*ज़िला कांग्रेस कमेटी बुरहानपुर के नवनियुक्त शहर अध्यक्ष व ग्रामीण अध्यक्ष दिल्ली हुए रवाना*
बुरहानपुर(इक़बाल अंसारी) मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाए जा रहे संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत हाल ही में सभी जिलों में शहर एवं ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्षों की नियुक्ति की गई थी। इसी क्रम में बुरहानपुर शहर कांग्रेस अध्यक्ष पद पर पुनः श्री रिंकु टॉक को और ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष पद पर पूर्व विधायक श्री रविंद्र महाजन को संगठन का विश्वास प्राप्त हुआ।
नवनियुक्त अध्यक्षों की घोषणा के बाद सभी शहर एवं ग्रामीण अध्यक्षों को कांग्रेस आलाकमान द्वारा दिल्ली बुलाया गया है। जहां उन्हें पार्टी की नीतियों, संगठन संचालन एवं जनसंवाद को और मजबूत करने हेतु विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।
बुरहानपुर से शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्री रिंकु टॉक और ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष श्री रविंद्र महाजन दिल्ली प्रशिक्षण हेतु रवाना हुए। इनके साथ खंडवा शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा रघुवंशी, खंडवा ग्रामीण अध्यक्ष श्री उत्तम पाल पुरनी तथा खरगोन जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री रवि नायक भी शामिल हुए।
दिल्ली में आयोजित इस प्रशिक्षण सत्र में नए अध्यक्षों को कांग्रेस की संगठनात्मक मजबूती, जनआंदोलन की रणनीति और जमीनी स्तर पर जनता से जुड़ाव जैसे विषयों पर मार्गदर्शन मिलेगा।
जिला कांग्रेस कमेटी बुरहानपुर को विश्वास है कि शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्री रिंकु टॉक और ग्रामीण अध्यक्ष श्री रविंद्र महाजन इस प्रशिक्षण के पश्चात और अधिक सशक्त रूप से बुरहानपुर जिले में कांग्रेस संगठन को मजबूत करेंगे।

केशरसिह पालवी
दैनिक बैतूल न्युज
संपादक. 9424615699


