*कुटुंब न्यायालय बुरहानपुर के प्रधान न्यायाधीश शेख सलीम के प्रमोशन व स्थानांतरण पर परामर्शदाताओं ने दी भावभीनी बिदाई*
बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) कुटुंब न्यायालय बुरहानपुर में माननीय उच्च न्यायालय जबलपुर म.प्र. द्वारा नियुक्त परामर्शदाताओ में सर्वश्री महेंद्र जैन, संदीप शर्मा,अल्मास खान ने कुटुंब न्यायालय बुरहानपुर के प्रधान न्यायाधीश माननीय अलहाज शेख सलीम के प्रमोशन व विदिशा स्थानांतरण पर कुटुंब न्यायालय परिसर में भावभीनी बिदाई दी गई। प्रधान न्यायाधीश शेख सलीम का प्रमोशन विदिशा में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर हुआ है। अब वे अपने नवीन पदस्थी स्थान पर अपनी सेवाए प्रदान करेगे। अपने संबोधन में प्रधान न्यायाधीश हाजी शेख सलीम ने कहा कि मै आप सभी लोगो के द्वारा जो साथ सहयोग व अपनापन दिया है। जीवन में कभी भुला नहीं सकूंगा।
इस अवसर पर कुटुंब न्यायालय बुरहानपुर के उप प्रशासनिक अधिकारी दीतला कनेश ,कुटुंब न्यायालय अकाउंटेंट ज्योत्सना लिखार,स्टाफ सर्व श्री उदय मूलतकर , जीतेन्द्र जाटव,नायब नाजिर कुलदीप सोलंकी,समीर वर्मा,भारत महेंद्र, निर्मला रजक ,दिनेश गोलकर ,संजय सोनवने , राजेश कवडे ,अरविन्द साहू , दीपक खमायित उपस्थित थे।

केशरसिह पालवी
दैनिक बैतूल न्युज
संपादक. 9424615699


