*मैक्रो विज़न एकेडमी बुरहानपुर में 79 वा स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्ष व उल्लास के साथ मनाया गया* बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) मेक्रो विज़न एकेडमी बुरहानपुर में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर देश भक्ति से संबंधित विचारों की शुरुआत श्री गोरव छाबड़ा ने की। उसके पश्चात एकेडमिक प्राचार्य श्री जसवीर सिंह परमार ने अतिथियों का स्वागत कर कार्यक्रम की शुरुआत की। हर साल की तरह इस साल भी मेक्रो विज़न के स्टाफ में, आशा सक्सेना, वंदना पाटीदार, सुनीता कपूर, माधुरी चौधरी, संगीता बलोथिया, रवि सर के द्वारा झंडा फहराया गया। यह कार्यक्रम उड़ान विंग में किया गया। मेक्रो विज़न के फाउंडर एवं चेयरमैन श्री आनंद प्रकाश चौकसे ने अनहद आनंद ऑडिटोरियम में सभी श्रोताओं को नये विचारों से अपनी सर्जनात्मकता को विकसित करने के लिए प्रोत्साहित किया। एकेडमिक प्राचार्य श्री जसवीर सिंह परमार ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि 15 अगस्त का दिन उन शहीदों को याद करने का दिन है जिन्होंने देश की स्वतंत्रता की खातिर अपनी ज़िंदगी कुर्बान कर दी। आज भारत किस तरह से हर क्षेत्र में नयी बुलंदियों को छू रहा है और किस तरह से नयी तकनीक के उपयोग से भारत अपना परचम लहरा रहा है। मेक्रो विज़न एकेडमी में क्रनोस्फीयर से किस तरह सभी विद्यार्थियों और स्टाफ को नयी तकनीक से जोड़कर अपने हर काम को आसानी से अंजाम दे रहा है। ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के डायरेक्टर श्री कबीर चौकसे एवं श्रीमती दिव्यांशी चौकसे, डिप्यूटी प्राचार्या श्रीमती प्रतिभा नायर, श्रीमती शीतल पोपली, श्रीमती विभा जेटली, श्री संतोष सिलोरिया, श्री विजय सुखवानी, डॉ. अरूण शर्मा और समस्त मेनेजमेंट सदस्य के साथ स्टाफ भी उपस्थित रहा।

केशरसिह पालवी
दैनिक बैतूल न्युज
संपादक. 9424615699


