*सौ.दिपाली धनाजी पाटील को लोजपा आर का करवीर तालुका ज़िला कोल्हापुर प्रमुख पद पर नियुक्त किया गया*
बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के नेता शकील खान ने महाराष्ट्र राज्य लोजपा आर महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष कु.नुतन सोनावणे के हवाले से बताया लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की लोजपा आर की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष श्रीमती चंद्र प्रभा भाटिया के निर्देश अनुसार कोल्हापुर जिले के तालुका करवीर प्रमुख पद पर सौ. दिपाली धनाजी पाटील को नियुक्त किया है। सौ दिपाली धनाजी पाटील ने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास ने मुझ को करवीर तालुका प्रमुख बनाया है और मुझ पर विश्वास किया है। मैं पार्टी को इमानदारी के साथ आगे बढ़ाने का काम करूंगी। सौ दिपाली धनाजी पाटील के तालुका करवीर प्रमुख बनने पर महाराष्ट्र लोजपा (आर) के अध्यक्ष कु. नुतन सोनावणे ने बधाई शुभकामनाएं दी।

केशरसिह पालवी
दैनिक बैतूल न्युज
संपादक. 9424615699


