक बैतूल न्युज
संपादक. 9424615699


