*स्पोर्टस क्लब ने खेल परिसर को लेकर नपा अध्यक्ष व सीएमओ से चर्चा कर पत्र सौंपा, जाकीर कि रिपोर्ट*
*जन आर्दश स्पोर्टस क्लब ने नपा अध्यक्ष व सीएमओ के साथ फुटबाल ग्राउण्ड की व्यवस्था को लेकर बैठक की, रंजित सिंह*
*खिलाड़ियों के खेलने के लिये सांयकाल मे फ्लड़ लाइटस चालू करने व दर्शक दिर्घा मे शेड़ निर्माण कर जिम उपकरण लगाने के लिए मांग पत्र सौपा*
*सारनी:* “समस्या जब अपने चाहने वालों को हों, तब समाधान खोजना चाहिए, “दंड या न्याय नहीं” चुकी न्याय में एक खुश होता हैं तों दूसरा नाराज, “जिस कारण समाधान बेहतर विकल्प हैं” चुके परिस्थितियां कभी समस्या नहीं बनती, समस्या तभी खड़ी होती हैं, जब हमें समस्या से निपटना नहीं जानते” जिसे जमीनी हकीकत देने के लिए जन आर्दश स्पोर्टस क्लब पाथाखेड़ा के सिपासालरो ने नगर पालिका मुख्य अधिकारी के साथ ही नगर पालिका परिषद सारणी अध्यक्ष से खेल प्रेमियो की होने वाली समस्याओ को गंभीरता के साथ लेते हुए बैठक का आयोजन कर संज्ञान में देते हुए निराकरण कि मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जन आर्दश स्पोर्टस क्लब पाथाखेड़ा के सदस्यगणो ने नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बर्दे व मुख्य नगर पालिका अधिकारी सी के मेश्राम से बैठक कर पाथाखेड़ा स्थित स्व० अटल बिहारी बाजपेई फुटबाल ग्राउण्ड में विभिन्न समस्याओं को लेकर बैठक में चर्चा कर पत्र सौंपा। वही जन आर्दश स्पोर्टस क्लब के संरक्षक रंजीत सिंह, जीपी सिह, जगदीश पवार, भीम बहादूर थापा ने मांग पत्र सौपते हुए कहा की कोयलाचंल क्षेत्र के फुटबाल ग्राउण्ड मे राज्य स्तरिय क्रिकेट प्रतियोगिता, समर कैम्प, फुटबाल प्रतियोगिता एव धार्मिक आयोजन किये जाते है। इस संदर्भ मे विभिन्न समस्याओं की निराकरण की नगर प्रशासन से अपेक्षा की है। जैसे कि ग्राउण्ड पर दर्शक दिर्घा व शेड़ निर्माण किया जाये, चुके दर्शको व खेल प्रेमियो को धुप व पानी से बचाव के साथ ही खेल प्रतियोगिता की गरिमा बनी रह सके, इसी तारतम्य में समस्या की बात करें तों ग्राउण्ड मे फ्लड़ लाइट लगे होने के बाद भी ग्राउण्ड मे पर्याप्त रोशनी का आभाव साफ तौर पर देखा जा सकता है। जिस कारण क्लब द्वारा दो पोल बढ़ाने पर जोर दिया गया। चुकी नगर पालिका क्षेत्र के कई खिलाड़ी, जिस में नौकरी पेशा व व्यापारी होने के कारण दिन मे अभ्यास नही कर पाते हैं। जिसे नगर प्रशासन ने गंभीरता लेवे और उपरोक्त समस्या का निराकरण कर ग्राउण्ड के अंधेरे को देखते हुए शाम 7 बजे से रात 10 बजे तक फ्लड लाइट चालू करने व एक चौकीदार को सायं 4 बजे से रात 10 बजे तक तैनाती की पुष्टी व पीआईसी से अनुमोदन करने की बात पूरे विश्वास के साथ रखी। चुके स्थानीय लोगों के दिनचर्या के अनुसार प्रातः व सांयकाल लोग फुटबाल ग्राउण्ड मे मार्निंग एवं इवनिंग वाक करते है उक्त हेल्थ रक्षकों के लिए जिम का उपकरण लगाने की मांग की गई। पाथाखेड़ा ग्राउंड समस्या के निराकरण के लिए आयोजित बैठक मे जन आर्दश स्पोटस क्लब के संरक्षक व खिलाड़ी जिनमे रंजीत सिह, जीपी सिह, जगदीश पवार, भीम बहादूर थापा, योगेश बर्ड़े, सुजीत सिह, विनय मदने, शानू , विशाल शर्मा, अमन सिह, अभिषेक वर्मा, नसीम, करन टेकाम एवं अन्य साथी उपस्थित थे।

संपादक केशर पालवी दैनिक बैतूल न्यूज चैनल सम्पर्क नम्बर 9424615699


