Breaking news
उर्दू लिपि और कैलिग्राफी की विरासत को बचाने के लिए नई पीढ़ी को जोड़ना अनिवार्य : महाराष्ट्र उर्दू साहित्य अकादमी अध्यक्ष सय्यद हसीन अख्तर* - Spread the love*उर्दू लिपि और कैलिग्राफी की विरासत को बचाने के लिए नई पीढ़ी को जोड़ना अनिवार्य : महाराष्ट्र उर्दू साहित्य अकादमी अध्यक्ष सय्यद हसीन अख्तर* खुल्दाबाद के चिश्तिया कॉलेज ऑफ आर्ट्स, साइंस एंड कॉमर्स, खुल्दाबाद में दो सप्ताह का उर्दू कैलीग्राफी ख़त्ताती (सुलेख प्रमाणपत्र) कोर्स संपन्न औरंगाबाद (इक़बाल अंसारी): उर्दू एजुकेशन सोसाइटी, औरंगाबाद के...जयस संगठन भीमपुर ने दिया ज्ञापन, तहसील कार्यालय भीमपुर जिला बैतूल म०प्र० रानी दुर्गावती प्रतिमा की अनावरण  - Spread the loveजयस संगठन भीमपुर ने दिया ज्ञापन, तहसील कार्यालय भीमपुर जिला बैतूल म०प्र० रानी दुर्गावती प्रतिमा की अनावरण श्रीमान तहसीलदार महोदयजी को दिया।   जय आदिवासी युवा शक्ति संगठन भीमपुर एवं समस्त आदिवासी सामाजिक संगठन के नेतृत्व में महान क्रांतिकारीयों की मूर्ति स्थापना एवं विशाल महारैली कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है कार्यक्रम दिनांक...कलेक्टर (वरिष्ठ नागरिक अपीलीय अधिकरण) बुरहानपुर, एस.डी.ओ. (अधिकरण) सहित, अब्दुल करीम/मो. अशफाक बंधु के खिलाफ, हाईकोर्ट से नोटिस के आदेश*  - Spread the love*कलेक्टर (वरिष्ठ नागरिक अपीलीय अधिकरण) बुरहानपुर, एस.डी.ओ. (अधिकरण) सहित, अब्दुल करीम/मो. अशफाक बंधु के खिलाफ, हाईकोर्ट से नोटिस के आदेश*   *वरिष्ठ अंसारी बहनों की ओर से बुरहानपुर के मशहूर व मारूफ़ एडवोकेट मनोज कुमार अग्रवाल द्वारा प्रस्तुत याचिका पर जारी हुए आदेश*   बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी)वरिष्ठ नागरिक अपीलीय अधिकरण/कलेक्टर बुरहानपुर के आदेश...जयस संगठन एवं समस्त सामाजिक संगठन द्वारा विशेष बैठक का आयोजन किया गया था।  - Spread the loveजयस संगठन एवं समस्त सामाजिक संगठन द्वारा विशेष बैठक का आयोजन किया गया था।   महा पुरुषों का मूर्ति अनावरण को लेकर बैठक का आयोजन किया गया था जिसमें सभी की सहमति से यहां निर्णय लिया गया कि बैतूल के तर्ज पर होगा भीमपुर में भी विशाल_महारैली लगभग 50 हजार लोगों की तादाद...बुरहानपुर में मंगलवार से दाऊदी बोहरा समाज के पवित्र रमजान का हुआ आगाज़, समाज जनों ने नमाज़ एवं रोज़े के माध्यम से की इबादत* - Spread the love*बुरहानपुर में मंगलवार से दाऊदी बोहरा समाज के पवित्र रमजान का हुआ आगाज़, समाज जनों ने नमाज़ एवं रोज़े के माध्यम से की इबादत*   बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) पुरे विश्व में दाऊदी बोहरा समाज के धर्मगुरु डॉ. सेय्य्दना मुफद्दल सैफ़ुद्दीन साहब क़िब्ला के मार्गदर्शन में पवित्र रमज़ान माह की शुरुआत मंगलवार रात्रि से...

पालक महासंघ बुरहानपुर ने भरा जोश : डर नहीं विश्वास के साथ दें परीक्षा। “स्माइल के साथ एग्जाम” अभियान से परीक्षा बनी उत्सव का माहौल*

  • Home
  • बुरहानपुर
  • पालक महासंघ बुरहानपुर ने भरा जोश : डर नहीं विश्वास के साथ दें परीक्षा। “स्माइल के साथ एग्जाम” अभियान से परीक्षा बनी उत्सव का माहौल*
बुरहानपुर
Spread the love

*पालक महासंघ बुरहानपुर ने भरा जोश : डर नहीं विश्वास के साथ दें परीक्षा। “स्माइल के साथ एग्जाम” अभियान से परीक्षा बनी उत्सव का माहौल*

 

बुरहानपुर(इक़बाल अंसारी) बुधवार को शासकीय कन्या शाला में पालक महासंघ बुरहानपुर द्वारा “स्माइल के साथ एग्जाम” अभियान का आयोजन उत्साह एवं सकारात्मक ऊर्जा के साथ किया गया। इस अभिनव पहल का उद्देश्य परीक्षा अवधि में विद्यार्थियों के मानसिक तनाव को कम करना तथा परीक्षा को भयमुक्त, प्रेरणादायी एवं उत्सवमय वातावरण में सम्पन्न कराना है।

 

समिति अध्यक्ष धर्मेन्द्र सोनी ने कहा कि परीक्षा जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है, लेकिन इसे भय का कारण नहीं बल्कि आत्मविश्वास का अवसर बनाना चाहिए। इसी भावना के साथ इस अभियान की शुरुआत की गई, ताकि विद्यार्थी मुस्कान और सकारात्मक सोच के साथ परीक्षा कक्ष में प्रवेश करें।

 

समिति सदस्य राजेश भगत ने इस अवसर पर अपनी बात रखते हुए कहा जिस तरह मतदान दिवस पर बुथों को सजाया जाता है, नवीन सत्र प्रारंभ होने पर शासकीय स्कूले विद्यार्थियों के स्वागत में स्कूलों में उत्सव का वातावरण तैयार किया जाता है, ठीक उसी तरह परीक्षा भी एक विद्यार्थी के जीवन में महत्वपूर्ण पडाव होता है उसके लिए अभिभावकों को साथ लेकर प्रशासन ने यह कार्यक्रम रचनात्मक बनाते हुए आयोजित करने की पहल कर पालक महासंघ को सहयोग करना चाहिए।

 

महामंत्री नंदकिशोर वाणे ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि परीक्षा दिवस पर विद्यालय के प्रवेश द्वार पर पालक महासंघ के प्रतिनिधि एवं शिक्षकगण — धर्मेन्द्र चौकसे, भारती धाढे एवं दिलीप वागले — ने मुस्कान के साथ परीक्षार्थियों का स्वागत किया। विद्यार्थियों को “All the Best” बैज/स्टिकर प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

 

वरिष्ठ मार्गदर्शक राजीव खेडकर ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा —

“आप सक्षम हैं”,

“डर नहीं, विश्वास रखिए”,

“आपकी मेहनत अवश्य रंग लाएगी।”

 

कार्यक्रम के माध्यम से अभिभावकों को भी यह संदेश दिया गया कि वे बच्चों को तनावमुक्त एवं सकारात्मक वातावरण प्रदान करें, संवाद में विश्वास बनाए रखें और परीक्षा को सहजता से लेने के लिए प्रेरित करें।

 

इस अवसर पर समिति सदस्य — अभय बालापुरकर, राजकुमार बचवानी, डॉक्टर युसूफ खान, विजय राठौर, रियाज़ उल हक़ अंसारी, अजय राठौर एवं राजेश भगत सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

 

“स्माइल के साथ एग्जाम” अभियान ने यह सिद्ध किया कि सही मार्गदर्शन और सकारात्मक पहल से परीक्षा का वातावरण प्रेरणादायी और आनंदमय बनाया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *