Breaking news
निगम महापौर के निर्देश पर स्व सहायता समूह अमृत मित्रों द्वारा घर-घर जाकर पानी का सैंपल लेकर टेस्टिंग की जा रही है* - Spread the love*निगम महापौर के निर्देश पर स्व सहायता समूह अमृत मित्रों द्वारा घर-घर जाकर पानी का सैंपल लेकर टेस्टिंग की जा रही है* बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार अमृत 2.0 योजना अन्तर्गत निकाय के सभी वार्डों मे जलावर्धन योजना के अन्तर्गत जलापूर्ति का कार्य किया जा रहा है। नगर निगम द्वारा स्व...अर्चना चिटनिस के प्रयासों से ज़िला चिकित्सालय में एक एनेस्थीसिया चिकित्सक की पदस्थापना* - Spread the love*अर्चना चिटनिस के प्रयासों से ज़िला चिकित्सालय में एक एनेस्थीसिया चिकित्सक की पदस्थापना* बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) ज़िला चिकित्सालय बुरहानपुर में स्वास्थ्य सेवाओं के स्तर को सुदृढ़ बनाने की दिशा में बुरहानपुर विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) के सतत प्रयासों से जिला चिकित्सालय को एक और स्थायी एनेस्थीसिया चिकित्सा अधिकारी...ग्राम पतोंडा में आल इज़ वेल हॉस्पिटल बुरहानपुर ने आयोजित किया स्वास्थ्य शिविर* बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल बुरहानपुर द्वारा 07 नवम्बर 2025 शुक्रवार को किडनी - Spread the love*ग्राम पतोंडा में आल इज़ वेल हॉस्पिटल बुरहानपुर ने आयोजित किया स्वास्थ्य शिविर* बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल बुरहानपुर द्वारा 07 नवम्बर 2025 शुक्रवार को किडनी सुरक्षा अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत पटोंडा में स्त्री एवं प्रसूति रोग एवं नेत्र रोग विभाग के स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में...*न्यू फ़्यूचर फ़ाउंडेशन और आदिल पब्लिकेशन पुणे के तत्वावधान में 8 नवंबर 2025 को ख़िलाफ़त हाउस मुंबई में वर्कशॉप का आयोजन* - Spread the love*न्यू फ़्यूचर फ़ाउंडेशन और आदिल पब्लिकेशन पुणे के तत्वावधान में 8 नवंबर 2025 को ख़िलाफ़त हाउस मुंबई में वर्कशॉप का आयोजन*   मुंबई (इक़बाल अंसारी) न्यू फ़्यूचर फ़ाउंडेशन मुंबई और आदिल पब्लिकेशन पुणे, महाराष्ट्र के संयुक्त तत्वावधान में एक भव्य टी.ई.टी. (T.E.T) वर्कशॉप का आयोजन शनिवार, 8 नवंबर 2025 को दोपहर 2 बजे...*भारत के मशहूर व मारूफ़ शायर अब्दुल जब्बार शारिब (झांसी) की बड़ी बहन ऱफ़ीक़ बानो (75) का लंबी बीमारी से निधन ** - Spread the love*भारत के मशहूर व मारूफ़ शायर अब्दुल जब्बार शारिब (झांसी) की बड़ी बहन ऱफ़ीक़ बानो (75) का लंबी बीमारी से निधन **   झांसी। (इक़बाल अंसारी मुंबई) भारत के जाने-माने शायर अब्दुल जब्बार शारिब झांसी उत्तर प्रदेश के कुटुंब में अत्यंत दुख के साथ यह शोक संदेश दिया जाता है कि आप की...

नही सुधर रहे नेता,अधिकारी,* *सभी पर मामला दर्ज हो:रघुवंशी* बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी)

  • Home
  • बुरहानपुर
  • नही सुधर रहे नेता,अधिकारी,* *सभी पर मामला दर्ज हो:रघुवंशी* बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी)
बुरहानपुर
Spread the love

*नही सुधर रहे नेता,अधिकारी,*

 

*सभी पर मामला दर्ज हो:रघुवंशी*

 

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी)

नगर में खराब सड़कों के कारण होने वाले हादसे नही रुक रहे हैं। एक बालिका की मौत के बाद आज फिर एक युवा काल के गाल में समा गया,किन्तु फिर भी जिले के नेताओ को शर्म नही आ रही है। सड़कों की खराबी ने हमारा त्यौहार मनाना दूभर कर दिया है। एक के बाद एक हादसे बढ़ते ही जा रहे हैं। दो गणेश की मूर्तियां खंडित होकर स्थापना से पहले ही विसर्जित करना पड़ा। किन्तु शासन प्रशासन आज भी गहरी नींद में सोया है।

उक्त आरोप लगाते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजय सिंह रघुवंशी ने जिले के भाजपा नेताओ और प्रशासन को लताड़ते हुए आक्रोश व्यक्त किया। श्री रघुवंशी ने कहा कि जिले का कमज़ोर प्रशासन केवल विधायक, सांसद के आसपास में व्यस्त है। उन्हें जनता के दुख से कोई मतलब नही। वे केवल सरकार की नज़र में अपनी कीमत बढ़ाने के लिए इन भाजपाइयो की कठपुतली बने हुए हैं । हमारे त्योहारों के पूर्व सड़को को ठीक करने का काम आवश्यक था किंतु भाजपाई ठेकेदारों और नेताओ की मिलीभगत से सड़के महीने भर में ही खराब हो गई किन्तु प्रशासन ने उनके खिलाफ़ कोई कार्यवाही नही की जिसके परिणामस्वरूप आज फिर एक युवा की मौत हो गई, जो एक दुःखद घटना है,जिससे सारे जिले में भारी आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है।प्रशासन को तत्काल सड़क ठेकेदार और संबंधित विभाग के अधिकारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करना चाहिए। बल्कि हमारी मांग है कि इन सत्ताधारी नेताओ के खिलाफ भी गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज हो।

श्री रघुवंशी ने कहा कि प्रशासन ने प्रतिमा की ऊँचाई को लेकर कभी गंभीरता नही दिखाई और अब त्योहारों के दो दिन पूर्व प्रतिमा की ऊँचाई को लेकर गंभीर हो गया है। तो क्या हमारे त्योहारों का सत्यानाश करने का कार्यक्रम तो नहीं है ? उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि इस बार ऊँचाई पर नरमी बरतते हुए आगे से ध्यान रखे। श्री रघुवंशी ने शासन को चेतावनी दी कि अब सड़को पर उतरकर आंदोलन का समय आ गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *