Breaking news
बुरहानपुर विधायक दीदी अर्चना चिटनिस की पहल से बुरहानपुर को औद्योगिक विकास की बड़ी सौगात, लोधीपुरा उद्योग नगर के लिए 1.95 करोड़ रुपए स्वीकृत* - Spread the love*बुरहानपुर विधायक दीदी अर्चना चिटनिस की पहल से बुरहानपुर को औद्योगिक विकास की बड़ी सौगात, लोधीपुरा उद्योग नगर के लिए 1.95 करोड़ रुपए स्वीकृत* बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) बुरहानपुर के औद्योगिक विकास को नई दिशा देने के लिए बुरहानपुर विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) के सतत प्रयासों का बड़ा परिणाम...सफलताओं की उत्कृष्ट परंपरा को क़ायम रखते हुए IIT-JEE परिणाम में मेक्रो विज़न अकेडमी बुरहानपुर ने फ़िर लहराया परचम* - Spread the love*सफलताओं की उत्कृष्ट परंपरा को क़ायम रखते हुए IIT-JEE परिणाम में मेक्रो विज़न अकेडमी बुरहानपुर ने फ़िर लहराया परचम*   बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) मध्यप्रदेश की उत्कृष्ठ शैक्षणिक संस्था मेको विज़न एकेडमी, बुरहानपुर ने फिर एक बार IIT-JEE MAINS (Joint Entrance Examination) प्रथम चरण की परीक्षा में शानदार परिणाम दिया है। संस्था के विद्यार्थी...*प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिए समय प्रबंधन और वैज्ञानिक दृष्टिकोण आवश्यक: पत्रकार डॉ. मेहताब आलम(भोपाल)* - Spread the love*प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिए समय प्रबंधन और वैज्ञानिक दृष्टिकोण आवश्यक: पत्रकार डॉ. मेहताब आलम(भोपाल)* *उच्च पदों के लिए देश के नौनिहालों को तैयार करना राष्ट्र की ज़िम्मेदारी: डॉ. अब्दुल करीम सालार* *अलफैज़ फाउंडेशन के तत्वावधान में जलगांव में मिशन यूपीएससी के गरिमामय समारोह का आयोजन* जलगांव (इकबाल अंसारी)। जलगांव की प्रसिद्ध...उर्दू लिपि और कैलिग्राफी की विरासत को बचाने के लिए नई पीढ़ी को जोड़ना अनिवार्य : महाराष्ट्र उर्दू साहित्य अकादमी अध्यक्ष सय्यद हसीन अख्तर* - Spread the love*उर्दू लिपि और कैलिग्राफी की विरासत को बचाने के लिए नई पीढ़ी को जोड़ना अनिवार्य : महाराष्ट्र उर्दू साहित्य अकादमी अध्यक्ष सय्यद हसीन अख्तर* खुल्दाबाद के चिश्तिया कॉलेज ऑफ आर्ट्स, साइंस एंड कॉमर्स, खुल्दाबाद में दो सप्ताह का उर्दू कैलीग्राफी ख़त्ताती (सुलेख प्रमाणपत्र) कोर्स संपन्न औरंगाबाद (इक़बाल अंसारी): उर्दू एजुकेशन सोसाइटी, औरंगाबाद के...जयस संगठन भीमपुर ने दिया ज्ञापन, तहसील कार्यालय भीमपुर जिला बैतूल म०प्र० रानी दुर्गावती प्रतिमा की अनावरण  - Spread the loveजयस संगठन भीमपुर ने दिया ज्ञापन, तहसील कार्यालय भीमपुर जिला बैतूल म०प्र० रानी दुर्गावती प्रतिमा की अनावरण श्रीमान तहसीलदार महोदयजी को दिया।   जय आदिवासी युवा शक्ति संगठन भीमपुर एवं समस्त आदिवासी सामाजिक संगठन के नेतृत्व में महान क्रांतिकारीयों की मूर्ति स्थापना एवं विशाल महारैली कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है कार्यक्रम दिनांक...

बुरहानपुर विधायक दीदी अर्चना चिटनिस की पहल से बुरहानपुर को औद्योगिक विकास की बड़ी सौगात, लोधीपुरा उद्योग नगर के लिए 1.95 करोड़ रुपए स्वीकृत*

  • Home
  • बुरहानपुर
  • बुरहानपुर विधायक दीदी अर्चना चिटनिस की पहल से बुरहानपुर को औद्योगिक विकास की बड़ी सौगात, लोधीपुरा उद्योग नगर के लिए 1.95 करोड़ रुपए स्वीकृत*
बुरहानपुर
Spread the love

*बुरहानपुर विधायक दीदी अर्चना चिटनिस की पहल से बुरहानपुर को औद्योगिक विकास की बड़ी सौगात, लोधीपुरा उद्योग नगर के लिए 1.95 करोड़ रुपए स्वीकृत*

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) बुरहानपुर के औद्योगिक विकास को नई दिशा देने के लिए बुरहानपुर विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) के सतत प्रयासों का बड़ा परिणाम सामने आया है। मध्यप्रदेश शासन द्वारा लोधीपुरा स्थित उद्योग नगर में सड़क, नाली एवं अन्य आधारभूत विकास कार्यों के लिए 1 करोड़ 95 लाख 40 हजार रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। यह स्वीकृति मध्यप्रदेश लघु उद्योग निगम मर्यादित, भोपाल के माध्यम से वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत प्रदान की गई है। यह स्वीकृति बुरहानपुर जिले के औद्योगिक अधोसंरचना विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण क़दम मानी जा रही है, जिससे उद्योग नगर क्षेत्र में आधुनिक सुविधाओं का विस्तार होगा और उद्योगों को सुगम वातावरण प्राप्त होगा। स्वीकृति पर श्रीमती चिटनिस ने मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव एवं सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चैतन्य कश्यप का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

*लोधीपुरा उद्योग नगर को मिलेगा आधुनिक औद्योगिक इंफ्रास्ट्रक्चर*

बुरहानपुर विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस लंबे समय से लोधीपुरा उद्योग नगर के समग्र विकास को लेकर सक्रिय रूप से प्रयासरत रही हैं। उद्योग नगर क्षेत्र में सड़क, जल निकासी, औद्योगिक भूखंडों के विकास एवं आधारभूत सुविधाओं के अभाव को देखते हुए उन्होंने शासन स्तर पर निरंतर प्रस्ताव प्रस्तुत किए और उच्च स्तर पर संवाद स्थापित किया। उनके प्रयासों के परिणाम स्वरूप शासन द्वारा यह बड़ी वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। स्वीकृत राशि से उद्योग नगर में नई सड़कों का निर्माण, नालियों का निर्माण, जल निकासी प्रणाली का सुदृढ़ीकरण, औद्योगिक परिसर विकास, भूखंडों के समतलीकरण, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक आधारभूत सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा।

*उद्योगों को मिलेगा अनुकूल वातावरण, निवेश को बढ़ावा*

लोधीपुरा उद्योग नगर बुरहानपुर जिले का प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र है, जहां बड़ी संख्या में लघु एवं मध्यम उद्योग संचालित हैं। सड़क और नाली जैसी मूलभूत सुविधाओं के विकास से उद्योगों को सुचारु संचालन में सुविधा मिलेगी, परिवहन व्यवस्था बेहतर होगी और उद्योगों की उत्पादन क्षमता बढ़ेगी। आधुनिक अधोसंरचना के विकास से उद्योगों का विस्तार होगा और जिले में औद्योगिक गतिविधियों में तेजी आएगी। लघु एवं मध्यम उद्योगों के विस्तार से स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलेगा, वहीं अप्रत्यक्ष रूप से व्यापार, परिवहन, सेवा क्षेत्र और आपूर्ति श्रृंखला में भी रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। औद्योगिक विकास से क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और बुरहानपुर को औद्योगिक केंद्र के रूप में नई पहचान मिलेगी।

श्रीमती अर्चना चिटनिस ने बताया कि स्वीकृत विकास कार्यों का क्रियान्वयन मध्यप्रदेश लघु उद्योग निगम मर्यादित, भोपाल द्वारा किया जाएगा। निर्माण एजेंसियों द्वारा कार्य की प्रगति और व्यय का विवरण नियमित रूप से प्रस्तुत किया जाएगा, जिससे पारदर्शिता सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि निर्माण कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि उद्योगों और क्षेत्रवासियों को शीघ्र लाभ मिल सके।

विधायक श्रीमती चिटनिस ने कहा कि लोधीपुरा स्थित उद्योग नगर में स्वीकृत राशि उद्योगों को नई ऊर्जा देगी, निवेश को बढ़ावा देगी और युवाओं के लिए रोज़गार के नए अवसर सृजित करेगी। बुरहानपुर को औद्योगिक विकास का मज़बूत केंद्र बनाने के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है और विकास की यह प्रक्रिया निरंतर जारी रहेगी।

*बुरहानपुर विकास की दिशा में एक और मजबूत कदम*

यह स्वीकृति बुरहानपुर जिले के औद्योगिक अधोसंरचना विकास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। श्रीमती अर्चना चिटनिस के नेतृत्व में बुरहानपुर विधानसभा क्षेत्र में लगातार विकास कार्यों की नई श्रृंखला प्रारंभ हो रही है और शासन की योजनाओं का लाभ आम नागरिकों, उद्योगपतियों और श्रमिकों तक पहुंचाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *